Cricket
IPL 2023: MS DHONI आईपीएल 2023 में भी संभालेंगे CSK की कमान, चेन्नई सुपर किंग्स के सीईओ ने की पुष्टि-Check OUT

IPL 2023: MS DHONI आईपीएल 2023 में भी संभालेंगे CSK की कमान, चेन्नई सुपर किंग्स के सीईओ ने की पुष्टि-Check OUT

IPL 2023: MS DHONI आईपीएल 2023 में भी संभालेंगे CSK की कमान, चेन्नई सुपर किंग्स के सीईओ ने की पुष्टि-Check OUT
IPL 2023: महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) अगले साल इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का नेतृत्व करने के लिए तैयार हैं। सीएसके (Chennai Super Kings) के सीईओ कासी विश्वनाथन (CSK CEO Kashi Vishwanath) ने पुष्टि की है कि पूर्व भारतीय कप्तान, जो 2008 से 10 से अधिक बार चेन्नई फ्रेंचाइजी का […]

IPL 2023: महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) अगले साल इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का नेतृत्व करने के लिए तैयार हैं। सीएसके (Chennai Super Kings) के सीईओ कासी विश्वनाथन (CSK CEO Kashi Vishwanath) ने पुष्टि की है कि पूर्व भारतीय कप्तान, जो 2008 से 10 से अधिक बार चेन्नई फ्रेंचाइजी का नेतृत्व कर रहे हैं, 2023 आईपीएल सीजन में भी टीम के कप्तान होंगे। IPL 2023 की ताजा खबरों के लिए जुड़े रहिए- hindi.insidesport.in

फरवरी 2023 में आईपीएल 2023 की नीलामी होनी है। पिछले सीजन चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) का बड़ा ही खराब रहा। आईपीएल 2022 में चेन्नई सुपरकिंग्स सिर्फ 4 जीत के साथ आठवें पायदान अपर रही। टीम में धोनी की उपलब्धता निश्चित रूप से टीम और फैंस दोनों को बढ़ावा देगी।

आपको बता दें कि पिछले सीजन की शुरुआत से पहले महेंद्र सिंह धोनी ने चेन्नई की कप्तानी रवींद्र जडेजा को सौंप दी थी। उनकी कप्तानी में टीम कुछ कमाल नहीं कर पाई थी और उनका प्रदर्शन भी खराब रहा था। जिसके बाद उन्होंने बीच सीजन में बल्लेबाज़ी पर ध्यान केंद्रित करने के चलते कप्तानी छोड़ दी थी और महेंद्र सिंह धोनी को दोबारा कप्तान बनाया गया था।

महेंद्र सिंह धोनी ने कर दी थी पुष्टि

चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एमएस धोनी ने पहले पुष्टि की थी कि वह 2023 में आईपीएल में चार बार की चैंपियन टीम का नेतृत्व करेंगे। उन्होंने यह भी कहा था कि अगर उन्होंने चेन्नई और सीएसके को “धन्यवाद” नहीं कहा तो यह अन्याय होगा।

आईपीएल 2022 में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ टॉस के दौरान पूछे गए सवाल कि क्या वह अगले सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स के रंग में एक खिलाड़ी के रूप में दिखाई देंगे पर धोनी ने जवाब देते हुए कहा था “निश्चित रूप से।” धोनी ने कहा, “चेन्नई में नहीं खेलना और फैंस को धन्यवाद न कहना अनुचित होगा।”

सीएसके के कप्तान ने कहा था, “यह मेरा आखिरी साल होगा या नहीं यह एक बड़ा सवाल है, क्योंकि आप जानते हैं कि हम वास्तव में दो साल के बारे में भविष्यवाणी नहीं कर सकते हैं, लेकिन निश्चित रूप से मैं अगले साल मजबूत वापसी के लिए कड़ी मेहनत करूंगा।”

क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें।

Editors pick