Cricket
MI Retained Players: मुंबई इंडियंस ने रोहित और बुमराह समेत इन खिलाड़ियों को किया रिटेन, हार्दिक और ईशान बाहर, देखें क्या बोले कप्तान रोहित- Watch Video

MI Retained Players: मुंबई इंडियंस ने रोहित और बुमराह समेत इन खिलाड़ियों को किया रिटेन, हार्दिक और ईशान बाहर, देखें क्या बोले कप्तान रोहित- Watch Video

MI Retained Players LIST Live, Mumbai Indians auction, Mumbai Indians retentions, IPL 2022 retention- रोहित और बुमराह को मुंबई ने किया रिटेन
IPL 2022 retention, MI Retained Players LIST: आईपीएल की सबसे सक्सेसफुल टीम मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने चार खिलाड़ियों को रिटेन किया है। उसने कप्तान रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह, सूर्यकुमार यादव और कीरोन पोलार्ड को टीम में बनाए रखा है। इसका मतलब है कि हार्दिक पंड्या, क्रुणाल पंड्या, ईशान किशन, क्विंटन डीकॉक और ट्रेंट बोल्ट […]

IPL 2022 retention, MI Retained Players LIST: आईपीएल की सबसे सक्सेसफुल टीम मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने चार खिलाड़ियों को रिटेन किया है। उसने कप्तान रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह, सूर्यकुमार यादव और कीरोन पोलार्ड को टीम में बनाए रखा है। इसका मतलब है कि हार्दिक पंड्या, क्रुणाल पंड्या, ईशान किशन, क्विंटन डीकॉक और ट्रेंट बोल्ट को उन्होंने बाहर किया है। खेल की ताजा खबरों के लिए जुड़े रहिए- hindi.insidesport.in

ऑक्शन के बाद मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा का वीडियो अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया। वीडियो में रोहित शर्मा रीलिज किए गए खिलाड़ियों को लेकर कह रहे हैं कि, टीम के सफल होने में उनका भी योगदान है लेकिन नियम के तहत सभी को रिटेन करना असंभव था।

IPL 2022 retention, MI Retained Players LIST: मुंबई (Mumbai Indians) की टीम आईपीएल इतिहास की सबसे सफल टीम रही है। टीम ने पिछले 9 सीजन में से 5 में खिताब जीते हैं। टीम ने हमेशा अपने कोर ग्रुप को बनाए रखा है। हालांकि, इस मेगा ऑक्शन में रोहित शर्मा के नेतृत्व वाली टीम का एक नया दौर शुरू होगा और उनके चार रिटेन खिलाड़ी आगे की प्लानिंग का हिस्सा होंगे।

मुंबई इंडियंस ने इन खिलाड़ियों को रिटेन किए हैं:

रोहित शर्मा-16 करोड़ रुपए

जसप्रीत बुमराह- 12 करोड़

सूर्यकुमार यादव- 8 करोड़

कीरोन पोलार्ड- 6 करोड़

रोहित शर्मा ( Rohit Sharma )

  • रोहित शर्मा बतौर कप्तान आईपीएल के इतिहास के सबसे सफल कप्तानों में से एक हैं। वह सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों में से एक हैं।
  • रोहित शर्मा का अनुभव टीम के लिए काफी काम आने वाला है। क्योंकि टीम एक नए दौर की शुरुआत करने वाली है।
    पिछले मेगा ऑक्शन के दौरान मुंबई ने रोहित को 15 करोड़ रुपये में रिटेन किया था और इस बार भी मुंबई इंडियंस उन्हें रिटेन किया है।

 जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah)

  • मुंबई इंडियंस की टीम में बुमराह ने अपनी जगह मजबूत कर रखी है। जसप्रीत बुमराह एक खतरनाक गेंदबाज के रूप में उभरे हैं।
  • दुनिया के सबसे बेस्ट गेंदबाजों में से एक हैं। मुंबई इंडियंस के लिए बुमराह काफी निरंतर रहे हैं। उनकी डेथ ओवरों में घातक गेंदबाजी किसी भी टीम को बैकफुट पर धकेल सकती है।
  • बुमराह पारी के दौरान कभी भी विकेट दिला सकते हैं और अपने अनुभव से अन्य गेंदबाजों को भी मदद कर सकते हैं।
    उन्हें पिछले ऑक्शन में 7 करोड़ रुपए में रिटेन किया गया था और आईपीएल 2022 के लिए भी उन्हें रिटेन किया है।

सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav)

  • खबर ये सामने आई है कि मुंबई इंडियंस की टीम ने सूर्यकुमार यादव को रिटेन किया है। उन्हें ईशान किशन के ऊपर तरजीह दी गई है।
  • इन दोनों खिलाड़ियों में से किसी एक को चुनना मुंबई के लिए सिरदर्द होने वाला काम था। क्योंकि दोनों खिलाड़ियों ने टीम के लिए लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है। अपने प्रदर्शन और फिटनेस के दम पर दोनों ने भारतीय टीम में भी जगह बनाई है।
  • सूर्यकुमार यादव को मुंबई ने 2018 में 3.2 करोड़ रुपये में खरीदा था और उसके बाद उन्हें रिटेन किया गया है। जबकि मुंबई ने किशन को 6.2 करोड़ रुपए में खरीदा था।

कीरोन पोलार्ड (Kieron Pollard)

  • कीरोन पोलार्ड मुंबई इंडियंस की टीम में शामिल सबसे पुराने खिलाड़ी हैं। उन्होंने 2010 में टीम को जॉइन किया था। वे टीम में कप्तान रोहित शर्मा से भी पुराने खिलाड़ी हैं। रोहित 2011 में मुंबई की टीम से जुड़े थे।
  • कीरोन पोलार्ड ने 178 आईपीएल मैच में 3268 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 212 चौके और 214 छक्के लगाए हैं।
  • रोहित की अनुपस्थिति में पोलार्ड ने कई बार टीम की कमान संभाल ली है। वे वेस्टइंडीज के सीमित ओवरों के कप्तान हैं। ऐसे में मुंबई की टीम को उनका फायदा मिल सकता है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Mumbai Indians (@mumbaiindians)


खेल की ताजा खबरों के लिए जुड़े रहिए- hindi.insidesport.in

Editors pick