GT vs MI, IPL 2022: बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह (Ranveer Singh) गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) और मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के बीच होने वाले मुकाबले को देखने ब्रबोर्न स्टेडियम पहुंचे हैं। मुकाबले में गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।
Gujarat Titans vs Mumbai Indians : कूल लुक में स्टेडियम पहुंचे रणवीर सिंह
मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के बीच 6 मई 2022 को ब्रबोर्न स्टेडियम में मुकाबला खेला जा रहा है। बतौर कप्तान ये जंग रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या के बीच हो रही है, जो पिछले सीजन तक एक ही टीम के लिए खेलते थे। आईपीएल का ये 51वां देखने बॉलीवुड कलाकार रणवीर सिंह स्टेडियम पहुंचे। वह मुंबई इंडियंस टीम के काफी बड़े फैन हैं, और टीम को स्टेडियम में चीयर करने पहुंचे।
𝐑𝐒 on the pitch & ℝ𝕊 in the stand! फुल मचा रहे है! 😎#OneFamily #DilKholKe #MumbaiIndians #GTvMI @RanveerOfficial pic.twitter.com/Ug9ZCZFxY2
— Mumbai Indians (@mipaltan) May 6, 2022

GT vs MI, IPL 2022: ब्रेबोर्न स्टेडियम पहुंचें Ranveer Singh
रणवीर सिंह की आगामी फिल्म जयेशभाई जोरदार 13 मई को रिलीज़ होनी है। रणवीर सिंह क्रिकेट खेल को खूब पसंद करते हैं, हाल ही में उन्हें एयरपोर्ट से बाहर निकलते हुए देखा गया तो वह अपने मोबाइल पर आईपीएल मैच देखते हुए बाहर निकल रहे थे। भारत के क्रिकेट विश्वकप विजेता (1983) बनने पर बनी फिल्म 83 मूवी में रणवीर सिंह ने कपिल देव की भूमिका निभाई थी।
यह भी देखें – Fastest ball in IPL 2022: टूटे सारे रिकॉर्ड, Umran Malik ने 157 kmph की रफ़्तार से डाली गेंद
मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के बीच को देखने रणवीर सिंह स्टेडियम पहुंचेंगे। मुकाबला शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। वैसे आपको बता दें कि गुजरात टाइटंस को प्लेऑफ में जगह पक्की करने के लिए एक जीत की दरकार है जबकि मुंबई इंडियंस की प्लेऑफ में पहुंचने की सारी उम्मीदें खत्म हो गई है।