Cricket
RR vs MI Head To Head: राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच बराबरी की टक्कर, जानिए क्या है रिकॉर्ड

RR vs MI Head To Head: राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच बराबरी की टक्कर, जानिए क्या है रिकॉर्ड

IPL 2021 RR vs MI Head To Head: Rajasthan Royals और Mumbai Indians के बीच टक्कर, जानिए क्या है रिकॉर्ड, Rajasthan Royals vs Mumbai Indians
IPL 2021 RR vs MI Head To Head: आईपीएल 2021 का 51वां मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) और राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के बीच मंगलवार (5 अक्टूबर) को शारजाह में खेला जाएगा। इस सीजन में दोनों टीम के बीच यह दूसरा मैच है। इससे पहले दोनों टीमों के बीच दिल्ली में मैच (MI vs […]

IPL 2021 RR vs MI Head To Head: आईपीएल 2021 का 51वां मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) और राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के बीच मंगलवार (5 अक्टूबर) को शारजाह में खेला जाएगा। इस सीजन में दोनों टीम के बीच यह दूसरा मैच है। इससे पहले दोनों टीमों के बीच दिल्ली में मैच (MI vs RR Match) खेला गया था, जिसमें मुंबई ने राजस्थान टीम को 7 विकेट से हराया था। Follow LIVE Updates hindi.insidesport.in

हेड-टु-हेड
IPL 2021 RR vs MI Head To Head: यदि दोनों टीमों के बीच खेले गए मैच (MI vs RR Match) की बात करें तो मुकाबला लगभग बराबर का ही रहा है। अब तक खेले गए 26 में से 13 मैच में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने जीत दर्ज की, जबकि 12 मुकाबले राजस्थान टीम ने जीते हैं। एक मैच बेनतीजा रहा है। यदि पिछले 10 मैच की बात करें तो इसमें 6 मुकाबले राजस्थान टीम ने जीते हैं। 4 में मुंबई को सफलता मिली है।

हाइएस्ट एंड लोएस्ट स्कोर
IPL 2021 RR vs MI Head To Head: दोनों टीम के बीच 212 रन का हाइएस्ट स्कोर है, जो मुंबई इंडियंस ने राजस्थान के खिलाफ बनाया था। वहीं, राजस्थान (Rajasthan Royals) के नाम मुंबई के खिलाफ 208 रन का हाइएस्ट स्कोर है। लोएस्ट स्कोर भी मुंबई के नाम ही है। यह टीम राजस्थान के खिलाफ 92 रन पर सिमट गई थी। वहीं, राजस्थान का मुंबई के खिलाफ लोएस्ट स्कोर 103 रन है।

RR vs MI IPL 2021- RR vs MI Playing XI: टीमें इस प्रकार हैं :
राजस्थान रॉयल्स: संजू सैमसन (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, इविन लुईस, डेविड मिलर, क्रिस मॉरिस, ओशेन थॉमस, मुस्ताफिजुर रहमान, तबरेज शम्सी, ग्लेन फिलिप्स, चेतन सकारिया, रियान पराग, राहुल तेवतिया, आकाश सिंह, अनुज रावत, केसी करियप्पा, यशस्वी जायसवाल, शिवम दुबे, श्रेयस गोपाल, कार्तिक त्यागी, मयंक मार्कंडे, जयदेव उनादकट, महिपाल लोमरोर।

मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा (कप्तान), क्विंटन डीकॉक, इशान किशन (Ishan Kishan), सूर्यकुमार यादव ((Suryakumar Yadav), आदित्य तारे, अनमोलप्रीत सिंह, क्रिस लिन, सौरभ तिवारी, अनुकुल रॉय, सिमरजीत सिंह, हार्दिक पंड्या, क्रुणाल पंड्या, जेम्स नीशाम, जयंत यादव, कीरोन पोलार्ड, मार्को जानसेन, युद्धवीर सिंह, एडम मिल्ने, धवल कुलकर्णी, जसप्रीत बुमराह, मोहसिन खान, नाथन कूल्टर नाइल, पीयूष चावला, राहुल चहर, ट्रेंट बोल्ट।

Editors pick