Cricket
IPL 2023: आईपीएल 2023 में ये महिला होस्ट बिखेरेंग जलवा, लिस्ट में दुनिया के बेहतरीन गेंदबाज की पत्नी भी शामिल- Check Out 

IPL 2023: आईपीएल 2023 में ये महिला होस्ट बिखेरेंग जलवा, लिस्ट में दुनिया के बेहतरीन गेंदबाज की पत्नी भी शामिल- Check Out 

IPL 2023: आईपीएल 2023 में ये महिला होस्ट बिखेरेंग जलवा, लिस्ट में दुनिया के बेहतरीन गेंदबाज की पत्नी भी शामिल- Check Out 
IPL 2023: आईपीएल का 16वां सीजन (IPL season 16) शुरु होने में महज 10 दिन का समय बचा हुआ है। वहीं इस बार इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League 2023) की शुरुआत धमाकेदार रहने वाली है। मई महीने तक चलने वाले इस लीग का इंतजार बेसब्री से सभी दस टीमों के फैंस कर रहे हैं। […]

IPL 2023: आईपीएल का 16वां सीजन (IPL season 16) शुरु होने में महज 10 दिन का समय बचा हुआ है। वहीं इस बार इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League 2023) की शुरुआत धमाकेदार रहने वाली है। मई महीने तक चलने वाले इस लीग का इंतजार बेसब्री से सभी दस टीमों के फैंस कर रहे हैं। साथ ही दुनिया की सबसे बड़ी और महंगी लीग इस साल ज्यादा रोमांचक रहने वाली है। क्योंकि टीम, खिलाड़ियों के अलावा इस बार महिला आईपीएल होस्ट (IPL Host Female) भी देखने को मिलेंगी। Cricket News के लिए Hindi.insidesport.in के साथ जुड़े रहें।

आईपीएल 2023 के ब्रॉडकास्टिंग राइट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास हैं। वहीं इस साल कई खूबसूरत महिला एंकर होस्ट करती नजर आएंगी। जिनमें से कुछ पहले भी आईपीएल के पुराने सीजन को होस्ट कर चुकी हैं।

मयंती लैंगर

भारतीय महिला स्पोर्ट्स एंकर की बात की जाए तो सबसे पहले इस लिस्ट में मयंति लैंगर का चेहरा सबसे जहन में आता है। बेस्ट एंकर के रूप में खूबसूरत मयंती ने करोड़ों लोगों का दिल जीता है। मयंती ने पूर्व भारतीय क्रिकेटर स्टुअर्ट बिन्नी की पत्नी हैं साथ ही बीसीसीआई के अध्यक्ष रोजर बिन्नी की बहू हैं। उन्होंने मां बनने के बाद एंकरिंग से ब्रेक लिया था। हालांकि, अभी उन्हें इस सीजन में एंकरिंग करने को लेकर अभी किसी तरह की कोई पुष्टि नहीं होगी।

संजना गणेशन

इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर संजना गणेशन का नाम है। जो आईपीएल के साथ कई अंतर्राष्ट्रीय मैचों में एंकरिंग करती नजर आती हैं। वहीं आईपीएल के पिछले सीजन में भी संजना ने एंकरिंग की थी। साथ ही उन्होंने महिला टी20 वर्ल्डकप 2022 में भी एंकरिंग की थी। उन्हें केकेआर की तरफ से भी स्पेशल शो होस्ट क चुकी हैं। संजना भारतीय टीम के सुपरस्टार गेंदबाज और मुंबई इंडियंस के लिए खेलने वाले जसप्रीत बुमराह की पत्नी हैं। फिलहाल इस साल बुमराह आईपीएल से बाहर हैं।

IPL 2023: नसप्रीत कौर

पंजाबी मूल की नसप्रीत कौर भारतीय स्पोर्ट्स एंकरिंग जगत में जाना माना चेहरा है। नसप्रीत सबसे पहले साल 2020 में आईपीएल सीजन के दौरान एंकरिंग करते देखा गया था। मिड इनिंग शो में भी उन्हें देखा गया था। पिछले साल यूएई में खेले गए आईपीएल के 15वें सीजन में नसप्रीत के लुक्स और काम की काफी तारीफ हुई थी। बता दें कि, नसप्रीत ऑस्ट्रेलिया में जन्मीं लेकिन उनकी कर्म भारत रही है। उम्मीद जताई जा रही है कि इस साल भी वो अपनी बेहतरीन एंकरिंग करती नजर आएंगी।

नेरोली मेडोज

ऑस्ट्रेलियाई स्पोर्ट्स पत्रकार नेरोली मेडोज भी लंबे समय से स्पोर्ट्स शो को होस्ट करती नजर आई हैं। नेरोली ना सिर्फ ऑस्ट्रेलिया बल्कि पूरी दुनिया में खेल होस्टिंग का जाना माना चेहरा हैं। हालांकि, नेरोली ने अपने करियर की शुरुआत फुटबॉल और बास्केटबॉल के शो से की। लेकिन 2021 में आईपीएल में वो पहली बार एंकरिंग करती नजर आई थीं। इस बार भी कयास लगाए जा रहे हैं कि वो आईपीएल के 16वें सीजन में अपना जलवा बिखेरती नजर आ सकती हैं।

IPL 2023: तान्या पुरोहित

उत्तराखंड के एक छोटे से गांव से उठकर आईपीएल में अपनी एंकरिंग से सबको प्रभावित करने वाली तान्या पुरोहित युवा पीढ़ी के लिए एक प्रेरणा हैं। पिछले साल आईपीएल के ब्रॉडकास्टर स्टार स्पोर्ट्स पर भारत की द्विपक्षीय सीरीज के दौरान एंकरिंग करते हुए उन्हें देखा गया। अक्सर उन्हें स्टार स्पोर्ट्स के ही एंकर जतिन सप्रू के साथ को होस्ट की भूमिका में देखा जाता है। गढ़वाल यूनिवर्सिटी से अपनी पढ़ाई पूरी करने वाली तान्या हिन्दी फिल्मों में भी अभिनय कर चुकी हैं। साथ ही इस बार फिर कहा जा रहा है कि वो होस्टिंग कर सकती हैं।

क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों (Latest Cricket News, Sports News, Breaking Sports News, Viral Video) को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें।

Editors pick