Kabaddi
PKL 2023 Auction: प्रो कबड्डी लीग 2023 की नीलामी टली, जानें कब होगा नई तारीख का ऐलान

PKL 2023 Auction: प्रो कबड्डी लीग 2023 की नीलामी टली, जानें कब होगा नई तारीख का ऐलान

PKL 2023 Auction: प्रो कबड्डी लीग 2023 की नीलामी टली, जानें कब होगा नई तारीख का ऐलान
PKL 2023 Auction: प्रो कबड्डी लीग 2023 (PKL 2023) के लिए खिलाड़ियों की बोली 8-9 सितंबर 2023 को होने वाली थी। लेकिन अब इसे स्थगित कर दिया गया है। वहीं नीलामी के लिए अगली तारीख का ऐलान जल्द कर दिया जाएगा। यह फैसला मशाल स्पोर्ट्स ने एशियाई खेलों में कबड्डी के लिए भारतीय पुरुष और […]

PKL 2023 Auction: प्रो कबड्डी लीग 2023 (PKL 2023) के लिए खिलाड़ियों की बोली 8-9 सितंबर 2023 को होने वाली थी। लेकिन अब इसे स्थगित कर दिया गया है। वहीं नीलामी के लिए अगली तारीख का ऐलान जल्द कर दिया जाएगा। यह फैसला मशाल स्पोर्ट्स ने एशियाई खेलों में कबड्डी के लिए भारतीय पुरुष और महिला टीमों की चल रही तैयारियों की वजह से लिया है।

यह भी पढ़ें: फिर चमके नीरज चोपड़ा, ज्यूरिख डायमंड लीग में जीता सिल्वर मेडल

500 से ज्यादा खिलाड़ी लेंगे प्रो कबड्डी लीग 2023 में हिस्सा

विश्व भर में प्रो कबड्डी लीग के मुकाबलों को दिलचस्पी के साथ देखा जाता है। वहीं लीग में हर साल देश विदेश के कई खिलाड़ी हिस्सा लेते हैं। इस साल के प्लेयर्स ऑक्शन में 500 से ज्यादा खिलाड़ी हिस्सा लेने वाले हैं। इसमें भारत के अलावा ईरान, पोलैंड, थाइलैंड, बांग्लादेश जैसे देशों के खिलाड़ी भी शामिल होंगे।

मशाल के एक प्रवक्ता ने कहा, “हमें एशियाई खेलों में कबड्डी पदक प्रतियोगिताओं के लिए भारतीय पुरुष और महिला टीमों की चल रही तैयारियों के मद्देनजर पीकेएल सीजन 10 खिलाड़ी नीलामी को स्थगित करने के लिए एकेएफआई प्रशासक से औपचारिक अनुरोध प्राप्त हुआ है। मशाल और एकेएफआई का मानना है कि यह भारतीय कबड्डी के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण आयोजन है।”

मशाल के प्रवक्ता का कहना है, “प्रशासक ने हमारी 12 टीमों और ब्रॉडकास्टर सहित सभी पीकेएल हितधारकों को स्थगित खिलाड़ियों की नीलामी के लिए किए गए व्यापक बदलाव को स्वीकार किया है और उसकी सराहना की है।”

पीकेएल ऑक्शन में एक टीम के पास उपलब्ध राशि

प्रो कबड्डी लीग में इस बार फ्रेंचाइजियों के लिए ऑक्शन राशि को बढ़ाया गया है। पहले एक फ्रेंचाइजी के पास ऑक्शन में 4.4 करोड़ रूपये होते थे, अब इसे बढ़ाकर 5 करोड़ कर दिया गया है।

प्रो कबड्डी लीग 2023 हिस्सा लेने वाली टीमें

  • बंगाल योद्धा
  • जयपुर पिंक पैंथर्स
  • बेंगलुरु बुल्स
  • तमिल थलाइवाज
  • यूपी योद्धा
  • गुजरात दिग्गज
  • यू मुंबा
  • पटना पाइरेट्स
  • दबंग दिल्ली के.सी
  • तेलुगु टाइटंस
  • हरियाणा स्टीलर्स
  • पुनेरी पलटन

क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों (Latest Cricket News, Sports News, Breaking Sports News, Viral Video) को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें।

Editors pick