Cricket
IPL 2022: इस सीजन तीसरी बार ‘गोल्डन डक’ का शिकार हुए Virat Kohli, देखें वीडियो

IPL 2022: इस सीजन तीसरी बार ‘गोल्डन डक’ का शिकार हुए Virat Kohli, देखें वीडियो

IPL 2022: विराट कोहली (Virat Kohli) आईपीएल (IPL) के इस सीजन में बुरी फॉर्म से जूझ रहे हैं, सनराइजर्स हैदराबाद खिलाफ (SRH vs RCB) आईपीएल 2022 (IPL 2022) के 54वे मुक़ाबले में विराट कोहली अपनी उसी फॉर्म को आगे बढ़ाते हुए इस सीजन आईपीएल में तीसरी बार गोल्डन डक (Virat Kohli Golden Duck) का शिकार […]

IPL 2022: विराट कोहली (Virat Kohli) आईपीएल (IPL) के इस सीजन में बुरी फॉर्म से जूझ रहे हैं, सनराइजर्स हैदराबाद खिलाफ (SRH vs RCB) आईपीएल 2022 (IPL 2022) के 54वे मुक़ाबले में विराट कोहली अपनी उसी फॉर्म को आगे बढ़ाते हुए इस सीजन आईपीएल में तीसरी बार गोल्डन डक (Virat Kohli Golden Duck) का शिकार हो गए। मैच की पहली ही गेंद पर विराट कोहली का विकेट गिरने से आरसीबी (RCB) को बड़ा झटका लगा। खेल की ताजा खबरों के लिए जुड़े रहिए- hindi.insidesport.in

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया जिसके बाद कप्तान फॉफ ड्यूप्लेसिस और विराट कोहली की सलामी जोड़ी मैदान पर उतरी। लेकिन मैच की पहली ही गेंद पर जे सुचित ने विराट कोहली को एक फ्लाइटेड गेंद पर केन विलियमसन के हाथों कैच आउट कराया।

यह भी पढ़ें:  Happy Mother’s Day: जानें मां के दिन को खास बनाने के लिए आईपीएल खिलाड़ी कैसे सेलिब्रेट कर रह हैं मदर्स डे- See Photos

IPL

आईपीएल के इस सीजन में विराट कोहली तीसरी बार गोल्डन डक पर आउट हुए। विराट कोहली इस सीजन आईपीएल में कुछ ख़ास कमाल कर नहीं पाए हैं और अभी तक एक ही अर्धशतक लगा पाए हैं और कुल 216 रन ही बनाए हैं। अगर आईपीएल में विराट कोहली के गोल्डन डक पर आउट होने की बात करें तो वह अभी तक 7 बार इसका शिकार हो चुके हैं।

विराट कोहली आईपीएल में गोल्डन डक
बनाम एमआई बेंगलुरु 2008 (आशीष नेहरा)
बनाम पीबीकेएस बेंगलुरु 2014 (संदीप शर्मा)
बनाम केकेआर कोलकाता 2017 (नाथन कूल्टर-नाइल)
बनाम एलएसजी मुंबई डीवाईपी 2022 (दुष्मंत चमीरा)
बनाम SRH मुंबई बीएस 2022 (मार्को जेनसन)
बनाम एसआरएच मुंबई डब्ल्यूएस 2022 (जे सुचित)

क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें

Editors pick