T20 Blast 2022: टी20 ब्लास्ट इंग्लैंड में खेला जा रहा है, जिसमें ऑस्ट्रेलियाई प्लेयर क्रिस लिन नॉर्थहैम्पटनशायर (Northamptonshire) के लिए खेल रहे हैं। मुंबई इंडियंस टीम में क्रिस लिन (Chris Lynn) के साथ रहे भारतीय क्रिकेटर अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) भी लंदन में हैं, दोनों ने लंदन में मुलाक़ात की और साथ में डिनर भी किया। क्रिकेट और अन्य खेल से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए Hindi.InsideSport.In पर जाएं।
T20 Blast 2022 : मुंबई इंडियंस में साथ रहे लिन और अर्जुन
अर्जुन तेंदुलकर इस सीजन भी मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) का हिस्सा थे, हालांकि उन्हें डेब्यू करने का मौका नहीं मिला। क्रिस लिन इस सीजन आईपीएल नहीं खेल रहे थे लेकिन पिछले सीजन वह मुंबई इंडियंस के लिए खेलते थे। पिछले सीजन भी अर्जुन मुंबई के साथ थे, और क्रिस लिन और अर्जुन ने एक साथ ड्रेसिंग रूम साझा किया। अर्जुन तेंदुलकर गेंदबाज हैं, हालांकि अभी तक उन्हें आईपीएल में अपना पहला मैच खेलने को नहीं मिला है।
इस समय अर्जुन तेंदुलकर लंदन में हैं, जहां टी20 ब्लास्ट खेला जा रहा है। हालांकि अर्जुन इस टूर्नामेंट का हिस्सा नहीं हैं। रविवार को अर्जुन और क्रिस लिन ने एक रेस्टोरेंट में मुलाकात की, जिसकी फोटो क्रिस लिन ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की। लिन ने लिखा अर्जुन तेंदुलकर के साथ डिनर कर रहा हूं।
यह भी देखें – West Indies के धुरंधर आंद्रे रसेल ने खरीदी करोड़ों की कार, सूर्यकुमार यादव से लेकर क्रिस गेल ने दी बधाई

Northamptonshire T20 Blast : अच्छी फॉर्म में हैं क्रिस लिन
पिछले मैच (9 जून) में क्रिस लिन ने गेंदबाजों की खूब धुनाई की थी। लिन ने शतकीय पारी खेलकर अपनी टीम को जीत दिलाई थी। लिन ने 57 गेंदों में 113 रन बनाए थे, इसमें उन्होंने 8 चौके और 9 छक्के जड़े थे।
क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें।