Cricket
IND vs NZ 1st Test-Day 4 Highlights: भारत ने न्यूजीलैंड पर कसा शिकंजा, कानपुर टेस्ट में पांचवें दिन जीत के लिए चाहिए 9 विकेट

IND vs NZ 1st Test-Day 4 Highlights: भारत ने न्यूजीलैंड पर कसा शिकंजा, कानपुर टेस्ट में पांचवें दिन जीत के लिए चाहिए 9 विकेट

IND vs NZ 1st Test-Day 4 stumps: भारत ने न्यूजीलैंड पर कसा शिकंजा, देखिए स्कोर- IND vs NZ Test, IND vs NZ, India vs New Zealand
IND vs NZ 1st Test-IND vs NZ Test Day 4 (IND vs NZ)-India vs New Zealand: भारत और न्यूजीलैंड के बीच कानपुर में दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला खेला जा रहा है। रविवार को मैच के चौथे दिन भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड पर शिकंजा कस लिया है। उसे कानपुर टेस्ट को जीतने […]

IND vs NZ 1st Test-IND vs NZ Test Day 4 (IND vs NZ)-India vs New Zealand: भारत और न्यूजीलैंड के बीच कानपुर में दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला खेला जा रहा है। रविवार को मैच के चौथे दिन भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड पर शिकंजा कस लिया है। उसे कानपुर टेस्ट को जीतने के लिए आखिरी दिन 9 विकेट चाहिए। भारत ने पहली पारी में 345 और न्यूजीलैंड ने 296 रन बनाए थे। टीम इंडिया ने अपनी दूसरी पारी 234 रनों पर घोषित कर दी। उसे दूसरी पारी में 283 रनों की कुल बढ़त हासिल हुई। इस तरह न्यूजीलैंड को 284 रन का लक्ष्य मिला। कीवी टीम ने चौथे दिन का खेल समाप्त होने तक अपने ओपनर विल यंग को गंवा दिया। न्यूजीलैंड का स्कोर एक विकेट पर 4 रन है। खेल की ताजा खबरों के लिए जुड़े रहिए-hindi.insidesport.in

India vs New Zealand:  न्यूजीलैंड की टीम को जीत के लिए अब भी 280 रन की दरकार है। दिन का खेल खत्म होने पर टॉम लाथम दो रन बनाकर खेल रहे थे जबकि विलियम समरविले ने अभी खाता नहीं खोला है। भारत की ओर से एकमात्र विकेट रविचंद्रन अश्विन ने चटकाया।

IND vs NZ 1st Test (IND vs NZ): इससे पहले डेब्यू टेस्ट की पहली पारी में शतक जड़ने के बाद अय्यर (125 गेंद में 65 रन, आठ चौके, एक छक्का) ने दूसरी पारी में भी बेहद दबाव के बीच अर्धशतक जड़ा और यह उपलब्धि हासिल करने वाले पहले भारतीय बने। उन्होंने रविचंद्रन अश्विन (32) के साथ छठे विकेट के लिए 52 जबकि साहा (नाबाद 61, 126 गेंद, चार चौके,एक छक्का) के साथ सातवें विकेट के लिए 64 रन की साझेदारी की। साहा ने अक्षर पटेल (नाबाद 28) के साथ आठवें विकेट के लिए 67 रन की अटूट साझेदारी भी की।

India vs New Zealand-IND vs NZ Test Day 4:  न्यूजीलैंड की ओर से कायेल जेमीसन ने 40 जबकि टिम साउथी ने 75 रन देकर तीन-तीन विकेट चटकाए। टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में भारतीय सरजमीं पर विदेशी टीम ने कभी इतने बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए जीत दर्ज नहीं की है। रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के नाम है जिसने 1987 में नयी दिल्ली में 276 रन का लक्ष्य हासिल किया था।

IND vs NZ 1st Test (IND vs NZ): न्यूजीलैंड ने पारी के तीसरे ओवर में यंग का विकेट गंवा दिया जिन्हें रविचंद्रन अश्विन (तीन रन पर एक विकेट) ने पगबाधा किया। यंग ने डीआरएस लेने का फैसला किया लेकिन तब तक 15 सेकेंड की समय सीमा खत्म हो चुकी थी और उन्हें पवेलियन लौटना पड़ा। रीप्ले में दिखा कि अगर वह समय पर डीआरएस लेने का फैसला करते को मैदानी अंपायर को अपना फैसला बदलना पड़ा क्योंकि गेंद स्टंप से नहीं टकरा रही थी।

IND vs NZ 1st Test (IND vs NZ)-India vs New Zealand:- पहले टेस्ट के चौथे दिन के अपडेट्स:

  • 16:32  PM- भारत को पहली सफलता रविचंद्रन अश्विन ने दिलाई। उन्होंने विल यंग को 2 रन के स्कोर पर एलबीडब्ल्यू कर दिया।
  • 16:26  PM- पहली पारी में विकेटकीपिंग नहीं करने वाले ऋद्धिमान साहा ने दूसरी पारी में कीपिंग की, लेकिन दो ओवर के बाद बाहर चले गए। उनकी जगह केएस भरत ने कीपिंग की जिम्मेदारी संभाली है।
  • 16:22  PM- न्यूजीलैंड के ओपनर टॉम लाथम और विल यंग बल्लेबाजी के उतर गए हैं। रविचंद्रन अश्विन ने भारत के लिए गेंदबाजी की शुरुआत की। उन्होंने पहले ओवर में एक रन दिए।
  • 16:10  PM- भारत के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टीम की दूसरी पारी को 234 रनों के स्कोर पर घोषित कर दिया है। पारी घोषित होने के समय ऋद्धिमान साहा 61 और अक्षर पटेल 28 रन बनाकर नाबाद थे। दोनों ने आठवें विकेट के लिए 67 रनों की साझेदारी की।
  • 16:04 PM- साहा ने अपने टेस्ट करियर का पांचवां अर्धशतक पूरा कर लिया है। उन्होंने अक्षर पटेल के साथ मिलकर अर्धशतकीय साझेदारी भी पूरी कर ली है। पिछले चार सालों में साहा का ये पहला अर्धशतक है।
  • 15:41 PM-ऋद्धिमान साहा और अक्षर पटेल क्रीज पर हैं। दोनों ने आठवें विकेट के लिए 39 रन की साझेदारी कर ली है। साहा 46 और अक्षर पटेल 15 रन बनाकर नाबाद हैं।
  • 15:21 PM- भारत की दूसरी में बढ़त अब 250 रनों की हो गई है। ऋद्धिमान साहा और अक्षर पटेल ने आठवें विकेट के लिए 34 रनों की साझेदारी कर ली है। साहा 42 और अक्षर 14 रन बनाकर नाबाद हैं।
  • 15:01 PM-भारत को दूसरी पारी में 238 रन की बढ़त हासिल हो गई है। टीम इंडिया ने 7 विकेट पर 189 रन बना लिए हैं। ऋद्धिमान साहा 35 और अक्षर पटेल 9 रन बनाकर नाबाद हैं।
  • 14:35 PM- चायकाल के बाद खेल शुरू हो गया है। ऋद्धिमान साहा और अक्षर पटेल क्रीज पर हैं। टीम इंडिया की बढ़त 221 रन की हो गई। कोच राहुल द्रविड़ और कप्तान अजिंक्य रहाणे इसमें कम से कम 50-60 रन और जुड़ते देखना चाहेंगे।
  • 13:49 PM- भारत को मैच में छठा झटका श्रेयस अय्यर के रूप में लगा। वे 65 रन की पारी खेलने के बाद पवेलियन लौट गए। अय्यर को टिम साउदी ने टॉम ब्लंडेल के हाथों कैच कराया। उन्होंने 125 गेंद की पारी में आठ चौके और एक छक्का लगाया। इसी के साथ चायकाल की घोषणा कर दी गई।

Most runs on debut Test (India)
187 Shikhar Dhawan v Aus Mohali 2012/13
177 Rohit Sharma v WI Kolkata 2013/14
170 Shreays Iyer v NZ Kanpur 2021/22
156 Lala Amarnath v Eng Mumbai Gym 1933/34

  • 13:49 PM- श्रेयस अय्यर ने दूसरी पारी में अर्धशतक लगा दिया है। इसके साथ ही उन्होंने इतिहास रच दिया है। वे भारत के लिए डेब्यू टेस्ट में शतक के बाद अर्धशतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं।
  • 13:00 PM- श्रेयस अय्यर और ऋद्धिमान साहा क्रीज पर हैं। दोनों भारत की पारी को धीरे-धीरे आगे बढ़ा रहे हैं। टीम इंडिया की बढ़त 164 रनों की हो गई। भारतीय टीम इसमें कम से कम 100 रन और जोड़ना चाहेगी।
  • 12:42 PM- कायेल जेमीसन ने भारत को छठा झटका दिया। उन्होंने रविचंद्रन अश्विन को क्लीन बोल्ड कर दिया। गेंद अश्विन के बल्ले से लगकर विकेटों से जा लगी। अश्विन ने 62 गेंद पर 32 रन बनाए। उनके बाद ऋद्धिमान साहा बल्लेबाजी के लिए उतरे हैं।
  • 12:19 PM- लंच के बाद खेल शुरू हो चुका है। अश्विन और अय्यर क्रीज पर हैं। दोनों के बीच 40 से ज्यादा रनों की साझेदारी हो चुकी है। भारतीय टीम की बढ़त अब 144 रनों की हो चुकी है।
  • 11:36 AM-चौथे दिन लंच तक भारत ने 5 विकेट पर 84 रन बना लिए हैं। दूसरी पारी में टीम इंडिया की बढ़त 133 रनों की हो गई है। श्रेयस अय्यर 18 और रविचंद्रन अश्विन 20 रन बनाकर नाबाद हैं। दोनों ने छठे विकेट के लिए 33 रनों की साझेदारी कर ली है।
  • 11:00 AM- लगातार दो विकेट गिरने के बाद रविचंद्रन अश्विन और श्रेयस अय्यर ने काउंटर अटैक किया है। दोनों ने पिछले तीन ओवर में 21 रन बनाए। अश्विन 12 और अय्यर 15 रन बनाकर नाबाद हैं।
  • 10:34 AM- टिम साउदी ने 20वें ओवर में टीम इंडिया के दो विकेट झटके। ओवर की दूसरी गेंद पर उन्होंने पहले मयंक अग्रवाल को आउट किया। अग्रवाल 17 रन बनाकर टॉम लाथम को कैच थमा बैठे। उनके बाद चौथी गेंद पर रविंद्र जडेजा भी आउट हो गए। जडेजा खाता खोले बगैर एलबीडब्ल्यू हो गए।

IND vs NZ Test Day 4 (IND vs NZ)-India vs New Zealand:

Most wickets in Ind vs NZ Tests
65 Richard Hadlee
57 Bishan Bedi
55 EAS Prasanna
55 R Ashwin

51 Tim Southee *
50 Anil Kumble

  • 10:34 AM- भारत की बढ़त दूसरी पारी में 100 रनों की हो गई है। टीम ने दूसरी पारी में 51 रन बनाते हुए अपना यह काम पूरा कर लिया। फिलहाल मयंक अग्रवाल और श्रेयस अय्यर क्रीज पर टिके हुए हैं।
  • 10:20 AM- भारत को तीसरा झटका कप्तान अजिंक्य रहाणे के रूप में लगा। वे पहली पारी के बाद दूसरी पारी में भी फेल हो गए। एजाज पटेल ने रहाणे को एलबीडब्ल्यू किया। भारतीय कप्तान ने सिर्फ 4 रन बनाए। उन्होंने पहली पारी में 35 रन बनाए थे। रहाणे के बाद श्रेयस अय्यर बल्लेबाजी के लिए उतरे हैं।

Most consecutive innings without a 100 at #3 (India)
39 A Wadekar (1968-74)
39 C Pujara (2019-21) *
37 C Pujara (2013-16)
25 D Vengsarkar (1979-82)

  • 9:50 AM-भारत को चौथे दिन पहला झटका चेतेश्वर पुजारा के रूप में लगा। दूसरी पारी में भारत का ये दूसरा विकेट गिरा है। पुजारा फिर से अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में तब्दील नहीं कर सके। वे 33 गेंद पर 22 रन बनाकर कायेल जेमीसन की गेंद पर विकेटकीपर टॉम ब्लंडेल को कैच थमा बैठे। गेंद पुजारा के ग्लव्स से लगकर ब्लंडेल के पास गई। अंपायर ने नॉटआउट दिया। कीवी कैप्टन केन विलियमसन ने रिव्यू लिया। स्निकोमीटर में साफ दिखा कि गेंद पुजारा के बल्ले से लगकर विकेटकीपर के पास गई है। थर्ड अंपायर ने उन्हें आउट करार दिया।
  • 9:50 AM-पुजारा और मयंक ने चौथे दिन मजबूत शुरुआत की है। दोनों ने भारत के स्कोर में 16 रन और जोड़े हैं। इस तरह टीम इंडिया की बढ़त 79 रनों की हो गई है।
  • 9:32 AM- कानपुर टेस्ट के चौथे दिन का खेल शुरू हो गया है। चेतेश्वर पुजारा और मयंक अग्रवाल क्रीज पर हैं। न्यूजीलैंड के लिए चौथे दिन कायेल जेमीसन ने गेंदबाजी की शुरुआत की। पुजारा ने उनका स्वागत चौके के साथ किया।

IND vs NZ Test Day 4 (IND vs NZ)-India vs New Zealand:

Editors pick