Cricket
India Tour of England: Suryakumar Yadav और Prithvi Shaw इंग्लैंड जाएंगे या नहीं, BCCI अधिकारी ने दी जानकारी

India Tour of England: Suryakumar Yadav और Prithvi Shaw इंग्लैंड जाएंगे या नहीं, BCCI अधिकारी ने दी जानकारी

India Tour of England: Suryakumar Yadav और Prithvi Shaw इंग्लैंड जाएंगे या नहीं, BCCI के अधिकारी ने दी जानकारी
India Tour of England: Suryakumar Yadav और Prithvi Shaw इंग्लैंड जाएंगे या नहीं, BCCI के अधिकारी ने दी जानकारी: भारत बनाम इंग्लैंड के बीच 4 अगस्त से टेस्ट सीरीज होने जा रही है। भारतीय स्क्वाड (Ind vs Eng Test 2021 Squad) में शामिल सूर्यकुमार यादव और पृथ्वी शॉ अभी क्वारंटाइन है। हालांकि दोनों को आज […]

India Tour of England: Suryakumar Yadav और Prithvi Shaw इंग्लैंड जाएंगे या नहीं, BCCI के अधिकारी ने दी जानकारी: भारत बनाम इंग्लैंड के बीच 4 अगस्त से टेस्ट सीरीज होने जा रही है। भारतीय स्क्वाड (Ind vs Eng Test 2021 Squad) में शामिल सूर्यकुमार यादव और पृथ्वी शॉ अभी क्वारंटाइन है। हालांकि दोनों को आज इंग्लैंड के लिए रवाना होना था। लेकिन कोरोना पॉजिटिव क्रुणाल पंड्या के संपर्क में आने के चलते दोनों क्वारंटाइन है। पृथ्वी शॉ और सूर्यकुमार यादव दोनों इंग्लैंड दौरे के लिए बतौर रिप्लेसमेंट चुने गए थे। शाह और यादव दोनों के इंग्लैंड दौरे पर संशय बना हुआ था। लेकिन अब बीसीसीआई अधिकारी ने InsideSport को जानकारी देते हुए इस मामले को स्पष्ट किया है। बीसीसीआई अधिकारी ने बताया है कि सूर्यकुमार यादव और पृथ्वी शॉ कब और कैसे इंग्लैंड के लिए रवाना होंगे।

India Tour of England: BCCI के एक अधिकारी ने InsideSport को बताया कि सूर्यकुमार यादव और पृथ्वी शॉ इंग्लैंड दौरे पर कब और किस शर्त पर जाएंगे। अधिकारी ने कहा – हम स्थिति पर नियंत्रण बनाए हुए हैं। पहले तय था कि सूर्यकुमार और पृथ्वी शॉ को श्रीलंका सीरीज खत्म होने के तुरंत बाद इंग्लैंड के लिए भेज दिया जाएगा। दोनों भारत बनाम इंग्लैंड दूसरे टेस्ट मैच में टीम के साथ जुड़ जाते। लेकिन अब हमें इंतजार करना होगा और उम्मीद करनी होगी कि सूर्यकुमार यादव और पृथ्वी शॉ दोनों कि कोरोनावायरस रिपोर्ट पॉजिटिव नहीं आए। अगर दोनों कोरोना पॉजिटिव आते हैं तो हमें उसके आधार पर निर्णय लेना होगा।

यह भी पढ़ें – IND vs ENG 1st Test: पहले टेस्ट के लिए Nottingham रवाना हुई टीम इंडिया, Trent Bridge में करेगी अभ्यास

India tour of England 2021 Test Series : भारतीय टीम में शामिल प्लेयर्स

IND vs ENG Test Squad : रोहित शर्मा, मयंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे (उपकप्तान), हनुमा विहारी, ऋषभ पंत, रविचंद्रन आश्विन, रविंद्र जड़ेजा, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, इशांत शर्मा, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, शार्दुल ठाकुर, उमेश यादव, लोकेश राहुल, रिधिमान साहा
रिप्लेसमेंट – श्रीलंका दौरे पर गए सूर्यकुमार यादव और पृथ्वी शॉ को इंग्लैंड दौरे में रिप्लेसमेंट के तौर पर शामिल किया गया है। हालांकि बतौर रिप्लेसमेंट टीम में शामिल हुए प्लेयर पहले टेस्ट मैच (India vs England 1st Test) के साथ दूसरे टेस्ट मैच में भी नहीं खेल पाएंगे।


 

Editors pick