Cricket
IPL 2021: क्या Mumbai Indians के विकेटकीपर Ishan Kishan के कंधे में हो रही परेशानी? कोच दे रहे स्पेशल ट्रेनिंग, देखिए Video

IPL 2021: क्या Mumbai Indians के विकेटकीपर Ishan Kishan के कंधे में हो रही परेशानी? कोच दे रहे स्पेशल ट्रेनिंग, देखिए Video

IPL 2021: क्या Mumbai Indians के विकेटकीपर Ishan Kishan के कंधे में हो रही परेशानी? कोच दे रहे स्पेशल ट्रेनिंग, देखिए Video
IPL 2021: क्या Mumbai Indians के विकेटकीपर Ishan Kishan के कंधे में हो रही परेशानी? कोच दे रहे स्पेशल ट्रेनिंग, देखिए Video – IPL 2021 के यूएई में होने दूसरे चरण के लिए टीमों ने तैयारिया शुरू कर दी है। चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी यूएई पहुंच चुके हैं और लगातार प्रैक्टिस […]

IPL 2021: क्या Mumbai Indians के विकेटकीपर Ishan Kishan के कंधे में हो रही परेशानी? कोच दे रहे स्पेशल ट्रेनिंग, देखिए Video – IPL 2021 के यूएई में होने दूसरे चरण के लिए टीमों ने तैयारिया शुरू कर दी है। चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी यूएई पहुंच चुके हैं और लगातार प्रैक्टिस सेशन में भाग ले रहे हैं, खिलाड़ियों के ट्रेनिंग की तस्वीरें और वीडियो फ्रेंचाइजी अपने सोशल मीडिया पर शेयर कर रही हैं। इंडियन प्रीमियर लीग की सबसे सफल फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस ने ईशान किशन का एक वीडियो साझा किया। प्रशिक्षण सत्र में किशन कोच जेम्स पैमेंट से फील्डिंग बेहतर करने की ट्रेनिंग ले रहे हैं।

ये भी पढ़ें- IPL 2021: Mumbai Indians को Ishan Kishan के रूप में मिला नया स्पिन गेंदबाज, पलटन ने वीडियो शेयर कर लिखा-‘तुम तो बड़े हैवी ड्राइवर निकले’

मुंबई इंडियंस द्वारा साझा किए वीडियो में कोच जेम्स पैमेंट ने स्टंप के साथ ईशान की सटीकता के बारे में बात की, लेकिन वो यूएई में शेष मैच शुरू होने से पहले ईशान किशन के हाथों को और मजबूत करने पर ध्यान दे रहे हैं। इस बीच, ईशान ने खुलासा किया कि उन्हें मुश्किल हो रही है क्योंकि गेंद उनकी उंगलियों पर बहुत जोर से लगती है, लेकिन उन्हें खुशी है कंधे की खराब स्थिति के बाद भी वो अपने पुराने फिटनेस को हासिल कर लेंगे।

ट्रेनिंग के दौरान ईशान को गेंद को थ्रो करना पड़ रहा है और थ्रो को पकड़ते समय उन्हें उंगलियों में दर्द भी हो रहा है। आपको बता दें कि ईशान किशन मुंबई इंडियंस के लिए विकेटकीपिंग करते हैं और इस दौरान वो ग्लव्स का इस्तेमाल करते हैं। कोच का इस तरह ईशान को ट्रेनिंग देना इस ओर इशारा करता है कि कहीं इस खिलाड़ी ने अपना कंधा चोटिल किया था और इसके बारे में ज्यादा नहीं पता चला और अब वो इससे उबरने की कोशिश कर रहे हैं।

IPL 2021 in UAE, Mumbai Indians Squad 2021, Mumbai Indians Players 2021, MI players 2021, Ishan Kishan, Follow Live https://hindi.insidesport.in/

Also Read: IPL 2021: MS Dhoni goes for ball hunting after smashing monstrous SIX during CSK’s practice session; Watch video

इससे पहले मुंबई इंडियंस ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में मुंबई के धमाकेदार विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन गेंदबाजी करते नजर आ रहे हैं। वो ऑफ स्पिन और लेग स्पिन दोनों गेंद फेक रहे हैं। आखिरी गेंद पर तो उन्होंने विकेट भी ले लिया।

 

मुंबई इंडियंस ने वीडियो शेयर करते हुए मजेदार कैप्शन लिखा-बल्लेबाज, विकेटकीपर और अब ऑफ स्पिनर + लेग स्पिनर? तुम तो बड़े हैवी ड्राइवर निकले ईशान किशन।

Editors pick