Cricket
IPL 2021, CSK: चेन्नई सुपरकिंग्स के स्टार बल्लेबाज का ऐलान- इस बार महेंद्र सिंह धोनी के लिए जीतेंगे आईपीएल

IPL 2021, CSK: चेन्नई सुपरकिंग्स के स्टार बल्लेबाज का ऐलान- इस बार महेंद्र सिंह धोनी के लिए जीतेंगे आईपीएल

IPL 2021, CSK: चेन्नई सुपरकिंग्स के स्टार बल्लेबाज का ऐलान- इस बार महेंद्र सिंह धोनी के लिए जीतेंगे आईपीएल
IPL 2021, CSK: चेन्नई सुपरकिंग्स के स्टार बल्लेबाज का ऐलान- इस बार महेंद्र सिंह धोनी के लिए जीतेंगे आईपीएल: भारत के महान कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) और बाएं हाथ के पूर्व बल्लेबाज सुरेश रैना (Suresh Raina) के बीच हमेशा से एक दोस्ताना संबंध रहा है। प्रोफेशनल से लेकर पर्सनल लाइफ में रैना […]

IPL 2021, CSK: चेन्नई सुपरकिंग्स के स्टार बल्लेबाज का ऐलान- इस बार महेंद्र सिंह धोनी के लिए जीतेंगे आईपीएल: भारत के महान कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) और बाएं हाथ के पूर्व बल्लेबाज सुरेश रैना (Suresh Raina) के बीच हमेशा से एक दोस्ताना संबंध रहा है। प्रोफेशनल से लेकर पर्सनल लाइफ में रैना अपने कप्तान धोनी की इज्जत करते हैं। दोनों के रहते हुए आईपीएल की फ्रैंचाइजी चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम तीन बार चैंपियन बन चुकी है। अब दोनों खिलाड़ियों की नजरें इस पर चौथे खिताब है। रैना ने कहा है कि वे इस बार धोनी के लिए आईपीएल की ट्रॉफी जीतने का प्रयास करेंगे।

आईपीएल 2021 का दूसरा चरण 17 सितंबर से होगा। फाइनल मुकाबला 10 अक्टूबर को हो सकता है। आईपीएल की शुरुआत इस साल 9 अप्रैल को हुई थी। 30 मई को फाइनल मैच खेला जाना था, लेकिन बायो-बबल में कोरोनावायरस के प्रवेश हो जाने के बाद 4 मई को टूर्नामेंट स्थगित हो गया था। स्टार स्पोर्ट्स के शो क्रिकेट कनेक्टेड पर रैना ने धोनी (Mahendra Singh Dhoni) के बारे में बात की। उन्होंने इस दौरान बताया कि कैसे धोनी ने टीम को फिर से बनाया।

ये भी पढ़ें: IPL 2021: चोट के कारण इस बड़े टूर्नामेंट से बाहर हुए श्रेयस अय्यर, बताया कब करेंगे वापसी

रैना (Suresh Raina) ने कहा, “उम्मीद है कि दुबई जाएंगे। हमारा कैंप होगा। हम फिर से इसे उनके (धोनी) लिए जीत सकते हैं। हम इस साल जिस तरह से खेल रहे थे, उससे हमें कुछ अतिरिक्त आत्मविश्वास मिल रहा था। हम एक-दूसरे की सफलता का आनंद ले रहे थे।” धोनी की कप्तानी चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम अंक तालिका में दूसरे स्थान पर है। उसने अब तक सात मैच खेले है। वह पहले स्थान पर काबिज दिल्ली कैपिटल्स से पीछे है।

IPL 2021, CSK: रैना ने कहा, “वो (Mahendra Singh Dhoni) सभी खिलाड़ियों को आजादी देते हैं। मोईन अली, सैम करन, ड्वेन ब्रावो और ऋतुराज गायकवाड़ के होने से हमारी टीम लय में है। हम इसे (आईपीएल) एमएस (धोनी) के लिए जीतेंगे।” चेन्नई की टीम 2010, 2011 के बाद 2018 में आईपीएल चैंपियन बनी थी।

ये भी पढ़ें: IPL 2021 in UAE: आईपीएल की तैयारियों के लिए दुबई पहुंचे सौरव गांगुली, जानिए क्या है सबसे बड़ी परेशानी

IPL 2021, CSK: रैना की बात करें तो वे आईपीएल इतिहास के सफलतम बल्लेबाजों में एक हैं। वे सबसे ज्यादा रन बनाने वालों में तीसरे स्थान पर हैं। रैना ने 200 मैचों में 33.07 की औसत से 5491 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 39 अर्धशतक निकले हैं। रैना (Suresh Raina) ने एक शतक भी लगाया है। उनसे ज्यादा रन विराट कोहली और शिखर धवन ने बनाए हैं। विराट के नाम 199 मैच में 6076 रन हैं। वहीं, धवन ने 184 मैच में 5577 रन बनाए हैं।

Editors pick