Kabaddi
PKL 2023 Auction Date: पीकेएल सीजन 10 ऑक्शन की तारीखों का ऐलान, इस दिन लगेगी बोली

PKL 2023 Auction Date: पीकेएल सीजन 10 ऑक्शन की तारीखों का ऐलान, इस दिन लगेगी बोली

PKL 2023 Auction Date
आगामी पीकेएल (Vivo Pro Kabaddi League 2023) के लिए ऑक्शन की तारीख (PKL 10 Auction Date) का ऐलान हो गया है। 2 दिन चलने वाले ऑक्शन में 500 से अधिक खिलाड़ियों पर बोली लगाई जाएंगी। इस बार ऑक्शन के लिए टीमों की पर्स वैलुए को भी बढ़ाया गया है। आपको बता दें कि खेलो इंडिया […]

आगामी पीकेएल (Vivo Pro Kabaddi League 2023) के लिए ऑक्शन की तारीख (PKL 10 Auction Date) का ऐलान हो गया है। 2 दिन चलने वाले ऑक्शन में 500 से अधिक खिलाड़ियों पर बोली लगाई जाएंगी। इस बार ऑक्शन के लिए टीमों की पर्स वैलुए को भी बढ़ाया गया है। आपको बता दें कि खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2023 कि दोनों फाइनलिस्ट टीम के 24 प्लेयर्स को ऑक्शन पूल में शामिल किया जाएगा।

मशाल स्पोर्ट्स इस बार पीकेएल ऑक्शन को मुंबई में आयोजित करेगा। 500 से अधिक प्लेयर्स को ऑक्शन पूल में रखा गया है। डोमेस्टिक और विदेशी प्लेयर्स को चार अलग अलग केटेगरी (A, B, C, D) में रखा गया है। प्लेयर्स को आलराउंडर, डिफेंडर्स, रेडर्स में सब डिवाइड किया गया है। A केटेगरी वालों का बेस प्राइस 30 लाख रूपये हैं। केटेगरी B वालों का 20 लाख रूपये, केटेगरी C वालों के लिए 13 लाख और केटेगरी D वाले खिलाड़ियों का बेस प्राइस 9 लाख रूपये होगा।

PKL 2023 Auction Date: प्रो कबड्डी लीग में ऑक्शन कब होगा

प्रो कबड्डी लीग का ऑक्शन 8 और 9 सितंबर 2023 को मुंबई में होगा।

PKL 10 Teams Purse: पीकेएल ऑक्शन में एक टीम के पास उपलब्ध राशि

प्रो कबड्डी लीग में इस बार फ्रेंचाइजियों के लिए ऑक्शन राशि को बढ़ाया गया है। पहले एक फ्रेंचाइजी के पास ऑक्शन में 4.4 करोड़ रूपये होते थे, अब इसे बढ़ाकर 5 करोड़ कर दिया गया है।

मशाल स्पोर्ट्स एंड लीग कमिश्नर अनुपम गोस्वामी ने जारी स्टेटमेंट में कहा- प्रो कबड्डी के सीजन 10 तक पहुंचना बड़ी उपलब्धि है। पीकेएल सीजन 10 का ऑक्शन भी यादगार होगा। रिटेंशन और नॉमिनेशन प्रक्रिया के साथ पीकेएल की 12 फ्रेंचाइजियां ऑक्शन में बेस्ट कबड्डी प्लेयर्स के लिए बोली लगाएंगी।

Editors pick