GT vs MI Head to Head, GT vs MI, IPL 2022: आईपीएल 2022 का 51वां मुकाबला शुक्रवार को गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) और मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के बीच खेला जाएगा। यह मैच ब्रेबोर्न स्टेडियम (Brabourne Stadium), मुंबई में शाम 7:30 बजे शुरू होगा। दोनों ही टीमें आईपीएल में पहली बार आमने-सामने होंगी। गुजरात की नजर जहां इस मुकाबले को जीतकर प्लेऑफ में जगह पक्की करने पर होगी तो वहीं मुंबई GT का खेल खराब कर सकती है। खेल की ताजा खबरों के लिए जुड़े रहिए- hindi.insidesport.in
अंकतालिका में टॉप पर गुजरात
GT vs MI Head to Head, GT vs MI, IPL 2022: टूर्नामेंट में अब तक गुजरात ने 10 मुकाबले खेले हैं और 8 में जीत हासिल की है। 16 अंकों के साथ गुजरात अभी पॉइंट टेबल में पहले स्थान पर है। वहीं मुंबई इंडियंस ने अब तक 9 मैच खेले हैं और सिर्फ 1 में जीत हासिल की है। मुंबई की टीम 2 अंकों के साथ अंकतालिका में आखिरी यानी 10वें पायदान पर है। मुंबई प्लेऑफ की रेस से लगभग बाहर हो चुकी हैं, वहीं गुजरात जल्द ही प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर लेगी।
Press Conference time 🗣️
📽️ Watch as Mahela Jayawardene answers questions from the media ahead of #GTvMI #OneFamily #DilKholKe #MumbaiIndians @MahelaJay MI TVhttps://t.co/NrnNhQyOAc
— Mumbai Indians (@mipaltan) May 5, 2022
अंकतालिका में स्थिति
टीम | स्थिति | मैच खेले | जीते | हारे | टाई/ बेनतीजा | अंक |
GT | 1 | 10 | 8 | 2 | 0 | 16 |
MI | 10 | 9 | 1 | 8 | 0 | 2 |
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन
गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल, ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), साई सुदर्शन, हार्दिक पांड्या (कप्तान), डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, अल्जारी जोसेफ, मोहम्मद शमी, लॉकी फर्ग्यूसन, प्रदीप सांगवान/यश दयाल।
मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), टिम डेविड, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, कीरोन पोलार्ड, ऋतिक शौकीन, डेनियल सैम्स, कुमार कार्तिकेय, रिले मेरेडिथ, जसप्रीत बुमराह।
Live Streaming Details: लाइव मैच किन चैनल पर प्रसारित होगा
Star Sports 1
Star Sports 1HD
Star Sports 2
Star Sports 2HD
Star Sports Hindi
Star Sports Hindi 1HD
Star Sports Select 1
Star Sports Select 1HD
Star Sports Star Gold
Star Sports Gold HD
लाइव स्ट्रीमिंग
आईपीएल के सभी मुकाबले डिज्नी + हॉटस्टार और जियो टीवी एप पर लाइव स्ट्रीम हो रहे हैं।