Cricket
IPL 2021 in UAE: मुंबई इंडियंस प्लेयर Krunal Pandya कोरोना को मात देकर लौटे मुंबई, देखें Video

IPL 2021 in UAE: मुंबई इंडियंस प्लेयर Krunal Pandya कोरोना को मात देकर लौटे मुंबई, देखें Video

IPL 2021 in UAE: मुंबई इंडियंस प्लेयर Krunal Pandya कोरोना को मात देकर लौटे मुंबई, देखें Video
IPL 2021 in UAE: Mumbai Indians के लिए आई अच्छी खबर, कोरोना को मात देकर भारत लौटे क्रुणाल पांड्या: आईपीएल 2021 में मुंबई इंडियंस टीम (Mumbai Indians Team 2021) में शामिल भारतीय प्लेयर क्रुणाल पांड्या (Krunal Pandya) श्रीलंका से भारत लौट आए हैं। क्रुणाल पांड्या करीब डेढ़ महीने बाद भारत लौटे हैं। पांड्या शिखर धवन […]

IPL 2021 in UAE: Mumbai Indians के लिए आई अच्छी खबर, कोरोना को मात देकर भारत लौटे क्रुणाल पांड्या: आईपीएल 2021 में मुंबई इंडियंस टीम (Mumbai Indians Team 2021) में शामिल भारतीय प्लेयर क्रुणाल पांड्या (Krunal Pandya) श्रीलंका से भारत लौट आए हैं। क्रुणाल पांड्या करीब डेढ़ महीने बाद भारत लौटे हैं। पांड्या शिखर धवन की कप्तानी वाली भारतीय क्रिकेट टीम के साथ श्रीलंका दौरे पर गए थे। श्रीलंका के विरुद्ध टी20 सीरीज के पहले मैच के बाद क्रुणाल पांड्या की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई थी। इसके बाद वह क्वारंटाइन हो गए थे। क्रुणाल पांड्या का कोरोना नेगेटिव होकर भारत लौटना आईपीएल टीम (IPL Team 2021) मुंबई इंडियंस के लिए भी अच्छी खबर है। क्योंकि क्रुणाल पांड्या को अब मुंबई इंडियंस के साथ जुड़कर आईपीएल 2021 की तैयारी करनी है।

IPL 2021 in UAE: 6 हफ्ते बाद भारत लौटे क्रुणाल पांड्या

क्रुणाल पांड्या भारत दल के साथ श्रीलंका दौरे पर गए थे, लेकिन अन्य खिलाड़ियों के साथ भारत लौटे नहीं थे। क्रुणाल पांड्या पहले टी20 मैच के बाद कोरोना संक्रमित हुए थे, उनके साथ संपर्क में आए कई अन्य खिलाड़ियों को भी आइसोलेट होना पड़ा था। क्रुणाल पांड्या के साथ पृथ्वी शॉ, सूर्यकुमार यादव, युजवेंद्र चहल आदि खिलाड़ी सीरीज से बाहर हो गए थे। ये खिलाड़ी क्रुणाल पांड्या के संपर्क में आने के कारण सीरीज से बाहर हुए थे। भारत श्रीलंका के हाथों ये सीरीज 2-1 से हार गया था।

यह भी पढ़ें – IPL 2021 in UAE: फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! स्टेडियम में देख सकते हैं IPL 2021 और T20 World Cup के मैच

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

क्रुणाल पांड्या कोरोना नेगेटिव होने के बाद मुंबई लौट आए हैं। जबकि सूर्यकुमार यादव और पृथ्वी शॉ इंग्लैंड पहुंच चुके हैं। दोनों खिलाड़ी क्रुणाल पांड्या के संपर्क में आए थे, हालांकि उनकी रिपोर्ट कोरोना नेगेटिव ही आई थी। स्पिन गेंदबाज युजवेंद्र चहल अभी भी श्रीलंका में ही क्वारंटाइन है।

Editors pick