Cricket
ग्लेन मैक्सवेल ने किया बड़ा कारनामा, RCB के लिए ऐसा करने वाले बने 5वें खिलाड़ी

ग्लेन मैक्सवेल ने किया बड़ा कारनामा, RCB के लिए ऐसा करने वाले बने 5वें खिलाड़ी

ग्लेन मैक्सवेल ने किया बड़ा कारनामा, RCB के लिए ऐसा करने वाले बने 5वें खिलाड़ी
आईपीएल (IPL) 2023 के 32वें मुकाबले में आरसीबी ने राजस्थान रॉयल्स (RCB vs RR ) को हरा दिया। इस दौरान बैंगलोर की तरफ से स्टार ऑलराउंडर ग्लैन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) ने शानदार बल्लेबाजी की। वहीं उन्होंने 44 गेंदों में 77 रन बनाए। इसमें उनके द्वारा लगाए गए 6 चौके और 4 छक्के भी मौजूद हैं। […]

आईपीएल (IPL) 2023 के 32वें मुकाबले में आरसीबी ने राजस्थान रॉयल्स (RCB vs RR ) को हरा दिया। इस दौरान बैंगलोर की तरफ से स्टार ऑलराउंडर ग्लैन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) ने शानदार बल्लेबाजी की। वहीं उन्होंने 44 गेंदों में 77 रन बनाए। इसमें उनके द्वारा लगाए गए 6 चौके और 4 छक्के भी मौजूद हैं। वहीं इस पारी में 10 रन बनाते हुए उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स के लिए बड़ा कारनामा कर दिखाया। दरअसल, वो आरसीबी के लिए 1 हजार रन बनाने वाले पांचवें खिलाड़ी बन गए हैं।

RCB के लिए मैक्सवेल का रिकॉर्ड

बता दें कि, मैक्सवेल को 2021 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 14.25 करोड़ में खरीदा था। जिसके बाद उन्होंने इस टीम के लिए  35 मुकाबले खेले हैं। जिनमें उन्होंने 1000 से ज्यादा रन बनाए हैं। इस दौरान 10 अर्धशतक भी ज़ड़े हैं। वहीं मैक्सवेल आरसीबी से पहले 3 आईपीएल टीमों दिल्ली कैपिटल्स, मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के लिए खेल चुके हैं।

आरसीबी के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी

विराट कोहली- 7327

एबी डिविलियर्स- 4522

क्रिस गेल 3420

जैक कैलिस- 1271

ग्लैन मैक्सवेल 1067

 

ग्लेन मैक्सवेल ने किया बड़ा कारनामा, RCB के लिए ऐसा करने वाले बने 5वें खिलाड़ी
ग्लेन मैक्सवेल ने किया बड़ा कारनामा, RCB के लिए ऐसा करने वाले बने 5वें खिलाड़ी

मैक्सवेल का आईपीएल करियर

इसके साथ ही मैक्सवेल ने अपने पूरे आईपीएल करियर में 117 मुकाबलों में 2,572 रन 156.73 की स्ट्राइक रेट से बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 16 अर्धशतक भी लगाए हैं। जबकि 210 चौके और 150 छक्के शामिल हैं।

विराट कोहली के नाम सबसे ज्यादा रन

गौरतलब है कि बैंगलोर के लिए सबसे ज्यादा रन कोहली के नाम पर हैं। उन्होंने 245 मुकाबलों में 7327 रन बनाए हैं। जिसके बाद डिविलियर्स ने 157 मैचों में 4522 रन जबकि यूनिवर्स बॉस यानी क्रिस गेल ने 91 मैचों में 3420 रन बनाए हैं।

क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें।

Editors pick