Athletics
एशियन गेम्स: नीरज चोपड़ा ने रचा इतिहास, एशियाई खेलों में लगातार दूसरी बार जीता गोल्ड

एशियन गेम्स: नीरज चोपड़ा ने रचा इतिहास, एशियाई खेलों में लगातार दूसरी बार जीता गोल्ड

नीरज चोपड़ा ने एशियाई खेल में लगातार दूसरी बार जीता गोल्ड
नीरज चोपड़ा ने एशियन गेम्स 2023 में भारत को गोल्ड जिता दिया है। इसके साथ ही उन्होंने लगातार दूसरी बार एशियन गोम्स में गोल्ड जीता है।

एशियन गेम्स 2023 (Asian Games) में नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) ने जैवलीन थ्रो में भारत को गोल्ड मेडल जीत लिया है। इसके साथ ही नीरज ने एशियाई खेल में इतिहास रच दिया है। दरअसल, नीरज चोपड़ा ने लगातार दूसरी बार भारत को एशियाई खेल में गोल्ड दिलाया है। इसके साथ नीरज ने भारत को 17वां गोल्ड भी दिला दिया है।

नीरज ने एशियाई खेल में जीता लगातार दूसरा गोल्ड

एशियन गेम्स 2023 में नीरज चोपड़ा ने जैवलीन थ्रो में गोल्ड जिता कर इतिहास रच दिया है। दरअसल, नीरज ने इससे पहले साल 2018 एशियाई खेल में गोल्ड जीता था और इस बार भी उन्होंने गोल्ड जीतकर रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। नीरज बाला फेंक प्रतियोगिता में गोल्ड जीतकर भारत को 17वां गोल्ड जिताया है।

https://twitter.com/manibhaii16/status/1709543184173564314

ऐसा रहे नीरज के पिछले 10 टूर्नामेंट

नीरज चोपड़ा ने एशियन गेम्स 2023 में गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया है। इसके साथ ही उन्होंने पिछले 10 बड़े टूर्नामेंट में भारत को 8 गोल्ड मेडल और 2 सिल्वर जीताए हैं। उन्होंने साउथ एशियन 2016 में गोल्ड जीता। उसके बाद एशियन चैंपियनशिप 2017 में गोल्ड जीता। कॉमन वेल्थ गेम्स 2018 में गोल्ड, एशियन गेम्स 2018 में गोल्ड, ओलपिंग 2020 में गोल्ड, डायमंड लीग 2022 गोल्ड, वर्ल्ड चैंपियनशिप 2022 में सिल्वर, वर्ल्ड चैंपियनशिप 2023 में गोल्ड, डायमंड लीग 2023 में सिल्वर और एशियन गेम्स 2023 में भी गोल्ड जीता है।

एशियन गेम्स 2023 में भारत ने जीते इतने मेडल

भारत ने एशियन गेम्स 2023 में अब तक कुल 81 मेडल जीत लिया है। भारत ने अब तक 18 गोल्ड, 31 सिल्वर और 32 ब्रॉन्ज मेडल जीते है। इसके साथ ही भारत ने एशियन गेम्स 100 मेडल जीतने का लक्ष्य रखा है, जो भारत आसानी से पूरा करता दिख रहा है।

भारत के पदक

  • गोल्ड- 18
  • सिल्वर- 31
  • ब्रॉन्ज- 32
  • कुल- 81

Editors pick