Cricket
Caribbean Premier League, CPL 2021 Fixtures: सीपीएल का शेड्यूल जारी, पहला मुकाबला गुयाना अमेजन वॉरियर्स और ट्रिनबागो नाइटराइडर्स के बीच

Caribbean Premier League, CPL 2021 Fixtures: सीपीएल का शेड्यूल जारी, पहला मुकाबला गुयाना अमेजन वॉरियर्स और ट्रिनबागो नाइटराइडर्स के बीच

Caribbean Premier League, CPL 2021 Fixtures: सीपीएल का शेड्यूल जारी, पहला मुकाबला गुयाना अमेजन वॉरियर्स और ट्रिनबागो नाइटराइडर्स के बीच
Caribbean Premier League, CPL 2021 Fixtures: सीपीएल का शेड्यूल जारी, पहला मुकाबला गुयाना अमेजन वॉरियर्स और ट्रिनबागो नाइटराइडर्स के बीच- वेस्टइंडीज क्रिकेट ने कैरेबियन प्रीमियर लीग (Caribbean Premier League) का शेड्यूल मंगलवार (20 जुलाई) को जारी कर दिया। पहला मुकाबला 26 अगस्त को खेला जाएगा। वहीं, फाइनल मैच 15 सितंबर को होगा। CPL Schedule के […]

Caribbean Premier League, CPL 2021 Fixtures: सीपीएल का शेड्यूल जारी, पहला मुकाबला गुयाना अमेजन वॉरियर्स और ट्रिनबागो नाइटराइडर्स के बीच- वेस्टइंडीज क्रिकेट ने कैरेबियन प्रीमियर लीग (Caribbean Premier League) का शेड्यूल मंगलवार (20 जुलाई) को जारी कर दिया। पहला मुकाबला 26 अगस्त को खेला जाएगा। वहीं, फाइनल मैच 15 सितंबर को होगा। CPL Schedule के मुताबिक, पहले मुकाबले में गुयाना अमेजन वॉरियर्स की टीम ट्रिनबागो नाइटराइडर्स से भिड़ेगी। गुयाना की कप्तानी निकोलस पूरन तो ट्रिनबागो की कीरोन पोलार्ड के हाथों में है।

CPL 2021 Fixtures, CPL Schedule:पिछले साल फाइनल में पोलार्ड की ट्रिनबागो ने जीती थी। तब वह चौथी बार चैंपियन बनी थी। सीपीएल में सबसे ज्यादा बार ट्रॉफी जीतने का रिकॉर्ड पोलार्ड की टीम के पास ही है। ट्रिनबागो 2020 से पहले 2018, 2017 और 2015 में चैंपियन बना था। सीपीएल का आयोजन पहली बार 2013 में हुआ था। तब जमैका तालावाहस की टीम चैंपियन बनी थी। उसके बाद 2014 में बारबाडोस ट्राइडेंट्स जीता था। 2016 में जमैका और 2019 में बारबाडोस की टीम फिर से चैंपियन बनी थी।

ये भी पढ़ें- IPL 2021, CSK: चेन्नई सुपरकिंग्स के स्टार बल्लेबाज का ऐलान- इस बार महेंद्र सिंह धोनी के लिए जीतेंगे आईपीएल

Caribbean Premier League में इस बार बारबाडोस ट्राइडेंट्स के कप्तान जेसन होल्डर हैं। टीम के कोच इंग्लैंड के ट्रेवर पेनी हैं। गुयाना अमेजन वॉरियर्स की कप्तानी निकोलस पूरन के हाथों में हैं। टीम के कोच दक्षिण अफ्रीका के पूर्व स्पिनर जोहान बोथा हैं। जमैका तालावाहस का नेतृत्व रोवमन पॉवेल करेंगे। उनकी टीम के कोच बारबाडोस के फ्लाइड राइफर हैं। रयाड एमरिट सेंट किट्स और नेविस के कप्तान हैं। टीम के कोच ऑस्ट्रेलिया के साइमन हेल्मट हैं। सेंट लूसिया जूक्स की कप्तानी इस बार दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज फाफ डुप्लेसिस के हाथों में हैं। जिम्बाब्वे के एंडी फ्लावर टीम के कोच होंगे। वहीं, ट्रिनबागो नाइटराइडर्स के कप्तान कीरोन पोलार्ड है्ं और टीम को कोचिंग ब्रैंडन मैकुलम देंगे।

 

Editors pick