Cricket
SRH की बल्लेबाजी देख ख़ुशी से झूमी काव्या मारन, मजेदार मीम्स हुए वायरल

SRH की बल्लेबाजी देख ख़ुशी से झूमी काव्या मारन, मजेदार मीम्स हुए वायरल

SRH vs MI IPL 2024: Kavya Maran
SRH vs MI IPL 2024: काव्य मारन मुंबई इंडियंस के खिलाफ हुए मैच में काफी खुश थी क्योंकि उनके बल्लेबाज MI गेंदबाजों की जमकर कुटाई कर रहे थे।

सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाजों ने मुंबई इंडियंस के गेंदबाजों की जमकर कुटाई की। ट्रेविस हेड ने 18 गेंदों पर अर्धशतक जड़ा तो इसके बाद अभिषेक शर्मा ने 16 गेंदों पर पचासा किया। इस आतिशी पारी को देखकर पूरा स्टेडियम झूम रहा था, इसमें काव्या मारन भी शामिल थी। काव्या ने अभिषेक को स्टैंडिंग ओवेशन भी दी। सोशल मीडिया पर उनको लेकर मजेदार मीम्स वायरल हो रहे हैं।

मयंक अग्रवाल के रूप में SRH को पहला झटका 45 रन पर लगा था, इसके बाद ट्रेविस हेड का बल्ला रुका नहीं। उन्होंने 18 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। इसके बाद अभिषेक शर्मा भी मुंबई के गेंदबाजों पर बरस पड़े, उन्होंने 16 गेंदों में अर्धशतक जड़कर इतिहास रचा। ये SRH के लिए सबसे तेज अर्धशतक है। इसके बाद हेनरिक क्लासेन ने नॉट आउट 80 रनों की पारी खेलकर टीम का स्कोर 277 तक पहुँचाया। ये आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर है।

MI के 3 गेंदबाजों ने दिए 16 से अधिक की इकॉनमी से रन

मुंबई इंडियंस के युवा गेंदबाज मफाका ने 4 ओवरों में 16.50 की इकॉनमी से 66 रन दिए। गेराल्ड कोएट्जी ने 4 ओवरों में 57 रन लुटाए, पियूष चावला ने 17 की इकॉनमी से 2 ओवर में 34 रन दिए और शम्स मुलानी ने 2 ओवर में 33 रन दिए।

Editors pick