Cricket
IPL 2021 in UAE: Jofra Archer के लिए बुरी खबर! India vs England Test Series और IPL 2021 के बाद T20 World Cup से भी हुए बाहर

IPL 2021 in UAE: Jofra Archer के लिए बुरी खबर! India vs England Test Series और IPL 2021 के बाद T20 World Cup से भी हुए बाहर

IPL 2021 in UAE: Jofra Archer के लिए बुरी खबर! India vs England Test Series और IPL 2021 के बाद T20 World Cup से भी हुए बाहर: इंग्लैंड क्रिकेट टीम को तगड़ा झटका लगा है। टीम के स्टार गेंदबाज जोफ्रा आर्चर पूरे वर्ष के लिए इंग्लैंड टीम से बाहर हो गए हैं। जोफ्रा आर्चर वर्तमान […]

IPL 2021 in UAE: Jofra Archer के लिए बुरी खबर! India vs England Test Series और IPL 2021 के बाद T20 World Cup से भी हुए बाहर: इंग्लैंड क्रिकेट टीम को तगड़ा झटका लगा है। टीम के स्टार गेंदबाज जोफ्रा आर्चर पूरे वर्ष के लिए इंग्लैंड टीम से बाहर हो गए हैं। जोफ्रा आर्चर वर्तमान में भारत के साथ चल रही टेस्ट सीरीज (IND vs ENG Test Series) से भी बाहर हो गए हैं। इसके साथ आने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2021 (T20 World Cup 2021), द एशेज सीरीज (The Ashes Series) में भी जोफ्रा आर्चर इंग्लैंड दल का हिस्सा नहीं होंगे। बोर्ड ने आर्चर की इंजरी (Jofra Archer Elbow Injury) की सूचना देते हुए पुष्टि की है कि वह इस वर्ष होने वाले किसी भी टूर्नामेंट या सीरीज में इंग्लैंड टीम के लिए नहीं खेलेंगे। जोफ्रा आर्चर का बाहर होना ना सिर्फ इंग्लैंड बल्कि राजस्थान रॉयल्स के लिए भी बुरी खबर है। यूएई में होने वाले आईपीएल 2021 मैचों में राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals Squad IPL 2021) अपने महत्वपूर्ण गेंदबाज के बगैर ही खेलने उतरेगी।

IPL 2021 in UAE: चोटिल जोफ्रा आर्चर इस वर्ष नहीं खेलेंगे क्रिकेट, बोर्ड ने की पुष्टि

इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया – पिछले हफ्ते जोफ्रा आर्चर के सीधे हाथ की कोहनी का स्कैन किया गया था। इसमें स्ट्रेस फ्रेक्टर की पुष्टि हुई है. जोफ्रा आर्चर पूरे वर्ष के लिए इंग्लैंड टीम से बाहर रहेंगे। वह वर्तमान में चल रही भारत इंग्लैंड टेस्ट सीरीज, आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2021 और ऑस्ट्रेलिया में होने वाली एशेज सीरीज से भी बाहर हो गए हैं।

यह भी पढ़ें – IPL 2021 in UAE: मुंबई इंडियंस प्लेयर Krunal Pandya कोरोना को मात देकर लौटे मुंबई, देखें Video

इसी वर्ष हुआ था Jofra Archer का ऑपरेशन

तेज गेंदबाज जोफ्रा इस वर्ष भारत में हुए आईपीएल 2021 से बाहर हो गए थे। इसी वर्ष मई में जोफ्रा आर्चर की कोहनी का ऑपरेशन हुआ था। पिछले महीने काउंटी क्रिकेट में खेलकर उन्होंने वापसी की। हालांकि बहुत जल्द उन्हें एहसास हो गया कि वह पूरी तरह फिट नहीं है, और आयोजन को बीच में ही छोड़ दिया। हालांकि मई में हुआ ऑपरेशन और वर्तमान में स्ट्रेस फ्रैक्चर दोनों अलग इंजरी है। इस कारण जोफ्रा आर्चर ने क्रिकेट से ब्रेक लेने का फैसला किया है।

Editors pick