Cricket
WTC Final के कारण IPL 2023 Playoffs नहीं खलेंगे ये खिलाड़ी, CSK के लिए Ben Stokes भी नहीं रहेंगे मौजूद

WTC Final के कारण IPL 2023 Playoffs नहीं खलेंगे ये खिलाड़ी, CSK के लिए Ben Stokes भी नहीं रहेंगे मौजूद

WTC Final के कारण IPL 2023 Playoffs नहीं खलेंगे ये खिलाड़ी, CSK के लिए Ben Stokes भी नहीं रहेंगे मौजूद
आईपीएल (IPL) 2023 अपने पहले चरण की समाप्ति के बाद दूसरे चरण की तरफ बढ़ने लगा है। इस बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल (WTC Final 2023) को लेकर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने अपने खिलाड़ियों के जल्दी वापस आने के फैसले को लेकर दिशा निर्देश जारी किए हैं। साथ ही ये भी कहा है कि वापस […]

आईपीएल (IPL) 2023 अपने पहले चरण की समाप्ति के बाद दूसरे चरण की तरफ बढ़ने लगा है। इस बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल (WTC Final 2023) को लेकर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने अपने खिलाड़ियों के जल्दी वापस आने के फैसले को लेकर दिशा निर्देश जारी किए हैं। साथ ही ये भी कहा है कि वापस आने का फैसला पूरी तरह से खिलाड़ियों का होगा। ऑस्ट्रेलिया स्क्वाड के केवल चार खिलाड़ी इस समय आईपीएल 2023 में खेल रहे हैं। वहीं मिचेल मार्श और कैमरून ग्रीन का प्लेऑफ से बाहर हो सकते हैं। जबकि डेविड वॉर्नर और जोस हेजलवुड आईपीएल में अपना पूरा काम निपटा कर ही वो लंदन जा सकते हैं। जबकि चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से बेन स्टोक्स भी प्लेऑफ में मौजूद नहीं रहेंगे।

लेकिन जोश हेजलवुड के साथ एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। जैसा कि वह पहले से ही अपनी चोट की देखभाल के लिए एक लंबी अवधि के लिए बाहर है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया चाहता है कि वह डब्ल्यूटीसी फाइनल से पहले कुछ प्रैक्टिस करे। जिस कारण उनके प्लेऑफ तक टीम में रहने की संभावना ज्यादा है। हेजलवुड पहले ही आईपीएल 2023 के पहले भाग में नहीं खेल पाए हैं। वह आरसीबी के लिए अगले सप्ताह या उसके आसपास वापसी करने के लिए तैयार हैं।

IPL 2023 में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी 

कैमरन ग्रीन (मुंबई इंडियंस)

जोश हेजलवुड (रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर)

डेविड वॉर्नर (दिल्ली कैपिटल्स)

मिचेल मार्श (दिल्ली कैपिटल्स)

बता दें कि, ऑस्ट्रेलिया के ज्यादातर खिलाड़ी इंग्लैंड में काउंटी क्रिकेट खेल रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया के पास कोई भी लंबा प्रैक्टिश कैंप नहीं है। इसके बजाय, जब वे 28 मई को डब्ल्यूटीसी फाइनल के लिए आखिरी 15 खिलाड़ियों का नाम देंगे तो वे डब्ल्यूटीसी और एशेज 2023 की अगुवाई में एक छोटा शिविर शुरू करेंगे।

ऑस्ट्रेलिया टीम डब्ल्यूटीसी फाइनल: पैट कमिंस (कप्तान), स्कॉट बोलैंड, एलेक्स केरी, कैमरन ग्रीन, मार्कस हैरिस, जोश हेजलवुड, ट्रैविस हेड, जोश इंगलिस, उस्मान ख्वाजा, मारनस लाबुस्चगने, नाथन लियोन, मिचेल मार्श, टॉड मर्फी, मैथ्यू रेनशॉ, स्टीव स्मिथ, मिचेल स्टार्क, डेविड वॉर्नर।

CSK के लिए प्लेऑफ नहीं खेलेंगे बेन स्टोक्स!

वहीं दूसरी तरफ आईपीएल 2023 में चेन्नई के लिए डेब्यू करने वाले बेन स्टोक्स प्लेऑफ से पहले ही वापस अपने देश लौट सकते हैं। उनके लिए ये सीजन प्लान के हिसाब से नहीं रहा और उन्होंने अब तक महज एक ही मैच खेला है। उसके बाद से वो लगातार चोट से निपट रहे हैं। दरअसल, स्टोक्स एशेज की तैयारी के लिए आईपीएल प्लेऑफ से पहले वापस जा सकते हैं। जहां वो आयरलैंड के खिलाफ खेले जाने वाले एकमात्र टेस्ट मैच का हिस्सा बनेंगे। वहीं बता दें कि, 16 जून से एशेज का आगाज होगा।

IPL 2023 Playoffs के लिए CSK के लिए Ben Stokes भी नहीं रहेंगे मौजूद!
IPL 2023 Playoffs के लिए CSK के लिए Ben Stokes भी नहीं रहेंगे मौजूद!

चेन्नई सुपर किंग्स के अधिकारियों ने इनसाइड स्पोर्ट से कहा, “हमें उम्मीद है कि अगर हम क्वालीफाई करते हैं तो स्टोक्स प्लेऑफ़ के लिए मौजूद रहेंगे। हां, उन्होंने आईपीएल को जल्दी छोड़ने का संकेत दिया था, लेकिन तब से उन्होंने स्वदेश लौटने पर आधिकारिक रूप से कुछ भी नहीं कहा है। जैसा कि स्टीफन ने कहा कि उन्हें झटका लगा है लेकिन हम उम्मीद करते हैं कि वह अगले हफ्ते तक फिट हो जाएंगे।”

क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें।

Editors pick