MS Dhoni 41st Birthday: टीम इंडिया (Team India) के पूर्व कप्तान एमएस धोनी (MS Dhoni) 7 जुलाई को अपना 41वां जन्मदिन मना रहे हैं। कैप्टन कूल के नाम से विश्व भर में मशहूर धोनी को दुनियाभर के लोग बेहद पसंद करते हैं। उन्होंने क्रिकेट से संन्यास बेशक ले लिया हो लेकिन आज भी वह अपने फैंस के दिलों पर राज करते हैं। धोनी इस समय अपने परिवार के साथ लंदन (Landon) में है जहां वो अपने जन्मदिन (MS Dhoni Birthday) का उत्साह मना रहे हैं। खेल की ताजा खबरों के लिए जुड़े रहिए hindi.insidesport.in
A leader like no other. Thanks for everything you have done for Indian cricket. 🇮🇳 You became more like an elder brother for me. Nothing but love and respect always.
Happy birthday skip 🎂@msdhoni pic.twitter.com/kIxdmrEuGP
— Virat Kohli (@imVkohli) July 7, 2022
गौरतलब है कि, धोनी के 41वें जन्मदिन पर भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। इस दौरान विराट कोहली ने ट्वीट करते हुए कहा, “आपने भारतीय क्रिकेट के लिए जो कुछ भी किया उसके लिए धन्यवाद। तुम मेरे लिए बड़े भाई के समान हो गए। में आपसे हमेशा प्यार करता रहूंगा और सम्मान करूंगा।”
MS Dhoni 41st Birthday: वहीं बता दें कि, एमएस धोनी का जन्म 7 जुलाई 1981 को रांची में हुआ था। यहां छोटी-छोटी गलियों में बल्ले से खेलने वाले धोनी आज दुनियाभर के फैन्स के दिलों पर राज करते हैं। धोनी को विश्व भर के महान क्रिकेटरों में से एक माना जाता है। इस खिलाड़ी को क्रिकेट फैन्स मैदान पर खेलते हुए देखना बहुत ज्यादा पसंद करते हैं। उन्होंने भारतीय टीम को अपने दम पर कई मुकाबलों में जीत दर्ज करवाई है। वहीं 28 साल बाद भारत को उन्होंने साल 2011 में वर्ल्डकप जीतवाया।
क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें।