Cricket
10 ऐसे खिलाड़ी जो क्रिकेट के साथ संगीत की दुनिया के भी हैं चैंपियन

10 ऐसे खिलाड़ी जो क्रिकेट के साथ संगीत की दुनिया के भी हैं चैंपियन

ऐसे 10 खिलाड़ी जो क्रिकेट के साथ संगीत की दुनिया के भी हैं उसताद
10 ऐसे खिलाड़ी जो क्रिकेट के साथ संगीत की दुनिया के भी हैं चैंपियन – पूरी दुनिया में क्रिकेट और क्रिकेटर्स का बहुत सम्मान किया जाता है। क्रिकेटर्स के फैंस पूरी दुनिया में मिल जाएंगे। क्रिकेट खिलाड़ियों के इतने फैंस होते हैं कि वो मैदान पर क्या करते हैं उससे तो लोगों को फर्क पड़ता […]

10 ऐसे खिलाड़ी जो क्रिकेट के साथ संगीत की दुनिया के भी हैं चैंपियन – पूरी दुनिया में क्रिकेट और क्रिकेटर्स का बहुत सम्मान किया जाता है। क्रिकेटर्स के फैंस पूरी दुनिया में मिल जाएंगे। क्रिकेट खिलाड़ियों के इतने फैंस होते हैं कि वो मैदान पर क्या करते हैं उससे तो लोगों को फर्क पड़ता ही है लेकिन वो मैदान के बाहर कैसे हैं और क्या करते हैं, इस पर भी लोगों को काफी दिलचस्पी होती है। कई क्रिकेट प्रेमियों को ये जान कर बहुत खुशी होगी कि दुनिया में कई क्रिकेटर्स ऐसे हैं जिनकी बल्लेबाजी या गेंदबाजी ही जादूई नहीं है बल्कि उनकी आवाज भी जादुई है।

आइए देखते हैं कौन हैं वो 10 क्रिकेटर्स जिनको भगवान ने मधुर और सुरीली आवाज दी है जो गीतकार और संगीतकार भी हैं –

सचिन तेंदुलकर- कई लोगों को ये जानकर हैरानी होगी कि क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर भी एक अच्छे गायक हैं। उन्होंने सोनू निगम के साथ मिलकर एक एल्बम भी रिलीज किया था।

ड्वेन ब्रावो- वेस्टइंडीज के स्टार ऑलराउंडर ब्रावो का ‘चैंपियन’ ट्रैक बहुत मशहूर हुआ था। उन्होंने पिछले साल एमएस धोनी के जन्मदिन पर भी एक गाना बनाया था और वह भी भारतीय फैंस को काफी पसंद आया था।

क्रिस गेल- विंडीज के धाकड़ बल्लेबाज क्रिस गेल ने हाल ही में भारतीय रैपर एमीवे बंटाई के साथ मिलकर एक गाना रिलीज किया था। इस गाने का नाम ‘जमाइका टू इंडिया’ है। इससे पहले भी वो कई बार गाते हुए नजर आए हैं।

ब्रेट ली- पूरी दुनिया जानती है कि ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज ब्रेट ली सिर्फ मैदान पर ही नहीं संगीत के मंच पर भी लोगों का दिल जीतते हैं। वो एक मशहूर गायक और संगीतकार भी हैं। उन्होंने आशा भोसले के साथ मिलकर एक हिंदी गाना भी गाया था।

एबी डिविलियर्स- बचपन से ही गिटार बजाने के शौकीन साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान एबी डिविलियर्स अक्सर गाना गाते और गिटार बजाते दिखा देते हैं।

संजय मांजरेकर- बहुत कम लोग ये बात जानते हैं कि पूर्व क्रिकेटर संजय मांजरेकर भी एक अच्छे गायक हैं। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा भी था कि उन्हें बंगाली गाने बहुत पसंद है। उन्होंने एक एल्बम भी निकाला था जिसका नाम रेस्टडे था।

सुरेश रैना- बाएं हाथ के स्टाइलिश बल्लेबाज सुरेश रैना ने एक बॉलीवुड फिल्म के लिए गाना गाया था। उन्होंने मेरठिया गैंगस्टर फिल्म के लिए ‘तू मिली सब मिला’ गाया था। रैना ने कहा था, “मेरी पत्नी प्रियंका मेरठ से हैं और फिल्म का प्रोड्यूसर मेरा बहुत खास दोस्त है। कुछ दिन पहले ही उसने मुझसे अपनी इस फिल्म के बारे में बात की थी और मैंने उसको कहा कि मैं इसमें गाना गाऊंगा।”

हरभजन सिंह- पिछले दशक के सबसे सफल भारतीय स्पिनर हरभजन सिंह ने साल 2013 में एक एल्बम रिलीज किया था जिसका नाम ‘मेरी मां’ था। इसके वीडियो में वो खुद थे और पंजाब की खूबसूरत लोकेशन्स पर इसको शूट किया गया था।

ओमारी बैंक्स- पूर्व विंडीज खिलाड़ी ओमारी बैंक्स ने अपने रिटायरमेंट के छह साल बाद प्रोफेशनल सिंगिंग शुरू की थी और वो अब एक मशहूर कैरेबियाई म्यूजिक स्टार हैं।

कर्टली एम्ब्रोस- वेस्टइंडीज के दिग्गज तेज गेंदबाज रहे कर्टली एंब्रोस का क्रिकेट करियर बेहतरीन रहा था। लेकिन संगीत से भी उनका प्यार ऐसा था कि उन्होंने अपने कप्तान रिची रिचर्डसन के साथ मिलकर एक बैंड भी बनाया।

ये भी पढ़ें – पूर्व टेस्ट क्रिकेटर स्टुअर्ट मैकगिल का हुआ था अपहरण, ऑस्ट्रेलियाई पुलिस ने की पुष्टि

 

 

Editors pick