Cricket
Tata IPL 2022: पंजाब किंग्स ने लॉन्च की अपनी नई जर्सी, देखिए इस सीजन कैसी दिखेगी प्रीति जिंटा की टीम

Tata IPL 2022: पंजाब किंग्स ने लॉन्च की अपनी नई जर्सी, देखिए इस सीजन कैसी दिखेगी प्रीति जिंटा की टीम

Tata IPL 2022: Punjab Kings ने लॉन्च की नई जर्सी, देखिए इस सीजन कैसी दिखेगी प्रीति जिंटा की टीम Punjab Kings new jersey PBKS Full Schedule
Tata IPL 2022, Punjab Kings Full Squad, PBKS Full Schedule: आईपीएल का 15वां सीजन शुरू होने में अब कुछ ही दिनों का समय बाकी है। ऐसे में सभी फ्रेंचाइजी ने अपनी-अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। लगभग सभी टीमें अभ्यास के लिए मुंबई पहुंच गई हैं और प्रैक्टिस शुरू कर दी है। फ्रेंचाइजी तैयारियों के […]

Tata IPL 2022, Punjab Kings Full Squad, PBKS Full Schedule: आईपीएल का 15वां सीजन शुरू होने में अब कुछ ही दिनों का समय बाकी है। ऐसे में सभी फ्रेंचाइजी ने अपनी-अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। लगभग सभी टीमें अभ्यास के लिए मुंबई पहुंच गई हैं और प्रैक्टिस शुरू कर दी है। फ्रेंचाइजी तैयारियों के साथ ही अपनी ऑफिशियल किट और जर्सी भी लॉन्च कर रही हैं। इसी बीच गुरुवार को पंजाब किंग्स (Punjab Kings) ने अपनी ऑफिशियल जर्सी (Punjab Kings new jersey) लॉन्च की। फ्रेंचाइजी ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंड से जर्सी का वीडियो शेयर किया। खेल की ताजा खबरों के लिए जुड़े रहिए- hindi.insidesport.in

Tata IPL 2022, PBKS Full Schedule, Punjab Kings Full Squad: जर्सी का मुख्य रंग लाल ही है लेकिन इस बार जर्सी के निचले भाग पर गोल्डन कलर की पट्टी भी बनी है। यही नहीं जर्सी के सामने के हिस्से में मुख्य स्पांसर के नीचे शेर का एक प्रतिक चिन्ह भी बना है। मयंक अग्रवाल की कप्तानी वाली पंजाब टीम का पहला मुकाबला 27 मार्च को आरसीबी से होगा।

IPL में पंजाब किंग्स का अब तक प्रदर्शन

  • साल 2008– तीसरे स्थान पर
  • साल 2009– 5वें स्थान पर
  • साल 2010 – 8वें स्थान पर
  • साल 2011 – 5वें स्थान पर
  • साल 2012– छठे स्थान पर
  • साल 2013– छठे स्थान पर
  • साल 2014– उपविजेता
  • साल 2015– 8वें स्थान पर
  • साल 2016– 8वें स्थान पर
  • साल 2017– 5वें स्थान पर
  • साल 2018– 7वें स्थान पर
  • साल 2019– छठे स्थान पर
  • साल 2020– छठे स्थान पर
  • साल 2021– छठे स्थान पर

Punjab Kings Full Squad 2022 – पंजाब किंग्स स्क्वॉड
बैनी होवैल, भानुका राजपक्षा, अथर्व तायड़े, नेथन एलिस, अंश पटेल, रितिक चटर्जी, वैभव अरोड़ा, प्रेरक मांकड़, ऋषि धवन, संदीप शर्मा, ओडीन स्मिथ, लियम लिविंगस्टोन, ईशान पोरेल, जितेश शर्मा, प्रभसिमरन सिंह, हरप्रीत ब्रार, शाहरुख खान, राहुल चाहर, जॉनी बेयरस्टॉ, कगिसो रबाडा, शिखर धवन, मयंक अग्रवाल, अर्शदीप सिंह, बलतेज ढांढा, बेनी हॉवेल।

किसके खिलाफ होगा मुकाबला  किस तारीख को होगा मुकाबला समय जगह
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) 27 मार्च शाम 7:30 बजे डीवाई पाटिल स्टेडियम
कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) 01 अप्रैल शाम 7:30 बजे वानखेड़े स्टेडियम
चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) 03 अप्रैल शाम 7:30 बजे ब्रेबोर्न स्टेडियम
गुजरात टाइटन्स (GT) 08 अप्रैल शाम 7:30 बजे ब्रेबोर्न स्टेडियम
मुंबई इंडियंस (MI) 13 अप्रैल शाम 7:30 बजे एमसीए स्टेडियम
सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) 17 अप्रैल दोपहर 3:30 बजे डीवाई पाटिल स्टेडियम
दिल्ली कैपिटल्स (DC) 20 अप्रैल शाम 7:30 बजे एमसीए स्टेडियम
चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) 25 अप्रैल शाम 7:30 बजे वानखेड़े स्टेडियम
लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) 29 अप्रैल शाम 7:30 बजे एमसीए स्टेडियम
गुजरात टाइटन्स (GT) 03 मई शाम 7:30 बजे डीवाई पाटिल स्टेडियम
राजस्थान रॉयल्स (RR) 07 मई दोपहर 3:30 बजे वानखेड़े स्टेडियम
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) 13 मई शाम 7:30 बजे ब्रेबोर्न स्टेडियम
दिल्ली कैपिटल्स (DC) 16 मई शाम 7:30 बजे डीवाई पाटिल स्टेडियम
सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) 22  मई शाम 7:30 बजे वानखेड़े स्टेडियम

क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें

Editors pick