Cricket
RCB vs PBKS: विराट कोहली ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई बल्लेबाज

RCB vs PBKS: विराट कोहली ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई बल्लेबाज

पाकिस्तानी खिलाड़ी ने कहा कोहली जैसा कोई नहीं, महान खिलाड़ी से की तुलना
RCB vs PBKS IPL 2024, Virat Kohli Record: पंजाब किंग्स के खिलाफ अर्धशतकीय पारी खेलकर विराट कोहली ने बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया।

Virat Kohli ने पंजाब किंग्स के खिलाफ अपना पचासा पूरा करने के साथ एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया। वह पहले एशियाई बल्लेबाज बन गए हैं, जिन्होंने टी20 में 100 बार 50 से अधिक स्कोर बनाया है।

Virat Kohli के साथ इस मैच में किस्मत भी रही क्योंकि उन्हें पहली ही गेंद पर जीवनदान मिला था। सैम करन की गेंद पर जॉनी बेयरस्टो ने स्लिप में उनका आसान कैच छोड़ा था। इसके बाद राहुल चाहर से भी एक कैच छूटा था, हालांकि कैच काफी मुश्किल था लेकिन शानदार एफर्ट के बाद वह गेंद तक पहुंच गए थे लेकिन कैच झटक गया। इसके बाद कोहली ने अपना अर्धशतक पूरा कर इतिहास रचा।

Virat Kohli T20 Record: विराट कोहली के टी20 आंकड़े

विराट कोहली ने 378 टी20 मैचों (अंतर्राष्ट्रीय और फ्रेंचाइजी क्रिकेट) में 12 हजार से अधिक रन बनाए हैं। इसमें उन्होंने 92 अर्धशतक और 8 शतकीय पारी खेली हैं। कुल 100 पारियों में उन्होंने 50 प्लस रन बनाए। टी20 में विराट कोहली के नाम 1000 से अधिक चौके (1074) और 372 छक्के हैं।

यह भी देखें11 करोड़ का RCB गेंदबाज, 11 की इकॉनमी से दे रहा है रन

विराट कोहली टी20 में सबसे अधिक रन बनाने वाले दूसरे एशियाई बल्लेबाज हैं। उनसे ऊपर पाकिस्तान के शोएब मालिक है। कोहली से आगे इस लिस्ट में क्रिस गेल, शोएब मलिक, पोलार्ड, अलेक्स हेल्स और डेविड वार्नर हैं।

Editors pick