KL Rahul Wedding: फैशन डिजाइनर के घर पहुंची आथिया और भाई आहान, शादी का जोड़ा हुआ फाइनल ?: Watch
KL Rahul Wedding: क्रिकेटर लोकेश राहुल (Lokesh Rahul) और बॉलीवुड एक्ट्रेस आथिया शेट्टी (Athiya Shetty) इसी महीने शादी के बंधन में बंधने…

KL Rahul Wedding: क्रिकेटर लोकेश राहुल (Lokesh Rahul) और बॉलीवुड एक्ट्रेस आथिया शेट्टी (Athiya Shetty) इसी महीने शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. पिता (Sunil Shetty) भी कन्फर्म कर चुके हैं कि दोनों अपनी शादी सिंपल तरीके से करना चाहते हैं। इस बीच राहुल की होने वाली पत्नी (KL Rahul Wife) आथिया अपने भाई आहान शेट्टी (Ahan Shetty) के साथ फैशन डिजाइनर के घर पहुंची।
लोकेश राहुल और आथिया शेट्टी लम्बे समय से साथ है। दोनों के बीच रिश्ते की अफवाओं पर मुहर 2020 में लगी, जब आथिया शेट्टी टीम इंडिया कैंप के साथ इंग्लैंड में गई थी। आथिया राहुल के साथ थी, जबकि उस समय कोरोना के चलते परिवार के किसी सदस्य के अलावा अन्य के साथ मिलने की भी इजाजत नहीं थी। इसके बाद तो आथिया कई बार टीम इंडिया के साथ दौरों पर गई, वह आईपीएल में भी राहुल और टीम को सपोर्ट करने जाती है। अब दोनों शादी रचाने जा रहे हैं। अब जब शादी की तारीख नजदीक आ गई है, इसकी तैयारियां भी जोरों पर चलने लगी है।
KL Rahul Wedding: फैशन डिजाइनर के घर पहुंची Athiya Shetty & Ahan Shetty
बुधवार को आथिया शेट्टी और उनके भाई आहान शेट्टी मुंबई के एक बड़े फैशन डिजाइनर के घर पहुंचे। हालांकि वह शादी के जोड़े को कन्फर्म करने या देखने गए थे, या परिवार के अन्य किसी सदस्य के कपड़ों की खरीददारी या उनके डिजाइन को फाइनलाइज करने गए थे, इसकी जानकारी नहीं है लेकिन तैयारी शादी की चल रही है ये बात पक्की है।
View this post on Instagram
लोकेश राहुल और आथिया शेट्टी ने न्यू ईयर 2023 एक साथ सेलिब्रेट किया था। दोनों ने दुबई में पार्टी की थी, जिसका फोटो सोशल मीडिया पर भी शेयर किया था।
View this post on Instagram
KL Rahul Wedding: किस तारीख को होगी लोकेश राहुल और आथिया की शादी
ख़बरों के मुताबिक लोकेश राहुल और आथिया की शादी जनवरी में होगी, हालांकि किस तारीख को होगी इसकी पुष्टि तो नहीं हो पाई है लेकिन खबर है कि 21 से 23 जनवरी के बीच ये शादी होगी। शादी में दोनों परिवार के करीबी रिश्तेदार पहुंचेंगे। इसके बाद एक बड़ा फंक्शन हो सकता है। आथिया के पिता सुनील शेट्टी भी कन्फर्म कर चुके हैं कि दोनों (KL Rahul & Athiya Shetty) चाहते हैं शादी सिंपल तरीके से हो।
क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों (Latest Cricket News, Sports News, Breaking Sports News) को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें।