WWE
WWE News: Liv Morgan ने इस साल प्राप्त की हैं डब्ल्यूडब्ल्यूई ये उपलब्धियां, स्मैकडाउन विमेंस चैंपियन के फैन ने शेयर किया ट्वीट

WWE News: Liv Morgan ने इस साल प्राप्त की हैं डब्ल्यूडब्ल्यूई ये उपलब्धियां, स्मैकडाउन विमेंस चैंपियन के फैन ने शेयर किया ट्वीट

WWE News: Liv Morgan ने इस साल प्राप्त की हैं डब्ल्यूडब्ल्यूई ये उपलब्धियां, स्मैकडाउन विमेंस चैंपियन के फैन ने शेयर किया ट्वीट
WWE News: लिव मॉर्गन (Liv Morgan) के लिए साल 2022 उनके डब्ल्यूडब्ल्यूई करियर का अब तक का सबसे अच्छा साल रहा है। डब्ल्यूडब्ल्यूई मनी इन द बैंक (WWE Money in the Bank) इवेंट में मॉर्गन ने अपना ब्रीफकेस कैश किया और रोंडा राउजी (Ronda Rousey) को हराकर पहली बार स्मैकडाउन विमेंस चैंपियन बनी। जिसके बाद […]

WWE News: लिव मॉर्गन (Liv Morgan) के लिए साल 2022 उनके डब्ल्यूडब्ल्यूई करियर का अब तक का सबसे अच्छा साल रहा है। डब्ल्यूडब्ल्यूई मनी इन द बैंक (WWE Money in the Bank) इवेंट में मॉर्गन ने अपना ब्रीफकेस कैश किया और रोंडा राउजी (Ronda Rousey) को हराकर पहली बार स्मैकडाउन विमेंस चैंपियन बनी। जिसके बाद अब उनका यह टाइटल रन मजबूत हो रहा है। लेकिन इस साल लिव ने सिर्फ यही नहीं हासिल किया बल्कि बहुत कुछ प्राप्त किया है।

ये भी पढ़ें- WWE News: Pat McAfee ने अस्थायी रूप से छोड़ी डब्ल्यूडब्ल्यूई, जानिए अब कौन होगा उनकी जगह कमेंट्री टीम का हिस्सा

सोशल मीडिया पर डब्ल्यूडब्ल्यूई के एक प्रशंसक ने 2022 में मॉर्गन की अब तक की सभी उपलब्धियों के बारे में एक ट्वीट पोस्ट किया है। इस ट्वीट को देखकर लिव ने भी अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए इस ट्वीट को रीट्वीट किया।

जिसमे उन्होंने लिखा कि, “और हम केवल शुरुआत कर रहे हैं * पलक झपकते इमोजी* मुझे देखें *ब्लैक हार्ट इमोजी* *स्पार्कल्स इमोजी*।”

ये भी पढ़ें- WWE NXT 2.0 Next Week: अगले हफ्ते डब्ल्यूडब्ल्यूई यूनिवर्स करेगी Carmelo Hayes के अगले चैलेंजर का फैसला, साथ ही हुआ इन चार बड़े मैचों का भी ऐलान

WWE News: लिव मॉर्गन के लिए आगे क्या है?
क्लैश एट द कैसल में लिव मॉर्गन ने अपनी स्मैकडाउन विमेंस चैंपियनशिप को सफलतापूर्वक बरकरार रखा।लेकिन अब लिव के लिए आगे क्या होगा। यह हमें इस हफ्ते फ्राइडे नाइट स्मैकडाउन में पता चलेगा।

लेकिन उम्मीद है कि लिव और रोंडा के बीच फिर से रीमैच हो सकता है। क्योंकि रोंडा का निलंबन पिछले हफ्ते स्मैकडाउन में हटा दिया था। जिसके बाद उन्होंने एडम पीयर्स पर भी हमला किया था। इसलिए इस बात की कहीं अधिक संभावना है कि रोंडा स्मैकडाउन विमेंस चैंपियनशिप के लिए लिव मॉर्गन को चैलेंज कर सकती हैं।

 

WWE और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें

WWE

Editors pick