Cricket
CSK vs GT Highlights: चन्नई सुपर किंग्स ने गुजरात टाइटंस को चटाई धूल, 63 रनों से दी मात

CSK vs GT Highlights: चन्नई सुपर किंग्स ने गुजरात टाइटंस को चटाई धूल, 63 रनों से दी मात

CSK फैंस के लिए खुशखबरी, Mustafizur Rahman की हुई टीम में वापसी
CSK vs GT Highlights: आईपीएल 2024 का 7वां मुकाबला एमए चिदंबरम स्टेडियम में सीएसके और जीटी के बीच खेला गया। सीएसके ने 63 रन से जीत दर्ज की।

CSK vs GT Highlights: आईपीएल 2024 में मंगलवार को चेन्नई सुपरकिंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच आईपीएल का सातवां मुकाबला खेला गया। इस मुकाबले में चेन्नई ने एकतरफा 63 रनों से जीत दर्ज की। शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया, लेकिन सीएसके के बल्लेबाजों ने जीटी के गेंदबाजों मौका नहीं दिया। चेन्नई ने शिवम दुबे के तूफानी अर्धशतक के दम पर 20 ओवर में ६ विकेट खो कर 206 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उत्तरी गुजरात की टीम के बल्लेबाज चेन्नई के गेंदबाजों के सामने पानी मांगते दिखे। साईं सुदर्शन के अलावा कोई भी खिलाड़ी 30 के स्कोर तक नहीं पहुंचा। सुदर्शन ने 37 रनों की पारी खेली। चेन्नई की ओर से तुषार देशपांडे, मुस्ताफ़िज़ुर रहमान और दीपक चाहर ने 2-2 विकेट लिए। गुजरात की पूरी टीम 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 143 रन बनाए।

CSK vs GT की प्लेइंग 11

चेन्नई सुपर किंग्स टीम: रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), रचिन रवींद्र, अजिंक्य रहाणे, डेरिल मिशेल, शिवम दुबे, रवींद्र जड़ेजा, समीर रिजवी, एमएस धोनी (विकेटकीपर), दीपक चाहर, तुषार देशपांडे, मुस्तफिजुर रहमान।

यह भी पढ़ेंः CSK vs GT: IPL 2024 में गेंदबाजी करेंगे MS Dhoni? शुरू कर दी है प्रैक्टिस

गुजरात टाइटंस टीम: रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), शुभमन गिल (कप्तान), अजमतुल्लाह उमरजई, डेविड मिलर, विजय शंकर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, रविश्रीनिवासन साई किशोर, उमेश यादव, मोहित शर्मा, स्पेंसर जॉनसन।

CSK vs GT Score:

CSK: 206/6 (20)

GT: 143/8 (20)

11:29: चन्नई सुपर किंग्स ने गुजरात टाइटंस को 63 रनों के बड़े अंतर् से मात देकर दूसरी जीत दर्ज की।

11:21: राहुल तेवतिया 11 गेंदों में 6 रन बनाकर मुस्ताफ़िज़ुर का शिकार बने।

11:10: राशिद खान के रूप में गुजरात को सातवां झटका लगा है। राशिद बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में कैच आउट हुए। उन्होंने 1 रन बनाया।

11:00: अजमतुल्ला उमरजाइ 10 बॉल में 11 रन बनाकर आउट, गुजरात की राह मुश्किल हो गई हैं।

10:59: गुजरात टाइटंस को साईं सुदर्शन के रूप में पांचवा झटका लगा है। सुदर्शन 37 रन बनाकर पाथीराना का शिकार हुए।

10:42: डेविड मिलर आउट, 21 रन पर अजिंक्य रहाणे ने बॉउंड्री पर उनका सुपरमैन बनकर कैच लपका।

10:36: सीएसके ने अपनी स्थिति को मजबूत कर लिया है। लेकिन डेविड मिलर अभी भी क्रीज पर हैं और वह चेन्नई के लिए चिंता का विषय बन सकते हैं। 11 ओवर के बाद गुजरात का स्कोर 93/3

10:25: अब डेविड मिलर के कन्धों पर गुजरात का भार है। अगर GT को जीतना है तो उन्हें अपने किलर-मिलर वाले रूप में आना होगा। माथीसा पथीराना ने अपने पहले ओवर में दिए 10 रन।

10:18: धोनी का गजब का कैच, मिचेल की गेंद पर अपने दाईं और कूद कर माही ने विजय शंकर की पारी का अंत किया। शंकर ने 12 गेंदों पर 12 रन बनाए।

10:15: रवींद्र जडेजा ने अपने पहले ओवर में 9 रन दिए। शंकर 10 और सुदर्शन 11 रन बनाकर खेल रहे हैं, दोनों इस मैदान को बखूबी जानते हैं, क्या आज कुछ कमाल कर पाएंगे, देखने होगा।

10:12: पॉवरप्ले खत्म, गुजरात के दो विकेट के बाद 6 ओवर में 43 रन। रवींद्र जडेजा अपना पला ओवर लेकर आ गए हैं। क्या कोई विकेट ले पाएंगे, देखना होगा।

10:09: विजय शनकर ने देशपांडे को ज्यादा जोरदार छक्का, गुजरात की नैया को पार लगाने के लिए विजय शंकर और साईं सुदर्शन मैदान पर हैं, ये इनका होम ग्राउंड भी है। क्या कमाल कर पाएंगे?

10:04 PM- चाहर ने फिर से अटैक किया। इस बार उन्होंने साहा को डीप स्क्वॉयर लेग में तुषार देशपांडे के हाथों कैच करा दिया है। साहा 21 रन बनाकर लौटे।

10:01 PM- कप्तान का विकेट गिरते ही टाइटंस कुछ दबाव में आ गई है। रन रेट में कमी नजर आई।

9:52 PM- गुजरात टाइटंस को पहला झटका शुभमन गिल के रूप में लगा है। दीपक चाहर ने गिल को एलबीडब्लू कर महज 8 रनों के निजी स्कोर पर लौटा दिया है।

9:50 PM- शुभमन गिल और साहा फिलहाल अच्छी लय में नजर आ रहे हैं। साहा ने कुछ महत्वपूर्ण शॉट्स लगाए हैं।

9:21 PM- रविंद्र जडेजा ने मोहिल शर्मा की 5वीं गेंद पर चौका जड़ा और इसके बाद आखिरी गेंद पर दो रन लेने की कोशिश की, लेकिन मिशेल रन आउट हो गए। सीएसके ने 206/6 का स्कोर खड़ा किया।

9:17 PM- सीएसके को एक और झटका। समीर रिजवी ने मोहित शर्मा की गेंद पर मिलर को कैच थमा दिया है। 6 गेंदों में 14 रन बनाकर लौटे।

9:13 PM- समीर रिजवी ने राशिद खान की गेंद पर छक्के के साथ कमाल का आगाज किया है। पहली पारी में ही कमाल की शुरूआत की है रिजवी ने।

9:11 PM- राशिद खान ने टाइटंस को बड़ी सफलता दिलाई है। उन्होंने शिवम दुबे को शंकर के हाथों कैच आउट कराकर पवेलयन लौटाया। अर्धशतक जड़ते ही दुबे आउट हो गए।

9:09 PM- शिवम दुबे ने 22 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। उन्होंने 18 चौके और 2 छक्कों की मदद से इस आईपीएल का दूसरा सबसे तेज अर्धशतक पूरा कर लिया।

9:05 PM- शिवम दुबे अपने अर्धशतक के करीब पहुंच चुके हैं। घातक बल्लेबाजी जारी है।

8:49 PM- शिवम दुबे ने स्पेंसर जॉनसन को भी आड़े हाथों ले लिया है। ओवर की चौथी और पांचवी गेंद पर लगातार एक चौका और छक्का जड़ दिया है।

8:45 PM- शिवम दुबे ने राशिद खान के ओवर की समापति लाजवाब छक्के के साथ की है। इसी के साथ दुबे ने 10 गेंदों में 24 रन पूरे कर लिए हैं।

8:40 PM- सीएसके को एक और बड़ा झटका। कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ अपने अर्धशतक से पहले ही आउट हो गए हैं। स्पेंसर जॉनसर की गेंद पर उनके बल्ले का बाहरी किनारा लगा और विकेटकीपर के हाथों कैच हो गए। उन्होंने 36 गेंदों में 46 रन बनाए।

8:27 PM- दुबे का एक और प्रहार। साई की अगली ही गेंद को फिर से छक्के के लिए भेजा। घातक लय में नजर आ रहे हैं शिवम दुबे।

8:25 PM- शिवम दुबे ने अपनी पारी का आगाज छक्के के साथ किया। साई किशोर की गेंद को लॉन्ग ऑन की दिशा में लंबे छक्के के लिए भेजा।

8:23 PM- सीएसके को दूसरा झटका लगा। अजिंक्य रहाणे को साई किशोर ने स्टंप आउट करा दिया है। शॉट जड़ने की चाह में काफी आगे आ गए थे रहाणे।

8:22 PM- ओवर की समाप्ति भी गायकवाड़ ने छक्के से की है। सीधी दिशा में शानदार लंबा छक्का जड़ा।

8:19 PM- स्पेंसर जॉनसन को गेंदबाजी के लिए लाया गया है, लेकिन गायकवाड़ ने पहली गेंद को ही बाउंड्री का बाहर भेज दिया। डीप मिड विकेट की ओर शानदार लंबा छक्का लगाया।

8:09 PM- गायकवाड़ ने हाथ खोले हैं। कप्तान ने राशिद खान की गेंदपर चौका जड़ दिया है।

8:00 PM- सीएसके को बड़ा झटका। घातक बल्लेबाजी कर रहे रचिन रविंद्र स्टंप्स आउट हो गए हैं। राशिद खान की गेंद पर चकमा खा गए और 20 गेंदों में 46 रन बनाकर लौटे।

7:55 PM- उमरजई के गेंद पर एक और लंबा छक्का जड़ दिया है। रचिन रविंद्र शानदार क्लास दिखा रहे हैं।

7:53 PM- रचिन ने इस ओवर का आगाज भी चौके के साथ किया है। उमरजई को फिर से शॉट जड़ा।

7:50 PM- उमेश यादव के लिए यह महंगा ओवर। इस बार ऋतुराज ने भी चौका लगाया।

7:48 PM- रविंद्र का अक्रामक अंदाज। अगली ही गेंद पर एक और जोरदार चौका जड़ दिया है। इस बार कवर्स की ओर शॉट लगाया।

7:47 PM- रचिन के बल्ले से एक और बड़ा शॉट। इस बार उमेश यादव को फिर से आड़े हाथों लिया और 79 मीटर का लंबा छक्का जड़ दिया।

7:45 PM- रचिन रवींद्र ने हाथ खोल लिए हैं। उमरजई के ओवर में उन्होंने लगातार 2 चौके जड़ दिए हैं।

7:40 PM- रचिन रवींद्र पारी का पहला चौका जड़ दिया है। उमेश यादव की गेंद पर जोरदार शॉट जड़ा।

7:37 PM- दूसरे छोर से गेंदबाजी करने के लिए उमेश यादव के हाथों में गेंद थमाई गई है।

7:36 PM- पहले ओवर की आखिरी गेंद पर ही ऋतुराज गायकवाड़ का कैच छूट गया है। स्लिप में खड़े साई किशोर के हाथों से आसान सा कैच छूट गया।

7:30 PM- कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ और रचिन रवींद्र सीएसके को शुरूआत देने के लिए क्रीज पर आ गए हैं। उधर, जीटी की ओर से अजमुतल्ला उमरजई के हाथों में गेंद है। एक्शन शुरू हो गया है।

7:02 PM- गुजरात टाइटंस ने टॉस जीत लिया है और शुभमन गिल ने पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया है।

6:55 PM- दोनों टीमों के खिलाड़ी मैदान पर नजर आ रहे हैं। कुछ ही देर में एमए चिदंबरम के मैदान पर टॉस उछाला जाएगा।

6:37 PM- कुछ ही देर में सीएसके और जीटी के बीच टॉस होगा। मैच की सभी अपडेट्स के लिए इनसाइडस्पोर्ट के लाइव ब्लॉग के साथ बने रहें।

Editors pick