Cricket
IPL 2022: आईपीएल के इस धमाकेदार सीजन में बने ये बड़े रिकॉर्ड्स, साथ ही टीम इंडिया को मिला अबतक का सबसे तेज गेंदबाज

IPL 2022: आईपीएल के इस धमाकेदार सीजन में बने ये बड़े रिकॉर्ड्स, साथ ही टीम इंडिया को मिला अबतक का सबसे तेज गेंदबाज

IPL 2022 Records Indian Premier League में बने ये बड़े रिकॉर्ड्स, साथ ही Team India को मिला अबतक का सबसे तेज गेंदबाज, Gujarat Titans,
IPL 2022-IPL 2022 Records: आईपीएल (Indian Premier League) का 15वां सीजन 10 टीमों के साथ खेला गया। दो नई टीमों में से एक गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) इस सीजन की विजेता टीम रही। गुजरात टाइटंस का डेब्यू सीजन में खिताब जीतना अपने आप में एक रिकॉर्ड है। इस सीजन में कई बड़े रिकॉर्ड बने, एक […]

IPL 2022-IPL 2022 Records: आईपीएल (Indian Premier League) का 15वां सीजन 10 टीमों के साथ खेला गया। दो नई टीमों में से एक गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) इस सीजन की विजेता टीम रही। गुजरात टाइटंस का डेब्यू सीजन में खिताब जीतना अपने आप में एक रिकॉर्ड है। इस सीजन में कई बड़े रिकॉर्ड बने, एक ओर जहां चौकों-छक्कों की बारिश हुई वहीं दूसरी ओर उमरान मलिक और लॉकी फर्ग्यूसन ने अपनी तेज गेंदबाजी के साथ कई रिकॉर्ड्स तोड़े। उमरान मलिक के रूप में भारत (Team India) को अभी तक का अपना सबसे तेज गेंदबाज मिला। खेल की ताजा खबरों के लिए जुड़े रहिए- hindi.insidesport.in

IPL 2022-IPL 2022 Records: आईपीएल 2022 के फाइनल मुकाबला नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया जहां एक बड़ा रिकॉर्ड बना। इस मैच में मेहमानों, मशहूर हस्तियों और एक हजार से ज्यादा सुरक्षा बलों के अलावा कुल 1,04,859 दर्शक मैच देखने के लिए पहुंचे। यहां हम आपको आईपीएल 2022 के 5 बड़े रिकॉर्ड्स के बारे में बताएंगे जो 2022 में टूटे।

सबसे तेज भारतीय गेंदबाज (उमरान मलिक): जम्मू एक्सप्रेस के नाम से मशहूर ये कश्मीर के युवा तेज गेंदबाज आईपीएल 2022 के बाद से पूरे विश्व में मशहूर हो गए। सनराइजर्स हैदराबाद के उमरान मलिक ने 153 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से यॉर्कर डाल कर आईपीएल 2022 में 22 विकेट चटकाए और इसी के साथ उमरान मलिक आईपीएल 2022 में सुपरस्टार बनकर चमके।

चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ उनकी 157 किलोमीटर प्रति घंटे की डिलीवरी किसी भारतीय तेज गेंदबाज द्वारा फेंकी गई अब तक की सबसे तेज गेंद बन गई। लेकिन फाइनल मुकाबले में उमरान मलिका का ये रिकॉर्ड लॉकी फर्ग्यूसन ने तोड़ दिया जब उन्होंने जोस बटलर के खिलाफ 157.3 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंकी।

सर्वाधिक छक्के (1062) : आईपीएल 2022 में सिर्फ तेज गेंदबाजों ने ही कमाल नहीं दिखाया, बल्लेबाजों ने भी अपने बल्ले का बखूबी उपयोग किया। आईपीएल 2022 में रिकॉर्ड 1,062 छक्के लगे। यह अभी तक आईपीएल के इतिहास में लगने वाले सबसे ज्यादा छक्के हैं। आईपीएल 2022 में छक्कों की बारिश हुई लगभग हर मैच में औसतन 14 छक्के लगे। जोस बटलर ने सर्वाधिक 45 छक्के जड़े जबकि लियाम लिविंगस्टोन (34) और आंद्रे रसेल (32) छक्के जड़े। आईपीएल टीम की बात करें तो राजस्थान रॉयल्स ने सबसे ज्यादा 137 छक्के लगाए।

सर्वाधिक छक्के जड़ने वाले खिलाड़ी:

  • जोस बटलर (45)
  • लियाम लिविंगस्टोन (34)
  • आंद्रे रसेल (32)

सर्वाधिक छक्के जड़ने वाली टीम:

  • राजस्थान रॉयल्स (137)
  • लखनऊ सुपर जायंट्स (115)
  • कोलकाता नाइट राइडर्स (113)
    इसके अलावा, एक रिकॉर्ड नंबर चौका भी मारा गया। आईपीएल 2022 में कुल 2,015 चौके लगे।

एक सीजन में किसी विदेशी खिलाड़ी द्वारा बनाए गए सर्वाधिक रन (जोस बटलर): जोस बटलर ने आईपीएल 2022 में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 863 रन बनाए। जोस बटलर की 863 रन की इस पारी में 4 शतक भी शामिल है। आरसीबी के खिलाफ 106 रन की नाबाद खेलकर बटलर ने विराट कोहली के रिकॉर्ड की बराबरी की। अगर वह आईपीएल के 15वें सीजन के बीच में खराब दौर से न गुजरते तो वे 1000 रन से ज्यादा का स्कोर करते। उन्होंने एक विदेशी खिलाड़ी द्वारा सर्वाधिक रन बनाने के डेविड वॉर्नर के रिकॉर्ड को तोड़ा।

आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी:

  • विराट कोहली (आरसीबी, 973 रन, आईपीएल 2016)
  • जोस बटलर (आरआर, 863 रन, आईपीएल 2022)
  • डेविड वार्नर (SRH, 848 रन, आईपीएल 2016)

एक स्पिनर द्वारा सर्वाधिक विकेट (युजवेंद्र चहल): बात की जाए पर्पल कैप की तो इस कैप को लगभग हर साल तेज गेंदबाजों ने हासिल किया है। लेकिन इस बार दो स्पिनरों के बीच पर्पल कैप की रेस में बाजी युजवेंद्र चहल ने मारी। राजस्थान रॉयल्स की की ओर से स्पिन गेंदबाजी करते हुए 27 विकेट झटके। एक स्पिनर द्वारा एक सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने के इमरान ताहिर के रिकॉर्ड को युजवेंद्र चहल ने तोड़ दिया। ताहिर ने चेन्नई सुपर किंग्स के लिए आईपीएल 2019 में 26 विकेट हासिल किए।

  • युजवेंद्र चहल (27)
  • इमरान ताहिर (26)
  • वानिंदु हसरंगा (26)
  • सुनील नरेन (24)
  • हरभजन सिंह (24)

रिकॉर्ड भीड़ (1,04,859): आईपीएल 2022 भारत में खेला गया और शायद इसीलिए भारत की जनता ने आईपीएल 2022 के फाइनल में अपनी टीम को सपोर्ट करने में कोई कमी नहीं दिखाई। हालांकि आईपीएल के कुछ शुरुआती मुकाबले में क्षमता 25% पर सीमित रही लेकिन बाद के चरणों में, सीमा 50% तक बढ़ गई और फिर प्लेऑफ में पूरी क्षमता के साथ दर्शकों को मैच देखने के लिए स्टेडियम में आने की अनुमति दी गई।

लेकिन फाइनल मुकाबले में एक अलग ही तरह का रिकॉर्ड बना। अहमदाबाद के 132,000-क्षमता वाले नरेंद्र मोदी स्टेडियम में, गुजरात और राजस्थान के बीच फाइनल मुकाबले के लिए आधिकारिक उपस्थिति 1,04,859 थी। ये इतिहास का सबसे ज्यादा देखा जाने वाला क्रिकेट मैच बना।

पिछला रिकॉर्ड कोलकाता के ईडन गार्डन्स में 1,00,000 का था जब भारत बनाम पाकिस्तान मैच खेला गया था। हाल के दिनों में, 2013-14 सीजन में ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड बॉक्सिंग डे टेस्ट में पहले दिन 91,112 लोगों की उपस्थिति देखी गई।

क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें

Editors pick