Cricket
India at Tokyo Olympics: साउथ अफ्रीका कैंप में COVID-19 के मामलों से ओलंपिक में भारत की चिंताएं बढ़ी

India at Tokyo Olympics: साउथ अफ्रीका कैंप में COVID-19 के मामलों से ओलंपिक में भारत की चिंताएं बढ़ी

India at Tokyo Olympics: साउथ अफ्रीका कैंप में COVID-19 के मामलों से ओलंपिक में भारत की चिंताएं बढ़ी – South Africa
India at Tokyo Olympics – साउथ अफ्रीका कैंप में COVID-19 के केस – भारत के लिए बड़ी चिंता? – साउथ अफ्रीका (South Africa) के कैंप में COVID-19 के मामले टोक्यो ओलंपिक विलेज में भारतीय टीम के लिए एक बड़ी चिंता का विषय बन गए हैं। ओलिंपिक विलेज में रविवार को दक्षिण अफ्रीकी पुरुष फुटबॉल टीम […]

India at Tokyo Olympics – साउथ अफ्रीका कैंप में COVID-19 के केस – भारत के लिए बड़ी चिंता? – साउथ अफ्रीका (South Africa) के कैंप में COVID-19 के मामले टोक्यो ओलंपिक विलेज में भारतीय टीम के लिए एक बड़ी चिंता का विषय बन गए हैं। ओलिंपिक विलेज में रविवार को दक्षिण अफ्रीकी पुरुष फुटबॉल टीम के 3 सदस्य पॉजिटिव पाए गए और गौरतलब है कि भारतीय टीम उसी टावर नंबर 15 में ठहरी हुई है जहां दक्षिण अफ्रीकी टीम रहती है। अफ्रीकी टीम में कई पॉजिटिव मामले आने से अब भारतीय टीम की परेशानियां बन गई हैं।

India at Tokyo Olympics: साउथ अफ्रीका कैंप में COVID-19  के मामले टोक्यो में भारतीय टीम के लिए चिंता का विषय क्यों है?

India at Tokyo Olympics – साउथ अफ्रीका कैंप में COVID-19 के केस – भारत के लिए बड़ी चिंता? – टोक्यो ओलंपिक खेलों की आयोजन समिति ने सोमवार को कहा कि उसने 21 लोगों की पहचान की है जो दक्षिण अफ्रीकी फुटबॉलर के संपर्क में आए हैं और उन सभी को क्वारंटाइन में रखा जा रहा है। तीन लोग – खिलाड़ी थाबिसो मोनाने और कामोहेलो महलत्सी, साथ ही एक वीडियो एनालिस्ट – के केस टोक्यो के विलेज एरिया में ओलंपिक टीमों के बीच पहले मामले हैं।

आयोजकों के अनुसार, संपर्क में आने वाले सभी लोग दक्षिण अफ्रीकी फुटबॉल टीम का ही हिस्सा हैं। जिसमें ज्यादातर स्टाफ के बजाय खिलाड़ी हैं, ये स्थिति शुरुआती गेम और बाकी टूर्नामेंट पर प्रभाव डाल सकती है जो एक चिंता का विषय है।

संक्रमित खिलाड़ी और उनके संपर्क में आने वाले संभावित करीबी लोग, अपने कमरों में क्वारंटाइन में है और उन्होंने अभ्यास में हिस्सा नहीं लिया है।

ये मामले भारत के लिए चिंता का विषय क्यों हैं?

भारतीय एथलीटों के लिए चिंता की वजह यह है कि भारत भी उसी टावर नंबर 15 में रह रही है। भारतीय एथलीट मंजिल संख्या 11, 12 और 13 पर रह रहे हैं और उपलब्ध जानकारी के अनुसार दक्षिण अफ्रीका मंजिल 4 और 5 पर है।

न केवल भारत बल्कि डेनमार्क, बेल्जियम और नॉर्वे के एथलीट भी चिंतित हैं। उन सभी को एक ही टावर में रखा गया है।

भारतीय एथलीट कहाँ रह रहे हैं?

– भारतीय दल को ओलंपिक खेल विलेज में 182 कमरे उपलब्ध कराए गए हैं।
– ओलिंपिक विलेज में कुल मिलाकर 28 टावर हैं और भारत टावर नंबर 15 में है।
– टावर नंबर 15 के 11वीं, 12वीं और 13वीं मंजिलें खास तौर से भारतीय टीम के पास होंगी और ओलंपिक में सभी भारतीय एथलीट, अधिकारी वहां साथ रहेंगे।
– भारत के पड़ोसी दक्षिण अफ्रीका, डेनमार्क, बेल्जियम और नॉर्वे हैं।

Tokyo Olympics Village
Tokyo Olympics Village

India at Tokyo Olympics – साउथ अफ्रीका कैंप में COVID-19 के केस – भारत के लिए बड़ी चिंता

उद्घाटन समारोह से कुछ दिन पहले ही आयोजक अपनी ओर से एक क्लस्टर की आशंका जता रहे हैं। दक्षिण अफ्रीका (South Africa) के स्क्वाड के मामलों ने 2020 के खेलों के माहौल को उदास कर दिया है, जो आखिरकार शुक्रवार को एक साल की देरी के बाद शुरू होगा, लेकिन जापान की जनता की ओर से इसका व्यापक विरोध किया जा रहा है।

एक बयान में कहा गया, “उनके आगमन पर, ओलंपिक विलेज में रोजाना टेस्ट कराया जा रहा है और सभी अनिवार्य उपायों के साथ अनुपालन किया गया है”। दक्षिण अफ्रीका के रग्बी सेवन्स कोच नील पॉवेल भी संक्रमित पाए गए है और उन्हें क्वारंटाइन में रखा गया है जहां टीम ट्रेनिंग ले रही है।”

मुख्य चिकित्सा अधिकारी फाथो जोंडी ने कहा, “पॉजिटिव मामलों के समय से पता चलता है कि इन व्यक्तियों के PCR टेस्ट इनक्यूबेशन अवधि के दौरान किया गया था और इस तरह वो दक्षिण अफ्रीका में नेगेटिव और फिर जापान में पॉजिटिव हो सकते हैं।”

इस महीने खेलों से जुड़े पचास मामलों का पता चला है, जिनमें चार एथलीट भी शामिल हैं।

ओलंपिक के लिए दुनिया भर से प्रतियोगी उड़ान भर रहे हैं, जो कोविड के ताजा मामलों के जोखिम के  कारण जापान में प्रतिक्रिया का सामना कर रहे हैं। ओलंपिक विलेज, टोक्यो में अपार्टमेंट और भोजन एरिया का एक परिसर है, जिसमें खेलों के शुरू होने पर 6,700 एथलीट और अधिकारी ठहरेंगे।

संक्रमण को रोकने के लिए टोक्यो खेलों को बंद दरवाजों के पीछे आयोजित किया जाएगा। जापान की राजधानी में अभी कोरोना वायरस आपातकाल की स्थिति में बनी हुई है और मामलों में तेज वृद्धि से देखी जा रही है। ओलंपिक अधिकारियों को खेलों के दौरान स्वास्थ्य जोखिमों को कम करने के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

ये भी पढ़ें – Tokyo Olympics: दक्षिण अफ्रीकी कोरोना संक्रमित खिलाड़ियों के संपर्क में आए 21 लोग, सभी आइसोलेशन में गए

Editors pick