Cricket
Lala Amarnath Birthday: आजाद भारत के पहले कप्तान लाला अमरनाथ, देश के लिए शतक जड़ने वाले पहले खिलाड़ी, जानिए उनसे जुड़ी बातें

Lala Amarnath Birthday: आजाद भारत के पहले कप्तान लाला अमरनाथ, देश के लिए शतक जड़ने वाले पहले खिलाड़ी, जानिए उनसे जुड़ी बातें

Lala Amarnath Birthday: भारत के लिए पहला शतक लगाने वाले खिलाड़ी है लाला अमरनाथ, टीम के पहले कप्तान के रूप में दर्ज है नाम, जानिए उनसे जुड़ी बातें
Lala Amarnath Birthday: आजाद भारत के पहले कप्तान लाला अमरनाथ, देश के लिए शतक जड़ने वाले पहले खिलाड़ी, जानिए उनसे जुड़ी बातें- भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान दिवंगत लाला अमरनाथ का जन्म आज ही के दिन (11 सितम्बर 1911) पंजाब के कपूरथला में हुआ था। भारत के क्रिकेट इतिहास की बात हो और लाला […]

Lala Amarnath Birthday: आजाद भारत के पहले कप्तान लाला अमरनाथ, देश के लिए शतक जड़ने वाले पहले खिलाड़ी, जानिए उनसे जुड़ी बातें- भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान दिवंगत लाला अमरनाथ का जन्म आज ही के दिन (11 सितम्बर 1911) पंजाब के कपूरथला में हुआ था। भारत के क्रिकेट इतिहास की बात हो और लाला अमरनाथ का जिक्र ना हो, ऐसा संभव नहीं है। लाला अमरनाथ आजाद भारत के पहले कप्तान के रूप में जाने जाते हैं। लाला अमरनाथ भारत के लिए शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज भी है। लाला अमरनाथ ने भारत के लिए 24 अंतर्राष्ट्रीय टेस्ट मैचों के साथ 186 फर्स्ट क्लास मैच खेले थे।

Lala Amarnath Birthday: भारत के लिए पहला शतक लगाने वाले खिलाड़ी लाला अमरनाथ

लाला अमरनाथ का नाम आते ही सबसे पहले उनका यही रिकॉर्ड याद आता है। लाला अमरनाथ भारत के लिए पहला शतक लगाने वाले खिलाड़ी है। अपने डेब्यू टेस्ट मैच में लाला अमरनाथ ने इंग्लैंड के खिलाफ 1933 में शतक जड़ा था। हालांकि मुंबई में हुआ ये मैच इंग्लैंड ने ही जीता था, लेकिन इतिहास में इसे अमरनाथ के शतक की वजह से ही आज भी याद किया जाता है।

पद्मा भूषण से सम्मानित लाला अमरनाथ आजाद भारत के पहले कप्तान

लाला अमरनाथ आजाद भारत के पहले कप्तान के रूप में भी जाने जाते हैं। 1947-48 में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर गई भारतीय टीम की कमान लाला अमरनाथ के हाथों में पहली बार सौंपी गई थी। लाला अमरनाथ की कप्तानी में भारत ने 1952 में पाकिस्तान के विरुद्ध खेला गया पहला टेस्ट मैच जीता था। टीम ने सीरीज भी 2-1 से अपने नाम की थी।

यह भी पढ़ें – Virat Kohli और मोहम्मद सिराज के लिए RCB ने बुक की चार्टेड फ्लाइट, इस दिन पहुंच जाएंगे यूएई

Lala Amarnath Birthday: लाला अमरनाथ रिकॉर्ड

लाला अमरनाथ ने भारतीय क्रिकेट टीम के लिए 24 अंतर्राष्ट्रीय टेस्ट मैच खेले थे। 1 शतक और 4 अर्धशतक के साथ उनके नाम 878 रन है, वहीं 45 विकेट भी उनके खाते में दर्ज है। वहीं लाला अमरनाथ ने 186 फर्स्ट क्लास मैचों में 10426 रन बनाए थे।

लाला अमरनाथ के बेटे मोहिंदर अमरनाथ और सुरिंदर दोनों भारत क्रिकेट टीम के लिए खेल चुके हैं, वहीं तीसरा बेटा राजिंदर डोमेस्टिक टीम के लिए क्रिकेट खेल चुके हैं।

Editors pick