Cricket
CSK Retained Players: Chennai Super Kings ने रविंद्र जडेजा को महेंद्र सिंह धोनी से ज्यादा रुपए दिए, ऋतुराज गायकवाड़ और मोईन अली को भी किया रिटेन

CSK Retained Players: Chennai Super Kings ने रविंद्र जडेजा को महेंद्र सिंह धोनी से ज्यादा रुपए दिए, ऋतुराज गायकवाड़ और मोईन अली को भी किया रिटेन

CSK Retained Players LIST: Chennai Super Kings ने जारी की रिटेन खिलाड़ियों की सूची, MS Dhoni रिटेन- IPL 2022 Retention live
CSK Retained Players LIST Live-IPL 2022 Retention Live: चेन्नई सुपरकिंग्स ने आईपीएल 2022 के लिए चार खिलाड़ियों को रिटेन किया है। इसमें रविंद्र जडेजा, महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni), मोईन अली और ऋतुराज गायकवाड़ शामिल हैं। हैरानी की बात है कि धोनी को जडेजा की तुलना में कम कीमत में रिटेन किया गया है। धोनी […]

CSK Retained Players LIST Live-IPL 2022 Retention Live: चेन्नई सुपरकिंग्स ने आईपीएल 2022 के लिए चार खिलाड़ियों को रिटेन किया है। इसमें रविंद्र जडेजा, महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni), मोईन अली और ऋतुराज गायकवाड़ शामिल हैं। हैरानी की बात है कि धोनी को जडेजा की तुलना में कम कीमत में रिटेन किया गया है। धोनी को पिछले साल सैलरी के तौर पर 15 करोड़ रुपए मिलते थे, लेकिन इस बार टीम ने उन्हें सिर्फ 12 करोड़ रुपए में रिटेन किया है। माना जा रहा है कि यह फैसला खुद धोनी का है। खेल की ताजा खबरों के लिए जुड़े रहिए- hindi.insidesport.in

CSK Retained Players LIST Live-IPL 2022 Retention Live: रविंद्र जडेजा को टीम ने 16 करोड़ रुपए, मोईन अली को 8 करोड़ रुपए और ऋतुराज गायकवाड़ को 6 करोड़ रुपए में रिटेन किया है। रविंद्र जडेजा लंबे समय से टीम के साथ हैं। उन्हें महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) के बाद अगला कप्तान माना जा रहा है।

चेन्नई सुपर किंग्स फ्रेंचाइजी ने कुछ बड़े नामों को बाहर किया है। इनमें ड्वेन ब्रावो, फाफ डु प्लेसिस, सैम करन, शार्दूल ठाकुर, दीपक चाहर और सुरेश रैना का नाम शामिल है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Chennai Super Kings (@chennaiipl)

चेन्नई ने इन खिलाड़ियों को रिटेन किए हैं:

रविंद्र जडेजा-16 करोड़ रुपए

महेंद्र सिंह धोनी- 12 करोड़

मोईन अली- 8 करोड़

ऋतुराज गायकवाड़- 6 करोड़

रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) को सबसे ज्यादा रुपए क्यों मिले?

  • रविंद्र जडेजा को चेन्नई ने सबसे ज्यादा रुपए देकर रिटेन किया है। जडेजा को चेन्नई ने 16 करोड़ रुपए दिए हैं। टीम उन्हें धोनी के बाद भविष्य के कप्तान के तौर पर देख रही है।
  • जडेजा ने राजस्थान रॉयल्स से आईपीएल की शुरुआत की थी, लेकिन उन्हें असली पहचान चेन्नई सुपरकिंग्स में आने के बाद मिली।  अश्विन के साथ मिलकर उन्होंने आईपीएल की सबसे खतरनाक स्पिन जोड़ी बनाई थी।
  • जडेजा के रिकॉर्ड की बात करें तो उन्होंने आईपीएल में 200 मैचों में 2386 रन बनाए हैं। इसके अलावा गेंदबाजी में 127 विकेट भी लिए हैं। वे आईपीएल के टॉप-5 ऑलराउंडर्स में शामिल हैं।

ये भी पढ़ें- MI Retained Players LIST: मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा और जसप्रीत बुमराह सहित चार खिलाड़ियों को किया रिटेन, हार्दिक पंड्या और ईशान किशन बाहर-Follow Live Updates

 

Editors pick