Cricket
CSK vs GT: शिवम दुबे ने तूफानी फिफ्टी जड़ T20 वर्ल्ड कप के लिए ठोकी दावेदारी

CSK vs GT: शिवम दुबे ने तूफानी फिफ्टी जड़ T20 वर्ल्ड कप के लिए ठोकी दावेदारी

शिवम दुबे ने तूफानी फिफ्टी जड़ T20 वर्ल्ड कप के लिए ठोकी दावेदारी
Shivam Dubey ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ आईपीएल 2024 की दूसरी सबसे फिफ्टी जड़ दी है। उन्हें अपना अर्धशतक पूरा करने में सिर्फ 22 गेंदें लगीं।

CSK vs GT: शिवम दुबे ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ आईपीएल 2024 की दूसरी सबसे फिफ्टी जड़ दी है। शिवम दुबे इस सीजन अलग ही फॉर्म में नजर आ रहे हैं। GT के खिलाफ उन्हें अपना अर्धशतक पूरा करने में सिर्फ 22 गेंदें लगीं। अपनी धमाकेदार बल्लेबाजी शैली से उन्होंने टी20 विश्व कप के लिए दावेदारी को पक्का किया है।

शिवम दुबे ने गुजरात टाइटंस पर कहर बरपाया। दुबे ने जमने के लिए एक भी गेंद नहीं ली और पहली ही गेंद से आक्रामक अंदाज अपनाया। उन्होंने शुरू से ही अपने इरादे स्पष्ट करने के लिए साई किशोर के खिलाफ उनकी शुरुआती गेंदों पर लगातार छक्के लगाए।

भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ और चयनकर्ता दुबे पर कड़ी नजर रखेंगे। भारत को एक दमदार बैटिंग ऑलराउंडर की सख्त जरूरत है। शिवम दुबे इस मामले में बिल्कुल फिट बैठते हैं। वह न केवल बल्लेबाजी कर सकते हैं, बल्कि उतने ही शानदार तेज गेंदबाज भी हैं।

Editors pick