Cricket
IPL 2023: रोहित शर्मा ने की पुष्टि, कुछ दिनों में किया जाएगा Jarprit Bumrah के रिप्लेसमेंट का ऐलान

IPL 2023: रोहित शर्मा ने की पुष्टि, कुछ दिनों में किया जाएगा Jarprit Bumrah के रिप्लेसमेंट का ऐलान

IPL 2023: रोहित शर्मा ने की पुष्टि, कुछ दिनों में किया जाएगा Jarprit Bumrah के रिप्लेसमेंट का ऐलान
IPL 2023: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 (Indian Premier League 2023) की शुरुआत का फैन्स को बेसब्री से इंतज़ार है। वहीं इस टूर्नामेंट की शुरुआत 31 मार्च से (IPL 2023 Start Date) शुरू होने जा रही है और पहला मुकाबला गुजरात बनाम चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाएगा। जबकि रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की कप्तानी […]

IPL 2023: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 (Indian Premier League 2023) की शुरुआत का फैन्स को बेसब्री से इंतज़ार है। वहीं इस टूर्नामेंट की शुरुआत 31 मार्च से (IPL 2023 Start Date) शुरू होने जा रही है और पहला मुकाबला गुजरात बनाम चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाएगा। जबकि रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस आईपीएल 2023 का अपना पहला मुकाबला 2 अप्रैल को आरसीबी के खिलाफ खेलेगी। इससे पहले स्टार बल्लेबाज रोहित ने प्रेसकांफ्रेंस में जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) को लेकर बड़ी बात कही है।  Cricket News के लिए hindi.insidesport.in पर क्लिक करें।

दरअसल आरसीबी के खिलाफ मुकाबले से पहले मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा की प्रेसकांफ्रेंस हुई। इस दौरान उन्होंने कई बड़े सवालों के जवाब दिए। जिसमें से एक सवाल जसप्रीत बुमराह के आईपीएल में रिप्लेसमेंट को लेकर भी था। इस दौरान रोहित ने इसका जवाब देते हुए कहा की जल्द ही कुछ दिनों में बुमराह के रिप्लेसमेंट का ऐलान किया जाएगा।

ये खिलाड़ी हो सकते हैं जसप्रीत बुमराह के रिप्लेसमेंट

धवल कुलकर्णी: दाएं हाथ के तेज गेंदबाज धवल कुलकर्णी पिछले साल मुंबई इंडियंस की टीम का हिस्सा थे। कुलकर्णी आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स और गुजरात लायंस के लिए भी खेल चुके हैं। 34 साल के धवल कुलकर्णी का आईपीएल में शानदार रिकॉर्ड है। कुलकर्णी ने अबतक 92 मैचों में उन्होंने 28.77 की औसत से 86 विकेट लिए हैं। संदीप शर्मा की तरह धवल भी पावरप्ले में अपना जलवा बिखेर सकते हैं।

अर्जन नागवासवाला: बाएं हाथ के युवा तेज गेंदबाज अर्जन नागवासवाला ने अबतक आईपीएल डेब्यू नहीं किया है, लेकिन वह एक ऐसे खिलाड़ी हैं जो घरेलू क्रिकेट में लगातार विकेट ले रहे हैं। मुंबई इंडियंस जसप्रीत बुमराह के विकल्प के रूप में इस प्लेयर पर भी विचार कर सकती है। 25 साल के अर्जन नागवासवाला ने मुश्ताक अली ट्रॉफी के 25 मैचों में 16.62 की औसत से 35 विकेट लिए हैं। उन्होंने इस टूर्नामेंट के पिछले सत्र में 18.14 की औसत से सात विकेट लिए।

मुंबई इंडियंस का फुल स्क्वाड

मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह, सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, डेवाल्ड ब्रेविस, तिलक वर्मा, जोफ्रा आर्चर, टिम डेविड, मोहम्मद अरशद खान, रमनदीप सिंह, ऋतिक शौकीन, अर्जुन तेंदुलकर, ट्रिस्टन स्टब्स, कुमार कार्तिकेय, जेसन बेहरेनडॉर्फ, आकाश मधवाल, कैमरून ग्रीन, झे रिचर्डसन, पीयूष चावला, डुआन जानसन, विष्णु विनोद, शम्स मुलानी, नेहल वढेरा, राघव गोयल

क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों (Latest Cricket News, Sports News, Breaking Sports News, Viral Video) को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करे

Editors pick