Cricket
IPL 2021: MS Dhoni ने आईपीएल में कमाई का बनाया रिकॉर्ड, 150 करोड़ पाने वाले पहले क्रिकेटर!

IPL 2021: MS Dhoni ने आईपीएल में कमाई का बनाया रिकॉर्ड, 150 करोड़ पाने वाले पहले क्रिकेटर!

IPL 2021: MS Dhoni ने आईपीएल में कमाई का बनाया रिकॉर्ड, 150 करोड़ पाने वाले पहले क्रिकेटर!
IPL 2021: MS Dhoni ने आईपीएल में कमाई का बनाया रिकॉर्ड, 150 करोड़ पाने वाले पहले क्रिकेटर- इंटरनेशनल क्रिकेट से लेकर आईपीएल तक में सबसे सफल कप्तानों में गिने जाने वाले एमएस धोनी (Mahendra Singh Dhoni) एक और रिकॉर्ड अपने नाम करने जा रहे हैं। दुनिया की सबसे महंगी क्रिकेट लीग में शुमार आईपीएल में […]

IPL 2021: MS Dhoni ने आईपीएल में कमाई का बनाया रिकॉर्ड, 150 करोड़ पाने वाले पहले क्रिकेटर- इंटरनेशनल क्रिकेट से लेकर आईपीएल तक में सबसे सफल कप्तानों में गिने जाने वाले एमएस धोनी (Mahendra Singh Dhoni) एक और रिकॉर्ड अपने नाम करने जा रहे हैं। दुनिया की सबसे महंगी क्रिकेट लीग में शुमार आईपीएल में एमएस धोनी सबसे ज्यादा सैलरी (Dhoni IPL Salary) पाने वाले क्रिकेटर बनने जा रहे हैं। 39 वर्षीय कैप्टन कूल माही को आईपीएल 2021 में 15 करोड़ रूपये सैलरी के रूप में मिलने हैं। इस सीजन के बाद एमएस धोनी की आईपीएल में कुल कमाई 150 करोड़ रूपये के पार पहुंच जाएगी। आईपीएल में पुणे के लिए खेल चुके माही की अब तक कुल कमाई 137.8 हो चुकी है।

IPL 2021: MS Dhoni Salary

आपको बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी का चेन्नई सुपर किंग्स फ्रेंचाइजी के साथ आईपीएल 2021 के लिए 15 करोड़ रूपये में अनुबंध है। इस सीजन के बाद देखिए धोनी की कुल आईपीएल कमाई कितनी हो जाएगी।

IPL 2021 सैलरी- 15 करोड़
IPL 2021 टीम- Chennai Super Kings (CSK)
कुल आईपीएल सैलरी- Rs 1,52,84,00,000

  • IPL 2021 सीएसके – 150,000,000
  • IPL 2020 – सीएसके – 150,000,000
  • IPL 2019 – सीएसके – 150,000,000
  • IPL 2018 – सीएसके – 150,000,000
  • IPL 2017 – पुणे – 125,000,000
  • IPL 2016 – पुणे – 125,000,000
  • IPL 2015 – सीएसके – 125,000,000
  • IPL 2014 – सीएसके – 125,000,000
  • IPL 2013 – सीएसके – 82,800,000
  • IPL 2012 – सीएसके – 82,800,000
  • IPL 2011 – सीएसके – 82,800,000
  • IPL 2010 – सीएसके – 60,000,000
  • IPL 2009 – सीएसके – 60,000,000
  • IPL 2008 – सीएसके – 60,000,000

यह भी पढ़ें- इंग्लैंड के इन धुंरधरों ने IPL फ्रेंचाइजी को दिया झटका, देखिए आईपीएल के दूसरे हाफ से हटने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट

IPL इतिहास में एमएस धोनी सबसे ज्यादा ट्रॉफी जीतने वाले कप्तानों में रोहित के बाद दूसरे स्थान पर हैं। धोनी ने अपनी कप्तानी में सीएसके टीम को 3 बार (2010, 2011, 2018) चैंपियन बनाया है। आईपीएल में धोनी ने अब तक कुल 211 मैच खेले हैं, इसमें उन्होंने 4669 रन बनाए हैं. टूर्नामेंट में धोनी ने 23 अर्धशतक लगाए हैं।

IPL 2021: रोहित शर्मा – Rohit Sharma

मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं। रोहित की कुल कमाई अब तक 146.6 करोड़ रूपये रही है। रोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस को अपनी कप्तानी में 5 आईपीएल ट्रॉफी जिताई है, जबकि बतौर खिलाड़ी 6 विजेता टीम में शामिल रहे हैं। रोहित शर्मा की सैलरी 15 करोड़ रूपये हैं, और ये उनकी शुरूआती कमाई से चार गुना अधिक है।

IPL 2021 Salary – 15 Crore
IPL 2021 Team- Mumbai Indians (MI)
Total IPL salary- 1466000000

IPL 2021: विराट कोहली – Virat Kohli

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली के सर कभी आईपीएल खिताब नहीं जीतने का खराब दाग लगा हुआ है, जो वह इस वर्ष तोड़ना चाहेंगे। लेकिन कमाई के मामले में कोहली कई कप्तानों से आगे हैं, और इस लिस्ट में धोनी रोहित के बाद तीसरे नंबर पर हैं। उनकी अब तक की आईपीएल कमाई 143.2 करोड़ है। आईपीएल में वह सबसे ज्यादा रन बनाने वाले प्लेयर हैं, उनके नाम 199 मैचों में 6076 रन है। कोहली ने आईपीएल में 40 अर्धशतक और 5 शतक लगाए हैं।

IPL 2021 Salary – 17 Crore
IPL 2021 Team- Royal Challengers Bangalore (RCB)
Total IPL salary- 143,20,00,000

IPL 2021 में खिलाड़ियों की कमाई का आंकड़ा हमने InsideSport की Moneyball वेबसाइट से लिया है

IPL में सबसे अधिक कमाई करने वाले 5 खिलाड़ियों की लिस्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें

Editors pick