Cricket
IPL 2022: मुंबई इंडियंस के बाद अब SLICE अहमदाबाद फ्रेंचाइजी से TITLE SPONSORSHIP की डील करने जा रही है

IPL 2022: मुंबई इंडियंस के बाद अब SLICE अहमदाबाद फ्रेंचाइजी से TITLE SPONSORSHIP की डील करने जा रही है

IPL 2022: MI के बाद अब SLICE अहमदाबाद फ्रेंचाइजी से TITLE SPONSORSHIP की डील करने जा रही है Ahmedabad IPL team Ahmedabad IPL Team SLICE Deal
Ahmedabad IPL team, IPL 2022 Sponsorship, IPL 2022 Team Jersey Sponsors: भारत की लीडिंग क्रेडिट कार्ड चैलेंजर कंपनी SLICE आईपीएल (IPL 2022) टीम स्पॉन्सर बनने जा रही है। गुरुवार की सुबह SLICE ने मुंबई इंडियंस के साथ उनके प्रमुख प्रायोजक के रूप में एक समझौते की घोषणा की। अब इनसाइडस्पोर्ट को खबर मिली है कि […]

Ahmedabad IPL team, IPL 2022 Sponsorship, IPL 2022 Team Jersey Sponsors: भारत की लीडिंग क्रेडिट कार्ड चैलेंजर कंपनी SLICE आईपीएल (IPL 2022) टीम स्पॉन्सर बनने जा रही है। गुरुवार की सुबह SLICE ने मुंबई इंडियंस के साथ उनके प्रमुख प्रायोजक के रूप में एक समझौते की घोषणा की। अब इनसाइडस्पोर्ट को खबर मिली है कि कंपनी ने CVC समर्थित अहमदाबाद IPL टीम के साथ TITLE SPONSORSHIP की डील (Ahmedabad IPL Team SLICE Deal) करने जा रही है। खेल की ताजा खबरों के लिए जुड़े रहिए- hindi.insidesport.in

IPL 2022, Ahmedabad IPL Team SLICE Deal: यह सौदा कितने में हुआ है कि अभी इनसाइडस्पोर्ट को जानकारी नहीं है। लेकिन इंडस्ट्री के सूत्रों ने इस डील के साइन होने की पुष्टि की है। इनसाइडस्पोर्ट ने स्लाइस से संपर्क किया लेकिन कंपनी इस मामले पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहती थी। CVC समर्थित टीम को हाल ही में BCCI द्वारा अहमदाबाद की IPL टीम को आधिकारिक रूप से संचालित करने के लिए हरी झंडी दी गई थी। तब से टीम ने आशीष नेहरा को अपना हेड कोच और गैरी कर्स्टन को मेंटर के रूप में साइन किया है।

Ahmedabad IPL team, IPL 2022 Sponsorship: जानकारी के मुताबिक टीम ने 3 प्लेयर्स को भी फाइनल कर लिया है। हार्दिक पांड्या, राशिद खान और शुभमन गिल ने आगामी सीजन के लिए टीम के साथ करार किया है। अब सूत्रों के अनुसार टीम ने क्रेडिट कार्ड रिवार्ड्स कंपनी SLICE के साथ फ्रंट जर्सी स्पॉन्सरशिप डील साइन की है और इस संबंध में जल्द ही घोषणा की जाएगी।

IPL 2022 Team Jersey Sponsors: स्लाइस ने गुरुवार सुबह मुंबई इंडियंस के साथ तीन साल की साझेदारी की घोषणा की। ये डील अगले 3 सालों के लिए 90 करोड़ रुपये में हुई है। अब मुंबई इंडियंस टीम की जर्सी के फ्रंट लोगो में स्लाइस कंपनी का लोगो नजर आएगा। ये एक बड़ी डील है। इससे पहले चेन्नई सुपर किंग्स ने 3 सालों के लिए टीवीएस एयरोग्रीप टायर्स के साथ के 3 ही सालों के लिए लगभग 100 करोड़ में डील की थी।

  • इंडस्ट्री के सूत्रों के अनुसार, मुंबई के साथ 3 साल के लिए 90 करोड़ की डील फाइनल हुई है।
  • इससे पहले धोनी की अगुवाई वाली सीएसके ने इस साल से टीवीएस यूरोग्रिप के साथ 3 साल का 100 करोड़ का करार किया था।
  • वहीं लखनऊ आईपीएल टीम ने माईसर्कल इलेवन के साथ अपने टाइटल स्पॉन्सरशिप की भी घोषणा की।

ये भी पढ़ें: IPL 2022: Mumbai Indians में जुड़ा ये नया सदस्य, Rohit Sharma समेत खिलाड़ियों ने किया स्वागत- Watch Video

स्लाइस के संस्थापक-सीईओ राजन बजाज ने कहा- निश्चित रूप से एक वित्तीय उत्पाद और एक क्रिकेट टीम के बीच शून्य संबंध है। हालांकि, दो टीमों के बीच बहुत सी समानताएं हैं जो लगातार चैंपियनशिप के लिए प्रयास कर रही हैं। 5 खिताबों के साथ आईपीएल में सबसे सफल टीम होने के नाते मुंबई इंडियंस न केवल अपने लाखों फैंस को प्रेरित करती है, बल्कि मेरे जैसे उद्यमियों को भी टीम के जुनून, फोकस और लगातार भावना से प्रेरित करती है। यह जीत और उत्कृष्टता की साझा भूख है जो हमें एक साथ लाती है। क्रिकेट के भारतीय संस्कृति के केंद्र में होने के साथ, हम इस जीवंत संस्कृति में और अधिक उत्साह लाएंगे और साथ ही इसे दुनिया भर के सभी क्रिकेट प्रेमियों तक पहुंचाएंगे।

मुंबई इंडियंस के प्रवक्ता ने कहा, हम एक ऐसे ब्रांड के साथ साझेदारी करना चाहते थे, जिसके साथ हम कॉमन वैल्यू शेयर करते हैं। इनोवेशन, प्रौद्योगिकी और एक फैंस-केंद्रित दृष्टिकोण मुंबई इंडियंस के साथ-साथ स्लाइस के मुख्य मूल्य है। हम दोनों अपने फैंस को सर्वश्रेष्ठ बनने के लिए ड्राइव और उत्साह के साथ एक विश्व स्तरीय अनुभव प्रदान करने के दृष्टिकोण को साझा करते हैं।

क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें

Editors pick