Cricket
IPL 2022 Eliminator: लखनऊ के खिलाफ Rajat Patidar ने जड़ा शानदार शतक, 49 गेंदों में पूरी की सेंचुरी

IPL 2022 Eliminator: लखनऊ के खिलाफ Rajat Patidar ने जड़ा शानदार शतक, 49 गेंदों में पूरी की सेंचुरी

IPL 2022 Eliminator, LSG vs RCB: Rajat Patidar ने लखनऊ के खिलाफ 49 गेंदो में पूरा किया शतक, Royal Challengers Bangalore
IPL 2022 Eliminator, LSG vs RCB: आईपीएल 2022 का एलिमिनेटर मुकाबला आज कोलकाता के ईडन गार्डन्स में लखनऊ सुपर जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (Royal Challengers Bangalore) के बीच खेला जा रहा है। लखनऊ सुपर जायंट्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय किया। आरसीबी की ओर से कप्तान फाफ डु प्लेसिस और विराट […]

IPL 2022 Eliminator, LSG vs RCB: आईपीएल 2022 का एलिमिनेटर मुकाबला आज कोलकाता के ईडन गार्डन्स में लखनऊ सुपर जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (Royal Challengers Bangalore) के बीच खेला जा रहा है। लखनऊ सुपर जायंट्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय किया। आरसीबी की ओर से कप्तान फाफ डु प्लेसिस और विराट कोहली पारी की शुरुआत करने आए लेकिन कप्तान डु प्लेसिस बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए। उसके बाद आए रजत पाटीदार (Rajat Patidar) जिन्होंने शानदार पारी खेली। उन्होंने एलिमिनेटर मैच में एलएसजी के खिलाफ 49 गेंदों में शतक जड़ा। इस दौरान उन्होंने 11 चौके और 6 छक्के लगाए। खेल की ताजा खबरों के लिए जुड़े रहिए- hindi.insidesport.in

पाटीदार आईपीएल के प्लेऑफ मुक़ाबले में शतक जड़ने वाले पहले अनकैप्ड बल्लेबाज भी बन गए हैं।

आईपीएल नॉकआउट/प्लेऑफ में अनकैप्ड खिलाड़ियों द्वारा बनाया गया सर्वोच्च स्कोर

  • 101* रजत पाटीदार RCB vs LSG (2022)
  • 94 मनीष पांडे KKR vs PBKS (2014)
  • 89 मनविंदर बिस्ला KKR vs CSK (2012)

IPL 2022 Eliminator, LSG vs RCB: एलिमिनेटर मुकाबले में कप्तान फाफ डु प्लेसिस का विकेट जल्द गंवाने के बाद विराट कोहली और रजत पाटीदार ने RCB की पारी को संभाला। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 46 गेंद में 66 रन की साझेदारी हुई। कोहली 25 गेंद में 24 रन बनाकर आवेश खान की गेंद पर आउट हुए। उनके आउट होने के बाद ग्लेन मैक्सवेल भी ज्यादा देर तक बल्लेबाजी नहीं कर पाए और 10 गेंद में 9 रन बनाकर आउट हो गए। उनका विकेट क्रुणाल पंड्या ने लिया।

IPL 2022 Eliminator, LSG vs RCB: रजत पाटीदार (Rajat Patidar) ने RCB की पारी के छठे ओवर में लखनऊ के क्रुणाल पंड्या को आड़े हाथ लिया। पावरप्ले के आखिरी ओवर में पाटीदार ने 20 रन जड़ दिए। ओवर की पहली गेंद पर कोहली ने सिंगल लेकर पाटीदार को स्ट्राइक क्या दी, पंड्या के लिए ये ओवर बुरा सपना बन गया। ओवर की दूसरी और तीसरी गेंद पर पाटीदार ने लगातार दो चौके और उसके बाद चौथी गेंद पर छक्का और पांचवीं गेंद पर फिर चौका जड़ दिया। आखिरी गेंद पर सिंगल लेकर पाटीदार ने स्ट्राइक अपने पास रखी।

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें

क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें

 

Editors pick