WWE
WWE Smackdown Highlights: Ronda Rousey के गिरफ्तार होने से लेकर Drew McIntyre के Roman Reigns पर क्लेमोर किक लगाने तक ये हैं आज के शो के टॉप 3 मोमेंट्स, आपने देखे क्या

WWE Smackdown Highlights: Ronda Rousey के गिरफ्तार होने से लेकर Drew McIntyre के Roman Reigns पर क्लेमोर किक लगाने तक ये हैं आज के शो के टॉप 3 मोमेंट्स, आपने देखे क्या

WWE Smackdown Highlights: Ronda Rousey के गिरफ्तार होने से लेकर Drew McIntyre के Roman Reigns पर क्लेमोर किक लगाने तक ये हैं आज के शो के टॉप 3 मोमेंट्स, आपने देखे क्या
WWE Smackdown Highlights: डब्ल्यूडब्ल्यूई स्मैकडाउन के आज के शो का सीधा प्रसारण क्यूबेक के मॉन्ट्रियल में बेल सेंटर से लाइव हुआ था। जिसकी शुरुआत रोंडा राउजी ने की थी और वहीं आज के शो ड्रयू मैकइंटायर और रोमन रैंस (Drew McIntyre and Roman Reigns) ने खत्म किया था। लेकिन इन सबके अलावा भी आज के […]

WWE Smackdown Highlights: डब्ल्यूडब्ल्यूई स्मैकडाउन के आज के शो का सीधा प्रसारण क्यूबेक के मॉन्ट्रियल में बेल सेंटर से लाइव हुआ था। जिसकी शुरुआत रोंडा राउजी ने की थी और वहीं आज के शो ड्रयू मैकइंटायर और रोमन रैंस (Drew McIntyre and Roman Reigns) ने खत्म किया था। लेकिन इन सबके अलावा भी आज के शो में कुछ बेहतरीन पल देखने को मिले। जिन्हें देखकर फैंस के होश उड़ गए तो बिना किसी देरी चलिए डालते हैं आज के फ्राइडे नाइट स्मैकडाउन (Friday Night Smackdown) के टॉप 3 मोमेंट्स पर एक नजर।

ये भी पढ़ें- WWE Smackdown Results Highlights: लिव मॉर्गन पर किया शायना बॉस्जलर ने अटैक, ड्रयू मैकइंटायर ने रोमन रैंस को क्लेमोर किक लगाकर किया शो का अंत

WWE Smackdown Highlights: रोंडा राउजी हुईं गिरफ्तार

फ्राइडे नाइट स्मैकडाउन के आज के शो की शुरुआत रोंडा राउजी के सेगमेंट से हुई। जहां उन्होंने रिंग में अचानक से आकर एडम पीयर्स को उनका निलंबन हटाने के लिए कहा।

जिसके बाद पीयर्स सिक्योरिटी गार्ड्स के साथ वहां पर आए और रोंडा को रिंग से ले जाने की कोशिश करने लगे। जिसके बाद रोंडा ने सिक्योरिटी गार्ड्स पर हमला कर दिया और फिर पीयर्स ने पुलिस को बुला लिया। जिसके बाद पुलिस रोंडा को गिरफ्तार करके ले गई।

WWE Smackdown Highlights: टॉक्सिक अट्रेक्शन ने किया स्मैकडाउन में अपना डेब्यू
टॉक्सिन अट्रेक्शन की गिगी डोलिन और जेसी जेन को आज स्मैकडाउन पर अपना डेब्यू करते हुए देखा गया। जहां उन्होंने विमेंस टैग-टीम चैंपियनशिप टूर्नामेंट में नताल्या और सोन्या डेविल का सामना किया। विमेंस टैग-टीम चैंपियनशिप टूर्नामेंट के इस मैच में पहले निकिता लियोंस और जोर्इ स्टार्क बनाम नताल्या और सोन्या डेविल का सामना करने वाली थीं।

लेकिन जोई स्टार्क के चोटिल होने के कारण वह और निकिता इस मैच का हिस्सा नहीं बन पाईं। जिसकी वजह से टॉक्सिक अट्रेक्शन को इस मैच का हिस्सा बनने का मौका मिला। जिसमें जेसी जेन ने नताल्या को रोलअप करके पिन किया और इस मुकाबले में जीत हासिल कर ली।

ये भी पढ़ें- WWE Clash at the Castle 2022: क्लैश एट द कैसल में Gunther करेंगे Sheamus के खिलाफ अपना टाइटल डिफेंड, दोनों के बीच मैच हुआ ऑफिशियल

WWE Smackdown Highlights: ड्रयू मैकइंटायर ने लगाई रोमन रैंस को क्लेमोर किक
स्मैकडाउन के आज रात के शो में रोमन रैंस को एक सेगमेंट में शामिल होते हुए देखा गया। जहां वह पॉल हेमैन और द उसोस के बिना ही आए थे। इस सेगमेंट में सबसे पहले रोमन ने खुद को ऑडियंस से स्वीकार करने के लिए कहा और फिर वह मैकइंटायर के बेइज्जती करने लगे। जिसके बाद मैकइंटायर भी वहां आ गए और फिर रोमन और मैकइंटायर के बीच बहस देखने को मिली।

जिसके बाद इन दोनों के बीच ब्रॉल छिड़ गया। जहां मैकइंटायर ने रोमन को क्लेमोर किक लगाने वाले थे। लेकिन तब ही सैमी जेन बीच में आ गए। जिसके बाद रोमन ने मैकइंटायर को सुपरमैन पंच लगा दिया। लेकिन जैसे ही वह मैकइंटायर को स्पीयर लगाने जा रहे थे, तब ही स्कॉटिश वॉरियर ने उन पर क्लेमोर किक लगा दी।

WWE और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें

 

 

WWE

Editors pick