Cricket
IPL 2024 की पहली जीत के बाद आया पैट कमिंस, कह दी बड़ी बात

IPL 2024 की पहली जीत के बाद आया पैट कमिंस, कह दी बड़ी बात

IPL 2024 की पहली जीत के बाद आया पैट कमिंस, कह दी बड़ी बात
IPL 2024 MI vs SRH: आईपीएल 2024 के आठवें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने दमदार प्रदर्शन के साथ मुंबई इंडियंस को 31 रन से मात दी।

IPL 2024 MI vs SRH: आईपीएल 2024 के आठवें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने दमदार प्रदर्शन के साथ मुंबई इंडियंस को 31 रन से मात दी। इस टूर्नामेंट में यह हैदराबाद की पहली जीत है जिसमें तमाम रिकॉर्ड्स बने। इसी बीच जीत के बाद कप्तान पैट कमिंस ने बयान दिया है। चलिए जानते हैं क्या बोले हैदराबाद के कप्तान।

पैट कमिंस का बयान

MI के खिलाफ जीत पर कप्तान पैट कमिंस ने कहा, “गेंद वास्तव में घूम रही थी। जब तक हमने गेंदबाजी नहीं की. जब भी उन्हें जरूरत पड़ी, उन्होंने बाउंड्री ढूंढ ली, लेकिन हमने इसे अच्छे से पूरा किया। अभिषेक शर्मा पर वास्तव में प्रभावशाली खिलाड़ी। आईपीएल में आप बहुत दबाव के साथ खेलते हैं लेकिन वह बहुत स्वतंत्रता के साथ खेलते हैं।”

कमिंस ने आगे कहा, “आप कभी भी 270 के लिए नहीं खेलते, लेकिन हम सकारात्मक रहना चाहते थे और आक्रामक खेलना चाहते थे। यह एक अच्छा विकेट था, इसलिए हमें यह जानते हुए इसे भुनाना होगा कि हम कुछ बाउंड्री लगाएंगे। गेंद के साथ स्पष्ट योजनाएँ होना महत्वपूर्ण है। मैदान में अद्भुत माहौल था, यहां खेलने में मजा आया।”

सनराइजर्स हैदराबाद की अच्छी बल्लेबाजी

ट्रैविस हेड ने 24 गेंद पर नौ चौकों और तीन छक्के की मदद से 62 रन बनाए जबकि अभिषेक शर्मा ने 23 गेंद पर 63 रन बनाए जिसमें तीन चौके और सात छक्के शामिल हैं। इन दोनों के आउट होने के बाद हेनरिक क्लासेन (34 गेंद पर नाबाद 80 रन, चार चौके, सात छक्के) और एडेन मार्कराम (28 गेंद पर नाबाद 42, दो चौके, एक छक्का) ने 55 गेंद पर 116 रन की अटूट साझेदारी की।

Editors pick