IPL 2022, Delhi Capitals, DC, DC bowlers, DC batsmen: आईपीएल के 15वें सीजन के लिए हुआ दो दिवसीय मेगा ऑक्शन रविवार को समाप्त हो गया। इस दौरान 204 खिलाड़ी खरीदे गए। इनमें 67 विदेश प्लेयर्स भी शामिल हैं। मेगा ऑक्शन में कई खिलाड़ियों पर जमकर पैसे वर्षे तो कुछ दिग्गज खिलाड़ी अनसोल्ड भी रहे। नीलामी के बाद अब सभी टीमें आईपीएल 2022 के लिए तैयार हैं। इस खबर में हम आपको बताने जा रहे हैं कि दिल्ली कैपिटल्स ने नीलामी में खिलाड़ियों को किस रकम पर खरीदा है। DC के पास कितने बल्लेबाज, गेंदबाज, ऑलराउंडर और विकेटकीपर हैं। खेल की ताजा खबरों के लिए जुड़े रहिए- hindi.insidesport.in
दिल्ली की टीम में 24 खिलाड़ी
IPL 2022, Delhi Capitals, DC, DC bowlers, DC batsmen: दिल्ली ने मेगा ऑक्शन से पहले चार खिलाड़ियों को रीटेन किया था। वहीं मेगा ऑक्शन में दिल्ली कैपिटल्स ने 20 खिलाड़ियों को अपने साथ जोड़ा है। दिल्ली में 17 भारतीय और 7 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं। वहीं DC के पर्स में 10 लाख रुपए बाकि हैं।
दिल्ली ने इन खिलाड़ियों को किया रीटने
- ऋषभ पंत- 16 करोड़
- अक्षर पटेल- 9 करोड़
- पृथ्वी शॉ- 7.5 करोड़
- एनरिच नोर्त्जे- 6.5 करोड़
ये हैं दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज/ विकेटकीपर
1- ऋषभ पंत- (16 करोड़) (W)
2- पृथ्वी शॉ- (7.5 करोड़)
3- डेविड वॉर्नर (6.25 करोड़)
4- रिपल पटेल (20 लाख)
5- सरफराज खान (20 लाख)
6- केएस भरत (2 करोड़) (W)
7- मंदीप सिंह (1.10 करोड़)
8- रोवमैन पॉवेल (2.80 करोड़)
9- टिम सेफर्ट (50 लाख) (W)
ये हैं दिल्ली कैपिटल्स के ऑलराउंडर
10- मिचेल मार्श (6.50 करोड़)
11- शार्दुल ठाकुर (10.75 करोड़)
12- ललित यादव (65 लाख)
13- अश्विन हेब्बर (20 लाख)
14- यश धुल (50 लाख)
15- प्रवीण दुबे (50 लाख)
16- अक्षर पटेल- (9 करोड़)
ये हैं दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज
17- मुस्ताफिजुर रहमान (2 करोड़)
18- कुलदीप यादव (2 करोड़)
19- खलील अहमद (5.25 करोड़)
20- चेतन सकारिया (4.2 करोड़)
21- विक्की ओस्तवाल (20 लाख)
22- लुंगी एनगिडी (50 लाख)
23- एनरिच नोर्त्जे- (6.5 करोड़)
24- कमलेश नागरकोटी (1.1 करोड़)
दिल्ली कैपिटल्स की संभावित प्लेइंग इलेवन
पृथ्वी शॉ, डेविड वार्नर, केएस भरत, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), मिशेल मार्श, सरफराज खान, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, मुस्तफिजुर रहमान, एनरिच नोर्त्जे।
आईपीएल में दिल्ली का प्रदर्शन
IPL 2022, Delhi Capitals, DC, DC bowlers, DC batsmen: 2008 से लेकर 2021 तक दिल्ली ने आईपीएल के 14 सीजन खेले हैं। 2008 में दिल्ली की टीम चौथे स्थान पर रही थी। 2009 में टीम ने प्रदर्शन सुधारा और तीसरे स्थान पर रही। 2010 में इस टीम के प्रदर्शन में गिरावट आई और वह पांचवें स्थान पर रही। 2011 में टीम का हाल और भी बुरा रहा और वह अंतिम स्थान पर रही। 2012 में दिल्ली ने तीसरा स्थान हासिल किया। 2013 में दिल्ली 9वें स्थान पर रही। 2014 में अंतिम स्थान पर रही।
फाइनल में मुंबई ने हराया
2015, 2016 और 2017 में कैपिटल्स सातवें, छठे और छठे स्थान पर रही। 2018 में नए फ्रैंचाइजी आखिरी पायदान पर रही। टीम 2019 में प्लेऑफ तक पहुंचकर सेकेंड रनर अप रही थी। 2020 में दिल्ली ने पहली बार टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनाई। फाइनल में उसे मुंबई के हाथों हार का सामना करना पड़ा। 2021 में भी दिल्ली तीसरे स्थान पर रही थी।