Cricket
IPL 2021: इंग्लैंड के इन धुंरधरों ने IPL फ्रेंचाइजी को दिया झटका, देखिए आईपीएल के दूसरे हाफ से हटने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट

IPL 2021: इंग्लैंड के इन धुंरधरों ने IPL फ्रेंचाइजी को दिया झटका, देखिए आईपीएल के दूसरे हाफ से हटने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट

IPL 2021: इंग्लैंड के इन धुंरधरों ने IPL फ्रेंचाइजी को दिया झटका, देखिए आईपीएल के दूसरे हाफ से हटने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट
IPL 2021: इंग्लैंड के इन धुंरधरों ने IPL फ्रेंचाइजी को दिया झटका, देखिए आईपीएल के दूसरे हाफ से हटने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट- IPL 2021 का दूसरा चरण 19 सितंबर से यूएई में मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच होने वाले मुकाबले से शुरू होने वाला है। भारत और इंग्लैंड के बीच 5वें […]

IPL 2021: इंग्लैंड के इन धुंरधरों ने IPL फ्रेंचाइजी को दिया झटका, देखिए आईपीएल के दूसरे हाफ से हटने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट- IPL 2021 का दूसरा चरण 19 सितंबर से यूएई में मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच होने वाले मुकाबले से शुरू होने वाला है। भारत और इंग्लैंड के बीच 5वें टेस्ट के रद्द होने के बाद, कई इंग्लिश खिलाड़ियों ने IPL 2021 के दूसरे चरण से बाहर होने का फैसला किया है।

Dawid Malan, England players in IPL, IPL 2021, Jofra Archer, Jonny Bairstow, Jos Buttler, IPL 2021 in UAE, Follow live https://hindi.insidesport.in/

ये भी पढ़ें- IPL 2021: विराट कोहली की RCB ने किया कोरोना वॉरियर्स के जज्बे को सलाम, KKR के खिलाफ इस दिन पहनेंगे नीली जर्सी

इंग्लैंड के खिलाड़ियों के अचानक लिए गए इस फैसले से कई फ्रेंचाइजी को नुकसान उठाना पड़ सकता है। डेविड मलान, क्रिस वोक्स और जॉनी बेयरस्टो ने आईपीएल 2021 के दूसरे चरण से बाहर होने का फैसला हाल ही में लिया है।

इनसाइडस्पोर्ट में हम आपको उन 6 इंग्लिश खिलाड़ियों के बारे में बताएंगे, जिन्होंने IPL 2021 से हटने का का फैसला किया है।

डेविड मालन (पंजाब किंग्स): टी20 के वर्ल्ड नंबर एक बल्लेबाज डेविड मलान का आखिरी मौके पर आईपीएल के दूसरे चरण से बाहर होना पंजाब किंग्स के लिए बड़ा झटका था। हालांकि, मलान को भारत में हुए आईपीएल के पहले चरण में सिर्फ एक मैच खेलने का मौका मिला था, जिसमें उन्होंने 26 रन बनाए थे।

जॉनी बेयरस्टो (सनराइजर्स हैदराबाद): आईपीएल में अपना तीसरा सीजन खेल रहे जॉनी बेयरस्टो SRH की टीम के महत्वपूर्ण बल्लेबाज हैं। वॉर्नर के साथ मिलकर बेयरस्टो ने टीम को कई बार काफी दमदार शुरुआत दिलाई है। उनके दूसरे हाफ में शामिल नहीं होने से हैदराबाद की टीम बल्लेबाजी में थोड़ी कमजोर नजर आने वाली है। पहले हाफ में उन्होंने 7 मैचों में 248 रन बनाए थे।

क्रिस वोक्स (दिल्ली कैपिटल्स): दुनिया के सबसे बेहतरीन ऑलराउंडरों में से एक क्रिस वोक्स ने भी अन्य खिलाड़ियों की तरह आईपीएल से हटने का फैसला किया। उन्होंने इसके पीछे का कारण बिजी शेड्यूल को बताया है। वोक्स ने आईपीएल के पहले चरण में दो मैच खेले थे, जिसके बाद वो चोटिल हो गए थे।

बेन स्टोक्स (राजस्थान रॉयल्स): आईपीएल के पहले चरण में बेन स्टोक्स सिर्फ एक मैच खेल सके थे। मैच के दौरान फील्डिंग करते समय वो चोटिल हो गए थे जिसके बाद वो वापस घर लौट गए थे। हालांकि, ऑलराउंडर ने मानसिक स्वास्थ्य का हवाला देते हुए क्रिकेट से अनिश्चितकालीन ब्रेक लेने का फैसला किया है।

जोस बटलर ( राजस्थान रॉयल्स): राजस्थान रॉयल्स के लिए दूसरा सबसे बड़ा झटका जोस बटलर के जाने से लगा है। इंग्लैंड के ओपनर ने आईपीएल का पहला चरण पूरा खेला था, लेकिन यूएई में होने वाले दूसरे चरण में उन्होंने शामिल नहीं होने का फैसला किया है।

जोफ्रा आर्चर (राजस्थान रॉयल्स): लीग से हटने वाले खिलाड़ियों की बात करें तो राजस्थान रॉयल्स को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर भी चोट के कारण पूरी लीग से बाहर हो गए हैं।

Also Read: IPL 2021 Replacements: From Punjab Kings to RCB, check team-wise player replacements for IPL 2021 Phase 2

Dawid Malan, England players in IPL, IPL 2021, Jofra Archer, Jonny Bairstow, Jos Buttler, IPL 2021 in UAE, Follow live https://hindi.insidesport.in/

Editors pick