IND vs NZ 3rd ODI Highlights: न्यूजीलैंड ने 1-0 से जीती सीरीज, लैथम को मिला सर्वश्रेष्ठ प्लेयर का अवार्ड, तीसरे वनडे में भी टीम इंडिया का फ्लॉप प्रदर्शन
IND vs NZ 3rd ODI Live Score: आज भारत (Team India) और न्यूजीलैंड (New Zealand) के बीच वनडे सीरीज का अंतिम मुकाबला…

IND vs NZ 3rd ODI Live Score: आज भारत (Team India) और न्यूजीलैंड (New Zealand) के बीच वनडे सीरीज का अंतिम मुकाबला खेला गया। न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियम्सन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने न्यूजीलैंड को जीत के लिए 220 रन का लक्ष्य दिया है। न्यूजीलैंड की गेंदबाजी अच्छी रही और भारत की बल्लेबाजी बेहद खराब। लक्ष्य का पीछा करते हुए फिन एलेन और डेवॉन कॉनवे ने अच्छी शुरुआत दिलाई, और न्यूजीलैंड जीत के करीब पहुँच रही थी लेकिन बारिश ने मैच को बाधित किया। बारिश के कारण रुका मैच फिर शुरू नहीं हो पाया और मैच को रद्द कर दिया गया। न्यूजीलैंड ने सीरीज 1-0 से अपने नाम की।
न्यूजीलैंड को जीत के लिए 220 रनों का लक्ष्य मिला था। भारतीय गेंदबाजों से उम्मीद थी कि वह शुरुआत में विकेट चटकाकर छोटे लक्ष्य के बावजूद कुछ चुनौती पेश कर पाएंगे। हालाँकि इस पिच पर भारतीय बल्लेबाजों को मुश्किल हो रही थी लेकिन न्यूजीलैंड के साथ बिलकुल उलट हुआ। उनके दोनों सलामी बल्लेबाजों को भारत का कोई गेंदबाज परेशान नहीं कर सका। फिन एलेन और डेवॉन कॉनवे ने पहले विकेट के लिए 97 रन जोड़े। फिन एलेन (57) आउट होने से पहले अपना अर्धशतक पूरा कर चुके थे, उन्हें उमरान मलिक ने आउट कराया। इसके बाद तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए केन विलियम्सन अपना खाता भी नहीं खोल पाए कि बारिश ने दस्तक दे दी। बारिश रुकने का इन्तजार हुआ लेकिन अंत में मैच को रद्द ही करना पड़ा। जब मैच रुका था तो न्यूजीलैंड ने 18 ओवरों में 1 विकेट खोकर 104 रन बना लिए थे। न्यूजीलैंड मजबूत स्थिति में था।
भारत इससे पहले टॉस हारकर भारत को पहले बल्लेबाजी करना पड़ा। कप्तान शिखर धवन और शुबमन गिल ने भारत को धीमी शुरुआत दिलाई, हालाँकि विकेट बचाए रखा तो लगा की अच्छी शुरुआत हुई है। बैटिंग पॉवरप्ले खत्म होने से पहले (8.4 ओवर) में शुबमन गिल आउट हुए. गिल के रूप में भारत को पहला झटका 39 रन पर लगा। इसके बाद धवन भी ज्यादा देर तक नहीं टिके, वह 45 गेंदों पर 28 रन बनाकर पवेलियन लौटे। श्रेयस अय्यर एक छोर पर टिके रहे लेकिन दूसरे छोर पर उनका साथ किसी ने नहीं दिया। अपनी फॉर्म को लेकर पहले से ही सवालों के घेरे में खड़े ऋषभ पंत 16 गेंदों पर 10 रन बनाकर आउट हुए, एक बार फिर फ्लॉप प्रदर्शन के बाद वह फैंस के निशाने पर आ गए। सूर्यकुमार यादव भी कुछ नहीं कर सके, वह एक खराब शॉट खेलकर स्लिप में कैच आउट हुए. सूर्यकुमार ने 6 रन बनाए।
इसके बाद श्रेयस अय्यर भी आउट हो गए, वह अपने अर्धशतक से 1 रन दूर रह गए। 49 के स्कोर पर श्रेयस अय्यर का विकेट लॉकी फर्ग्युसन ने लिया। दीपक हूडा भी कुछ ख़ास नहीं कर पाए, वह 12 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद वाशिंगटन सुन्दर ने मोर्चा संभाला, लेकिन दूसरे छोर से विकेट गिरने का सिलसिला जारी रहा। वाशिंगटन सुन्दर के रूप में भारत का 10वां विकेट गिरा। वाशिंगटन सुन्दर ने महत्वपूर्ण अर्धशतकीय पारी खेली, उन्होंने 64 गेंदों में 51 रन बनाए। इस पारी में उन्होंने 5 चौके और 1 छक्का लगाया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड के सामने जीत के लिए 220 रनों का लक्ष्य रखा।
सीरीज के सर्वश्रेष्ठ प्लेयर: टॉम लैथम (लेथम ने सीरीज के पहले मैच में शतक लगाया था)
The third & final #NZvIND ODI is called off due to rain 🌧️
New Zealand win the series 1-0.
Scorecard 👉 https://t.co/NGs0HnQVMX #TeamIndia
📸 Courtesy: Photosport NZ pic.twitter.com/73QtYS5SJm
— BCCI (@BCCI) November 30, 2022
न्यूजीलैंड पारी: 104/1 (18 Over) – बारिश के कारण मैच रद्द हुआ
- Williamson: 0*
- Conway: 38*
Batsmen | R | B | 4S | 6S | SR | |
---|---|---|---|---|---|---|
Finn Allen | 57 | 54 | 8 | 1 | 105.56 | |
Devon Conway | 38 | 51 | 6 | 0 | 74.51 | |
Kane Williamson (C) | 0 | 3 | 0 | 0 | 0.00 | |
Extra | 9 (b 0, w 3, nb 0, lb 6) | |||||
Total | 104/1 (18) | |||||
Yet To Bat | DJ Mitchell, Tom Latham, Glenn Phillips, Mitchell Santner, AF Milne, MJ Henry, Tim Southee, LH Ferguson |
BOWLING | O | M | R | W | ECON |
---|---|---|---|---|---|
Deepak Chahar | 5 | 0 | 30 | 0 | 6.00 |
Arshdeep Singh | 5 | 1 | 21 | 0 | 4.20 |
Umran Malik | 5 | 0 | 31 | 1 | 6.20 |
Washington Sundar | 3 | 0 | 16 | 0 | 5.33 |
2 बजकर 40 मिनट पर जानकारी दी गई कि भारत बनाम न्यूजीलैंड तीसरा वनडे रद्द हो गया है। इसी के साथ न्यूजीलैंड ये सीरीज 1-0 से जीत गया है।
12:55 pm IST: बारिश ने मैच में खलल डाला, खैर भारतीय प्रशंसक यहाँ खुश नहीं हो सकते क्योंकि न्यूजीलैंड एक मजबूत स्थिति में खड़ा है। 220 रनों का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड की सलामी जोड़ी ने अच्छी शुरुआत दिला दी है, दोनों ने मिलकर पहले विकेट के लिए 97 रनों की साझेदारी की। फिन एलेन 57 रन बनाकर आउट हुए। डेवॉन कॉनवे 38 रन बनाकर नाबाद हैं, तीसरे नंबर पर केन विलियम्सन बल्लेबाजी करने आए हैं जो अभी खाता नहीं खोल सके हैं।
फिन एलेन (57) का विकेट: उमरान मलिक ने न्यूजीलैंड की सलामी जोड़ी को तोड़ा, उन्होंने फिन एलेन को पवेलियन भेजा। एलेन अच्छी लय में थे, उन्होंने आउट होने से पहले अपना अर्धशतक बनाया। 17वें ओवर की तीसरी गेंद जो ऑफ स्टंप लाइन पर डाली गई, उछाल से धोखा खाए फिन एलेन ने कवर पर खेला जहां खड़े सूर्यकुमार यादव ने कैच पकड़ा।
फिन एलेन का अर्धशतक: 16वें ओवर की अंतिम गेंद पर फिन एलेन ने वाशिंगटन सुन्दर की गेंद पर शानदार छक्का मारा, और इसी के साथ अपना अर्धशतक पूरा किया। 50 गेंदों पर उन्होंने इस अर्धशतक को पूरा किया है, अभी वह क्रीज पर मौजूद हैं और अच्छी लय में नजर आ रहे हैं। भारतीय गेंदबाज से फिन एलेन को अभी तक कोई परेशानी नहीं हुई है।
शुरूआती 10 ओवरों का खेल हो चुका है, भारतीय गेंदबाजों ने सिर्फ रन देने के लिए गेंदबाजी की है। अभी तक कुछ भी ऐसा नहीं हुआ है जिससे लगे कि टीम ने न्यूजीलैंड पर दबाव भी बनाया हो। एक मौका विकेट का नहीं आया। न्यूजीलैंड के लिहाज से शुरुआत अच्छी हो गई है, जीत प्रतिशत मेजबान के पक्ष में अधिक हो गया है। शुरूआती 10 ओवर में न्यूजीलैंड ने बिना कोई विकेट गवाए 59 रन बना लिए हैं। फिन एलेन 26 और कॉनवे 24 पर नाबाद है।
अपडेट के लिए पेज को रिफ्रेश करें
भारतीय पारी- 219/10 (47.3 Over)
- Umran Malik: 0*
WICKET: Washington Sunder (51): वाशिंगटन सुन्दर ने महत्वपूर्ण अर्धशतकीय पारी खेली, उन्होंने 64 गेंदों में 51 रन बनाए। इस पारी में उन्होंने 5 चौके और 1 छक्का लगाया। सुन्दर को टिम साऊदी ने आउट किया।
अर्शदीप सिंह (9) की पारी का अंत: नौवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए अर्शदीप सिंह ने अपनी छोटी पारी में एक शानदार छक्का लगाया। अर्शदीप ने 9 गेंदों पर 9 रन बनाए, हालाँकि जिस तरह टॉप बल्लेबाजों का प्रदर्शन रहा उसे देखकर तो ये पारी को अच्छा कहेंगे।
भारत का 8वां विकेट गिरा: मिचेल सेंटनर ने युजवेंद्र चहल (8) को अपना शिकार बनाया। हर गेंद पर बड़ा शॉट लगाने की सोच रहे चहल इस गेंद पर आउट। 45वें ओवर की तीसरी गेंद पर चहल टिम साऊदी के हाथों कैच आउट हुए।
दीपक चाहर (12) का विकेट गिरा: डेरिएल मिचेल ने दीपक चाहर का विकेट दिलाया। ये भारतीय पारी का 7वां विकेट है। मिचेल की इस गेंद पर शॉट मारना चाहते थे दीपक, लेकिन गेंद सिर्फ ऊँची गई। टिम साऊदी ले लिए आसान सा कैच।
दीपक हूडा का विकेट गिरा: 34वें ओवर की चौथी गेंद, टिम साऊदी की बाउंस को मिस होते हुए विकेट कीपर के हाथों में गई। अपील हुई लेकिन अंपायर ने नकारा। न्यूजीलैंड ने रिव्यु लेने का फैसला किया, रिव्यु में दिखा कि गेंद बल्ले पर लगाकर विकेट कीपर के हाथों में गई। न्यूजीलैंड का अच्छा रिव्यु, भारत का छठा विकेट गिरा। दीपक हूडा ने 25 गेंदों में 12 रन बनाए।
WICKET: श्रेयस अय्यर अर्धशतक से चूके (49): श्रेयस अय्यर ने लगातार 2 विकेट गिरने के बाद अच्छी बल्लेबाजी की और पारी को संभाला, हालाँकि उनका साथ कोई बल्लेबाज नहीं दे पाया। ऋषभ और सूर्यकुमार की विकेट के बाद उन पर दबाव आ गया था। श्रेयस अय्यर अपने अर्धशतक से 1 रन दूर रह गए, उन्हें लॉकी फर्ग्युसन ने कैच आउट कराया। डेवॉन कॉनवे ने अच्छा कैच पकड़ा।
WICKET: सूर्यकुमार यादव (6): एडम मिल्ने ने 25वें ओवर की पहली गेंद पर सूर्यकुमार यादव के रूप में बड़ा विकेट लियाv गेंद बहुत ज्यादा अच्छी नहीं थी, वह सिर्फ चेक करने गए और सूर्यकुमार यादव अपना विकेट गवा बैठे। टिम साऊदी ने आसान सा कैच लिया।
WICKET: ऋषभ पंत (10): डेरिएल मिचेल द्वारा डाले गए 21वें ओवर की तीसरी गेंद पर ऋषभ पंत अपना विकेट दे बैठे। एक बाउंसर गेंद पर पंत खुद को रोक नहीं पाए और लेग साइड पर बल्ला घुमा दिया। गेंद ऊँची नहीं गई लेकिन सीधा बॉउंड्री के समीप खड़े ग्लेन फिल्प्स के हाथों में गई। भारत को तीसरा झटका लगा।
20 overs gone, #TeamIndia 85/2@ShreyasIyer15 batting on 27@RishabhPant17 unbeaten on 10
Follow the match 👉 https://t.co/NGs0HnQVMX #NZvIND
📸 Courtesy: Photosport NZ pic.twitter.com/dQKgBVOd0N
— BCCI (@BCCI) November 30, 2022
8:30 am IST: शुबमन गिल और शिखर धवन की सलामी जोड़ी पवेलियन लौट गई है। ऋषभ पंत (4) और श्रेयस अय्यर (24) क्रीज पर मौजूद है। यहाँ भारत को एक अच्छी साझेदारी की दरकार है। श्रेयस अय्यर अच्छी लय में नजर आ रहे हैं, हालाँकि वह कई बार बचे भी लेकिन आज उनका लक उनके साथ नजर आ रहा है। ऋषभ पंत को चाहिए कि आक्रामक बल्लेबाजी की जगह धीमा ही खेले और श्रेयस अय्यर का साथ दें।
aate hi shuru ho gaye! 😎
You shouldn’t miss Shreyas Iyer’s batting in the 3rd #NZvIND ODI, LIVE & EXCLUSIVE on Prime Video: https://t.co/K6C8R5RMPc#NZvINDonPrime #CricketOnPrime pic.twitter.com/9GWTsZsAEy
— prime video IN (@PrimeVideoIN) November 30, 2022
शिखर धवन का विकेट: एडम मिल्ने द्वारा डाले गए 13वें ओवर की अंतिम गेंद पर धवन आउट हुए। मिल्ने ने धवन को लाइन पर तेज गति से गेंद डाली, धवन बड़ा शॉट मारने के लिए आगे आए लेकिन पूरी तरह से चूके। शिखर धवन का किल्ला उड़ा, उन्होंने 45 गेंदें खेलकर कुल 28 रन बनाए।
श्रेयस अय्यर का कैच छूटा: मैट हेनरी द्वारा डाले गए 12वें ओवर की दूसरी गेंद पर श्रेयस अय्यर ने कवर के ऊपर से कट शॉट मारा। हवा में गेंद थी, बॉउंड्री पर खड़े फील्डर एडम मिल्ने गेंद की तरफ आए। उनके हाथों में गेंद आ गई थी, लेकिन झटक गई। एक जीवनदान, श्रेयस अय्यर के लिए।
शुरूआती 10 ओवरों का खेल खत्म: शिखर धवन और शुबमन गिल ने पारी की शुरुआत की। धीमी शुरआत की लेकिन सधी हुई, पहले पॉवरप्ले खत्म होने से पहले भारत को गिल के रूप में पहला विकेट खोना पड़ा। गिल ने 13 रन बनाए. शुरूआती 10 ओवरों में भारत ने 1 विकेट खोकर 43 रन बना लिए हैं। धवन 25 और अभी क्रीज पर आए श्रेयस अय्यर 4 रन बनाकर खेल रहे हैं।
भारत का पहला विकेट गिरा: शुबमन गिल (13) ने आज धीमी शुरुआत की, आज वह बड़ी पारी नहीं खेल सके। गिल के रूप में भारत को पहला झटका लगा। नौवें ओवर की चौथी गेंद पर गिल कैच आउट हुए। एडम मिल्ने की इस गेंद पर वह मिचेल सेंटनर के हाथों कैच आउट हुए।
भारत की प्लेइंग 11: शिखर धवन (कप्तान), शुबमन गिल, ऋषभ पंत (विकेट कीपर और उपकप्तान), श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, दीपक हूडा, वाशिंगटन सुन्दर, दीपक चाहर, उमरान मलिक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल
न्यूजीलैंड प्लेइंग 11: डेवॉन कॉनवे, फिन एलेन, केन विलियम्सन (कप्तान), डेरिएल मिचेल, टॉम लेथम (विकेट कीपर), ग्लेन फिलिप्स, मिचेल सेंटनर, एडम मिल्ने, टिम साऊदी, एम् हेनरी, लॉकी फर्ग्युसन
🚨 Toss Update 🚨
New Zealand have elected to bowl against #TeamIndia in the third #NZvIND ODI.
Follow the match 👉 https://t.co/NGs0HnQVMX pic.twitter.com/jgNd3L60cC
— BCCI (@BCCI) November 30, 2022
शिखर धवन की कप्तानी में भारतीय क्रिकेट टीम को पहले मैच में हार मिली थी। न्यूजीलैंड ने 300 से अधिक रनों के लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया था। 7 विकेट से जीतने के बाद न्यूजीलैंड ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई। दूसरा मैच बारिश के कारण रद्द हो गया, और न्यूजीलैंड की बढ़त कायम रही। अब तीसरा मैच अगर भारत जीता तो सीरीज बराबरी पर खत्म होगी, नहीं तो हार या रद्द की स्थिति में भी न्यूजीलैंड इस सीरीज को जीत जाएगी।
भारत को अगर तीसरे मैच में जीतना है तो गेंदबाजों का चलना बेहद जरुरी होगा, जो पहले मैच में देखने को नहीं मिला था। इस बार पिच भी गेंदबाजों के अनुकूल रहेगी तो भारतीय गेंदबाजों के लिए अच्छी बात होगी। शिखर धवन ने पिछले मैच में संजू सैमसन की जगह दीपक हूडा को खिलाया था, मैच रद्द होने के बाद उन्होंने इसको लेकर कहा था कि उन्होंने छठे गेंदबाज के विकल्प को देखते हुए ये बदलाव किया था। हालाँकि धवन को चाहिए कि तीसरे वनडे में संजू सैमसन की वापसी करवाई जाए, क्योंकि यहाँ गेंदबाजों से ज्यादा भारत को बल्लेबाजी विकल्प देखने होंगे।
IND vs NZ 3rd ODI Live Score: भारत बनाम न्यूजीलैंड मैच
- तारीख: 30 नवंबर (बुधवार)
- टॉस: 6:30 am IST
- मैच शुरू: 7:00 am IST
यहां का पिछला रिकॉर्ड: हेग्ले ओवल स्टेडियम पर अभी तक कुल 15 अंतर्राष्ट्रीय वनडे मुकाबले खेले गए हैं। इससे पहले भारत ने कभी भी यहां कोई वनडे मैच नहीं खेला है जबकि न्यूजीलैंड का रिकॉर्ड यहां अच्छा रहा है। न्यूजीलैंड ने यहां पहले 11 एकदिवसीय मैच खेले हैं, जिसमे से 10 बार उसे जीत मिली है और एक बार हार। यहां स्कॉटलैंड ने 341 रन बनाए थे, जो इस ग्राउंड का सर्वाधिक टीम स्कोर है। न्यूजीलैंड ने भी यहां 2016 में 341 रन बनाए थे।
— BCCI (@BCCI) November 29, 2022
India vs New Zealand 3rd ODI Live: भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरे मैच का लाइव प्रसारण डीडी स्पोर्ट्स पर होगा। मैच की लाइव स्ट्रीमिंग अमेज़न प्राइम वीडियो पर होगी। इसके अलावा जियो टीवी एप पर भी आप मैच लाइव देख सकते हो।
Preps 🔛 #TeamIndia gear up for the 3⃣rd #NZvIND ODI in Christchurch 👌 👌 pic.twitter.com/2nkFpFNi77
— BCCI (@BCCI) November 29, 2022
Hagley Oval Stadium Pitch Report: पिच रिपोर्ट
हेग्ले ओवल (क्रिस्टचर्च) में होने वाले इस मुअकबले में गेंदबाजों का बोल बोला दिख सकता है। यहां तेज गेंदबाजों को मदद मिलने की पूरी उम्मीद है। उमरान मलिक, अर्शदीप भारत के लिए अच्छे साबित हो सकते हैं तो वहीँ न्यूजीलैंड के टिम साऊदी, लॉकी फर्ग्युसन आदि तेज गेंदबाज भारत को परेशान कर सकते हैं। टॉस जीतकर यहां पहले बल्लेबाजी करने का फैसला सही रहेगा, और कोशिश करनी होगी कि दूसरी टीम को 300 से अधिक का लक्ष्य दिया जाए। अगर 300 के करीब का लक्ष्य हुआ तो दूसरी बल्लेबाजी करने वाली टीम पर अतिरिक्त दबाव होगा।
IND vs NZ 3rd ODI Live, Squad: भारत और न्यूजीलैंड का वनडे स्क्वॉड
भारत- शिखर धवन, श्रेयस अय्यर, शुबमन गिल, सूर्यकुमार यादव, दीपक हूडा, शाहबाज अहमद, वाशिंगटन सुंदर, ऋषभ पंत, संजू सैमसन, अर्शदीप सिंह, दीपक चाहर, कुलदीप सेन, कुलदीप यादव, शार्दुल ठाकुर, उमरान मलिक, युजवेंद्र चहल
न्यूजीलैंड- फिन एलेन, ग्लेन फिलिप्स, केन विलियम्सन, डेरिएल मिशेल, जेम्स नीशाम, माइकल ब्रेसवेल, डेवॉन कॉनवे, टॉम लेथम, एडम मिल्ने, लॉकी फर्ग्युसन, मेट हेनरी, टिम साऊदी
क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें।