Cricket
IND vs SL Test: श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में आर अश्विन बना सकते हैं यह खास रिकॉर्ड, कपिल देव को पछाड़ने का मौका- check out

IND vs SL Test: श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में आर अश्विन बना सकते हैं यह खास रिकॉर्ड, कपिल देव को पछाड़ने का मौका- check out

IND vs SL Test: R Ashwin बना सकते हैं यह खास रिकॉर्ड, Kapil Dev को पछाड़ने का मौका Most Test Wickets for India R Ashwin test Record
IND vs SL Test, Most Test Wickets for India, R Ashwin test Record: भारत और श्रीलंका के बीच 2 टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला 4 मार्च से मोहली में खेला जाएगा। भारतीय टीम ने हाल ही में श्रीलंका को टी20 सीरीज में 3-0 से हराया है। ऐसे में टीम के इरादे बुलंद हैं। […]

IND vs SL Test, Most Test Wickets for India, R Ashwin test Record: भारत और श्रीलंका के बीच 2 टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला 4 मार्च से मोहली में खेला जाएगा। भारतीय टीम ने हाल ही में श्रीलंका को टी20 सीरीज में 3-0 से हराया है। ऐसे में टीम के इरादे बुलंद हैं। वहीं श्रीलंका कभी भी भारतीय जमीं पर टेस्ट मैच नहीं जीत सकी है। ऐसे में लंकाई टीम इस बार टेस्ट मुकाबला जीतना चाहेगी। इस मुकाबले में भारतीय स्पिनर आर अश्विन (R Ashwin) एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं। वह दिग्गज ऑलराउंडर कपिल देव (Kapil Dev) को पीछे छोड़ सकते हैं। खेल की ताजा खबरों के लिए जुड़े रहिए- hindi.insidesport.in

कपिल देव को पछाड़ने का मौका
IND vs SL Test, R Ashwin test Record: दरअसल टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय अनिल कुंबले हैं। वहीं दूसरे नंबर पर कपिल देव और तीसरे पर आर अश्विन आते हैं। कुंबले ने भारत के लिए 132 मैचों की 236 पारियों में 619 विकेट अपने नाम किए हैं। वहीं महान ऑलराउंडर कपिल देव (Kapil Dev) ने 131 टेस्ट मैचों की 227 पारियों में 434 विकेट अपने नाम किए हैं। अश्विन (R Ashwin) उनसे सिर्फ 4 विकेट पीछे हैं। अश्विन ने 84 टेस्ट मैचों की 158 पारियों में 430 विकेट अपने नाम किए हैं। श्रीलंका के खिलाफ अगर वह 5 विकेट लेने में सफल रहते हैं तो कपिल देव (Kapil Dev) को पछाड़ देंगे।

भारत के लिए सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट लेने वाले गेंदबाज

  1. अनिल कुंबले- 619
  2. कपिल देव- 434
  3. आर अश्विन- 430
  4. हरभजन सिंह- 417
  5. ईशांत शर्मा- 311
  6. जहीर खान- 311
  7. बिशन सिंह बेदी- 266
  8. एस चंद्रशेखर- 242
  9. जवगल श्रीनाथ- 236
  10. रवींद्र जडेजा- 232
Most wickets
Player Span Mat Inns Balls Runs Wkts BBI BBM Ave Econ SR 5 10
N Kapil Dev (INDIA) 1978-1994 131 227 27740 12867 434 9/83 11/146 29.64 2.78 63.9 23 2
HMRKB Herath (SL) 1999-2018 93 170 25993 12157 433 9/127 14/184 28.07 2.80 60.0 34 9
Sir RJ Hadlee (NZ) 1973-1990 86 150 21918 9611 431 9/52 15/123 22.29 2.63 50.8 36 9
R Ashwin (INDIA) 2011-2022 84 158 22673 10485 430 7/59 13/140 24.38 2.77 52.7 30 7

हरभजन सिंह को छोड़ सकते हैं पीछे
IND vs SL Test, Most Test Wickets for India: श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में आर अश्विन हरभजन सिंह (50) को भी पछाड़ सकते हैं। वह श्रीलंका के खिलाफ खेलना पसंद करते हैं, आंकड़ों से पता चलता है कि अश्विन (R Ashwin) ने सिर्फ 9 मैचों में 50 विकेट लिए हैं जिसमें 3 बार पांच विकेट और एक बार 10 विकेट शामिल हैं। वहीं हरभजन सिंह ने श्रीलंका के खिलाफ 16 मैच की 26 पारियों में 53 विकेट लिए हैं।

Most wickets
Player Span Mat Inns Overs Mdns Runs Wkts BBI BBM Ave Econ SR 5 10
M Muralitharan (SL) 1993-2010 22 32 1170.0 222 3425 105 8/87 11/110 32.61 2.92 66.8 7 2
A Kumble (INDIA) 1993-2008 18 28 862.1 193 2309 74 7/59 11/128 31.20 2.67 69.9 4 2
Harbhajan Singh (INDIA) 1999-2015 16 26 664.2 96 2108 53 7/62 10/141 39.77 3.17 75.2 2 2
R Ashwin (INDIA) 2015-2017 9 17 384.2 71 1179 50 6/46 10/160 23.58 3.06 46.1 3 1

3 हजार रन कर सकते हैं पूरे
IND vs SL Test, Most Test Wickets for India: आर अश्विन को टेस्ट क्रिकेट में 3000 रन पूरे करने के लिए 166 रन चाहिए। वह पहले ही फारूख इंजीनियर, सैयद किरमानी और एमएके पटौदी को पछाड़ चुके हैं। अश्विन ने 84 टेस्ट मैच की 120 पारियों में करीब 27 की औसत और 54.44 के स्ट्राइक रेट से 2844 रन बनाए हैं। उन्होंने टेस्ट में 5 शतक और 11 अर्द्धशतक भी जड़े हैं।

Most runs
Player Span Mat Inns NO Runs HS Ave 100 50 0
R Ashwin 2011-2022 84 120 14 2844 124 26.83 5 11 6
MAK Pataudi 1961-1975 46 83 3 2793 203* 34.91 6 16 7
SMH Kirmani 1976-1986 88 124 22 2759 102 27.04 2 12 7
FM Engineer 1961-1975 46 87 3 2611 121 31.08 2 16 7

क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें

Editors pick