Kabaddi
IND vs JAP Asian Kabaddi Championship: भारत ने जापान को चटाई धूल, 62-17 से जीता मुकाबला

IND vs JAP Asian Kabaddi Championship: भारत ने जापान को चटाई धूल, 62-17 से जीता मुकाबला

IND vs JAP Asian Kabaddi Championship 2023 Live: भारत ने बनाई जापान पर मजबूत पकड़, काफी आगे इंडिया
IND vs JAP: एशियाई कबड्डी चैंपियनशिप (Asian Kabaddi Championship) में बुधवार को भारतीय टीम (India Kabaddi Team 2023) का मुकाबला जापान (Japan) के साथ हुआ। पहले हाफ में टीम इंडिया का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा। पहला हाफ ख़त्म होने पर भारत का स्कोर 32 था जबकि जापान के सिर्फ 6 अंक थे। टीम इंडिया ने […]

IND vs JAP: एशियाई कबड्डी चैंपियनशिप (Asian Kabaddi Championship) में बुधवार को भारतीय टीम (India Kabaddi Team 2023) का मुकाबला जापान (Japan) के साथ हुआ। पहले हाफ में टीम इंडिया का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा। पहला हाफ ख़त्म होने पर भारत का स्कोर 32 था जबकि जापान के सिर्फ 6 अंक थे। टीम इंडिया ने पहले हाफ में 26 अंकों की बढ़त बनाई। ये बढ़त दूसरे हाफ में भी कायम रही। भारत ने ये मुकाबला 62-17 से अपने नाम किया।

भारतीय टीम के लिए पहला पॉइंट पवन सेहरावत ने बनाया। खाता खुलने के बाद तो टीम इंडिया के धुरंधर अंक बनाते चले गए। जापान का पहला अंक जब बना तब भारतीय टीम के 18 अंक थे। दूसरे हाफ के शुरूआती 5 मिनट में भारतीय टीम ने जापान को ऑलआउट किया। दूसरे हाफ के 13वें मिनट में भारतीय टीम ने अपने स्कोर को 50 तक पहुँचाया, इस समय जापान के 12 अंक थे।

समय समाप्ति पर भारत का स्कोर 62 था, जापान की टीम 17 अंक ही बना सकी। भारत ने 45 अंकों के अंतर से ये मैच जीत लिया। पहले हाफ में जापान ने 6 और दूसरे में 11 अंक (कुल 17) बनाए। भारत ने पहले हाफ में 32 और दूसरे हाफ में 30 अंक बनाए।

Asian Kabaddi Championship Final Score

  • भारतीय टीम का स्कोर – 62*
  • जापान टीम का स्कोर – 17*

Editors pick