Sourav Ganguly: सौरव गांगुली ने शेयर किए कुछ यादगार मोमेंट्स, लंदन में बिता रहे हैं परिवार के साथ समय, देखें तस्वीरें- Check Out
Sourav Ganguly: पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष (BCCI President) और पूर्व भारतीय खिलाड़ी सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) इन दिनों लंदन (London) में हैं। जहां…

Sourav Ganguly: पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष (BCCI President) और पूर्व भारतीय खिलाड़ी सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) इन दिनों लंदन (London) में हैं। जहां वो अपने परिवार के साथ क्वालिटी टाइम स्पैंड कर रहे हैं। इससे जुड़ी तस्वीरें (Sourav Ganguly Pictures) वो आए दिन सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं। हाल ही में भी उन्होंने कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा कि कुछ मोमेंट्स। खेल जगत से जुड़ी हर खबर के लिए Hindi.InsideSport.In के साथ जुड़े रहिए।
बीसीसीआई अध्यक्ष का पद गंवाने के बाद से ही दादा लंदन में हैं। गांगुली लंदन में बेहतरीन ठंडी शामों का लुत्फ उठा रहे हैं। शेयर की गई तस्वीरों में उनके साथ उनकी बेटी और पत्नी भी नजर आ रही हैं। गांगुली अगर भारत में नहीं होते तो उनका दूसरा घर लंदन ही होता है। वो अक्सर लंदन की गलियों में घूमते नजर आते हैं, यहां तक कि उन्होंने अपना जन्मदिन भी लंदन में ही मनाया। उस दौरान उन्हें लंदन की सड़कों पर डांस करते हुए देखा गया था। उस वक्त उनके साथ उनकी बेटी भी थी।
View this post on Instagram
तीन साल अध्यक्ष के पद पर रहने के बाद उन्हें BCCI में सौरव गांगुली को कोई सपोर्ट नहीं मिला है और उन्होंने एक ‘निराशाजनक’ स्तर पर अपना कार्यकाल समाप्त किया है।
वहीं उन्होंने अपने अध्यक्ष पद छोड़ने के बाद कहा कि, मैं पांच साल तक क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल का अध्यक्ष रहा। फिर मैं तीन साल तक BCCI का अध्यक्ष भी रहा। इन सभी जिम्मेदारियों को संभालने के बाद मुझे जाना होगा और अब मैं कुछ और करूंगा। एक क्रिकेटर के रूप में आपके सामने चुनौती बहुत बड़ी होती है और एक प्रशासक के रूप में आपको इतना ही बड़ा योगदान देना होता है। एक लीडर के तौर पर आप करियर बनाते हैं और टीम बनाते हैं।
बता दें कि, सौरव गांगुली के बाद भारतीय क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में पूर्व ऑलराउंडर और 1983 वर्ल्डकप विजेता टीम के सदस्य रोजर बिन्नी ने पदभार संभाला था।
क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें।