Cricket
Delhi Capitals jersey 2024: दिल्ली कैपिटल्स की नई जर्सी का अनावरण, देखें लुक

Delhi Capitals jersey 2024: दिल्ली कैपिटल्स की नई जर्सी का अनावरण, देखें लुक

Delhi Capitals jersey 2024
Delhi Capitals jersey 2024: दिल्ली कैपिटल्स ने आगामी आईपीएल के लिए अपनी नई जर्सी का अनावरण किया। देखें कैसी है टीम की जर्सी।

दिल्ली कैपिटल्स ने शनिवार को IPL 2024 के लिए अपनी नई जर्सी का अनावरण किया। टीम की जर्सी Puma के आधिकारिक पेज से शेयर की गई। आपको बता दें कि Puma दिल्ली कैपिटल्स की आधिकारिक किट पार्टनर है।

दिल्ली कैपिटल्स मेंस टीम की जर्सी दिल्ली की दो जीवन रेखाओं, ऐतिहासिक शहर मानचित्र और प्रतिष्ठित मेट्रो लाइन के माध्यम से दिल्ली की विरासत और नवीनता को एक साथ जोड़ती हुई दिखाई गई है। दिल्ली कैपिटल्स की मेंस टीम का नया टाइटल स्पांसर Hero Fin Corp Ltd है।

यह भी देखेंIPL All 10 Teams Jersey 2024: आईपीएल टीमों की जर्सी का लुक, देखें

यह भी देखेंयूएई में शिफ्ट नहीं होगा IPL 2024, जय शाह ने किया कंफर्म

ऋषभ पंत की कप्तानी में दिल्ली कैपिटल्स एक बार फिर अपने पहले आईपीएल खिताब के इरादे से टूर्नामेंट में खेलने उतरेगी। दिल्ली का पहला मैच पंजाब किंग्स के साथ 23 मार्च को है, ये मैच मोहाली में खेला जाएगा।

आईपीएल के पहले फेज का शेड्यूल अभी जारी हुआ है, दिल्ली कैपिटल्स ने अपना होम ग्राउंड वाइजैग को चुना है। पहले चरण में दिल्ली अपने होम मैच यहीं खेलेगी, क्योंकि WPL के कारण अरुण जेटली स्टेडियम की पिच तैयार नहीं हो पाती।

Editors pick