Shikhar Dhawan: पंजाब किंग्स का कप्तान बनने के बाद शिखर धवन ने जाहिर की ख़ुशी, कही ये बात: Check OUT
Shikhar Dhawan: शिखर धवन आईपीएल 2023 (IPL 2023) में पंजाब किंग्स की कमान संभालते हुए नजर आएंगे। जिसकी पुष्टि पंजाब किंग्स (Punjab…

Shikhar Dhawan: शिखर धवन आईपीएल 2023 (IPL 2023) में पंजाब किंग्स की कमान संभालते हुए नजर आएंगे। जिसकी पुष्टि पंजाब किंग्स (Punjab Kings) ने कर दी है। पंजाब किंग्स ने शिखर धवन को अपनी टीम का कप्तान बनाने का फैसला बीते बुधवार को लिया। उनसे पहले यानी इस साल आईपीएल 2022 में पंजाब किंग्स की कमान मयंक अग्रवाल (Mayank Agarwal) ने संभाली थी। अब इसी बीच पंजाब किंग्स का कप्तान बनने पर शिखर धवन (Shikhar Dhawan) ने ख़ुशी जाहिर की है। आइए जानें क्या बोले धवन। खेल जगत से जुड़ी हर खबर के लिए Hindi.InsideSport.In के साथ जुड़े रहिए।
Shikhar Dhawan: पंजाब किंग्स का कप्तान बनने के बाद शिखर धवन ने जाहिर की ख़ुशी, कही ये बात: Check OUT
𝐓𝐡𝐞 𝐒𝐡𝐢𝐤𝐡𝐚𝐫 𝐃𝐡𝐚𝐰𝐚𝐧 𝐞𝐫𝐚 𝐛𝐞𝐠𝐢𝐧𝐬! 👑#CaptainGabbar is elated, thankful, and ready to lead Punjab Kings! 🗣️#ShikharDhawan #SaddaPunjab #PunjabKings @SDhawan25 pic.twitter.com/CnvVBGx4rU
— Punjab Kings (@PunjabKingsIPL) November 4, 2022
धवन ने कहा, “मुझे बहुत ज्यादा ख़ुशी है टीम का कप्तान बनने पर। ये अपने समर्थन और आशीर्वाद का फल है।” बता दें कि, आईपीएल के अलवा धवन ने कई बार भारतीय टीम की कमान संभाली है। इसलिए उनको कप्तानी करने का अच्छा खासा अनुभव भी है। वहीं पंजाब किंग्स के अलावा शिखर धवन ने आईपीएल की टीम दिल्ली कैपिटल्स की कमान संभाली थी।

Shikhar Dhawan: आईपीएल 2022 में शिखर धवन का प्रदर्शन
शिखर धवन ने इस साल 2022 में पंजाब किंग्स के लिए बेहतरीन प्रदर्शन किया था और उन्होंने इस दौरान आईपीएल के 14 मुकाबलों में 38.33 की औसत से 460 रन जड़े थे जिसमें 3 अर्धशतक भी शामिल हैं। उनका स्ट्राइक रेट 122.67 का रहा था और उन्होंने नाबाद 88 रन की सबसे बेस्ट पारी खेली थी। वहीं धवन के आइपीएल क्रिकेट करियर की बात करें तो उन्होंने अब तक 206 मैचों में 35.08 की औसत से 6244 रन बनाए हैं जिसमें दो शतक और 47 अर्धशतक शामिल है। धवन की आइपीएल की बेस्ट पारी नाबाद 106 रन की रही है।
क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें