Cricket
IPL 2022: बायो-बबल में जाने से पहले लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान KL Rahul, Athiya Shetty के साथ आखिरी डेट पर

IPL 2022: बायो-बबल में जाने से पहले लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान KL Rahul, Athiya Shetty के साथ आखिरी डेट पर

IPL 2022: बायो-बबल में जाने से पहले Lucknow Super Giants के Captain KL Rahul, Athiya Shetty , KL Rahul Girlfriend Athiya Shetty
IPL 2022: आईपीएल के नए सीजन को शरू होने में कुछ ही दि बाकी है। इस बार आईपीएल की नई फ्रेंचाइजी लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants) के कप्तान केएल राहुल ( Captain KL Rahul) है। केएल राहुल ने आईपीएल के बायो-बबल में प्रवेश करने से पहले अपनी गर्लफ्रेंड अथिया शेट्टी (KL Rahul Girlfriend Athiya […]

IPL 2022: आईपीएल के नए सीजन को शरू होने में कुछ ही दि बाकी है। इस बार आईपीएल की नई फ्रेंचाइजी लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants) के कप्तान केएल राहुल ( Captain KL Rahul) है। केएल राहुल ने आईपीएल के बायो-बबल में प्रवेश करने से पहले अपनी गर्लफ्रेंड अथिया शेट्टी (KL Rahul Girlfriend Athiya Shetty) के साथ कुछ क्वालिटी टाइम बिताया। आईपीएल में केएल राहुल को लखनऊ सुपर जायंट्स ने 17 करोड़ में रिटेन किया था। खेल की ताजा खबरों के लिए जुड़े रहिए- hindi.insidesport.in

IPL 2022: केएल राहुल और आथिया शेट्टी को शनिवार ,12 मार्च को ओरियन मॉल में प्यूमा स्टोर लॉन्च के मौके पर बैंगलोर में देखे गए थे। अपने बॉयफ्रेंड केएल राहुल पर बात करते हुए बॉलीवुड अभिनेत्री अथिया शेट्टी (KL Rahul Girlfriend Athiya Shetty) कहती हैं कि, “लोगों के मुंह से राहुल के नाम का जयकारा सुनकर मुझे बहुत खुशी महसूस हो रही है। ”

IPL 2022: भारतीय सलामी बल्लेबाज अपनी हैमस्ट्रिंग की चोट से पूरी तरह से उबर चुके हैं। 15 मार्च से मुंबई में शुरू होने वाले आईपीएल प्रशिक्षण सत्र में वे अपनी टीम के साथ जुड़ जाएंगे। बेंगलुरु में लॉन्च के मौके पर राहुल (Captain KL Rahul) ने कहा, “बेंगलुरु में फैन्स का क्रेज जबरदस्त है। मैं दर्शकों की आवाज और ऊर्जा को भूल सा गया था। अब जब चीजें वापस सामान्य हो रही हैं, तो मैं यहां आकर रोमांचित हूं। यह मजेदार है कि कैसे पिछले दो सालों की महामारी ने सभी को सामाजिक रूप से अजीब बना दिया है।”

आईपीएल 2022- IPL 2022:

  • केएल राहुल को 17 करोड़ में लखनऊ सुपर जायंट्स ने रिटेन किया था। उन्हें लखनऊ का कप्तान भी नियुक्त किया गया था।
  • राहुल ने PBKS के तीन सीजन खेले और हर सीजन में 500 से ज्यादा रन बनाने वाले टीम के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज थे।
  • वह हैमस्ट्रिंग की चोट से उबर रहे हैं और अपनी बात साबित करने की कोशिश करेंगे।
  • राहुल पावर प्ले में 140 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से रन बनाने की कोशिश करेंगे।

लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants) का पहला मुकाबला गुजरात टाइटन्स के साथ 28 मार्च को वानखेड़े स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा।

लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम
केएल राहुल, मार्कस स्टोइनिस, रवि बिश्नोई, मयंक यादव, एविन लुइस, आवेश खान, जेसन होल्डर, क्रुणाल पांड्या, मार्क वुड, क्विंटन डिकॉक, मनीष पांडे, दीपक हुड्डा, करण शर्मा, काइल मेयर्स, आयुष बडोनी, मोहसिन खान, मनन वोहरा, शाहबाज नदीम, दुशमंता चमीरा, कृष्णप्पा गौतम, अंकित राजपूत।

क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें

Editors pick