WWE
WWE News: Vince McMahon की 77वीं बर्थ डे पार्टी में Brock Lesnar सहित ये सुपरस्टार आए नजर, यहां देखें तस्वीरें

WWE News: Vince McMahon की 77वीं बर्थ डे पार्टी में Brock Lesnar सहित ये सुपरस्टार आए नजर, यहां देखें तस्वीरें

WWE News: Vince McMahon की 77वीं बर्थ डे पार्टी में Brock Lesnar सहित ये सुपरस्टार आए नजर, यहां देखें तस्वीरें
WWE News: विंस मैकमैहन ( Vince McMahon) की 77वीं बर्थडे पार्टी में ब्रॉक लेसनर और पैट मैकफी (Brock Lesnar and Pat McAfee) की एक तस्वीर खूब चर्चा में है। द बीस्ट इनकार्नेट ने जब से अपने काउबॉय पर्सोना को अपनाया है, तब से वह डब्ल्यूडब्ल्यूई में अपने रन के दौरान काफी मस्ती करते हुए नजर […]

WWE News: विंस मैकमैहन ( Vince McMahon) की 77वीं बर्थडे पार्टी में ब्रॉक लेसनर और पैट मैकफी (Brock Lesnar and Pat McAfee) की एक तस्वीर खूब चर्चा में है। द बीस्ट इनकार्नेट ने जब से अपने काउबॉय पर्सोना को अपनाया है, तब से वह डब्ल्यूडब्ल्यूई में अपने रन के दौरान काफी मस्ती करते हुए नजर आते हैं।

तीन बार के यूनिवर्सल चैंपियन को न्यूयॉर्क शहर के वेवर्ली इन रेस्तरां में देखा गया, जिसमें स्मैकडाउन कमेंटेटर पैट मैकफी, जॉन सीना और उनकी पत्नी शाय शरीयतजादेह शामिल हुए।

ये भी पढ़ें- WWE Draft 2022 Rumors: क्या इस साल बिना ड्रॉफ्ट के ही डब्ल्यूडब्ल्यूई सुपरस्टार्स बदलने वाले हैं अपने ब्रांड? देखें ये रिपोर्ट

ये भी पढ़ें- WWE Smackdown Predictions: इस हफ्ते स्मैकडाउन में देखी जा सकती हैं ये 3 चीजें, जानिए कौन-सी टीम जीत सकती है 2 चांस फैटल-4-वे मैच

WWE News: विंस मैकमोहन आए अज्ञात महिला के साथ अपनी बर्थ डे पार्टी में नजर

TMZ स्पोर्ट्स के अनुसार विंस मैकमोहन अपने 77वें जन्मदिन समारोह में अपने साथ एक अज्ञात महिला को भी साथ लेकर आए थे।वहीं मैकमोहन और लेसनर को काफी करीबी दोस्त भी बताया जाता है। जुलाई की रिपोर्ट से संकेत मिलता है कि पूर्व सीईओ की रिटायरमेंट की घोषणा के बाद बीस्ट इनकार्नेट अस्थायी रूप से स्मैकडाउन से बाहर चले गए थे।

लेकिन इसी स्मैकडाउन के मेन इवेंट में ही ब्रॉक को स्मैकडाउन में वापसी करते हुए देखा गया। जहां उन्होंने रिंग में आकर थ्योरी पर अटैक किया था और उन्हें F5 लगाई थी।

इसके बाद ब्रॉक लेसनर समरस्लैम 2022 में रोमन रैंस के साथ अपने आखिरी मैच में भिड़े थे। जहां रेंस के हाथों उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। जिसके बाद से ही ब्रॉक डब्ल्यूडब्ल्यूई टीवी पर नजर नहीं आए और अब यह भी स्पष्ट नहीं है कि काउबॉय ब्रॉक डब्ल्यूडब्ल्यूई की रिंग में जल्द कब वापस एक्शन में लौटेंगे।

WWE और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें

WWE

Editors pick