Asia Cup 2022: श्रीलंका में एशिया कप के आयोजन पर मंडराया खतरा, राष्ट्रपति भवन में प्रदर्शनकारियों के हमले के बाद उठे सवाल, जल्द होगा फैसला
Asia Cup 2022: श्रीलंका में एशिया कप 2022 का आयोजन (Venue) होना है। अभी तक श्रीलंका को ही एशिया कप की मेजबानी के…

Asia Cup 2022: श्रीलंका में एशिया कप 2022 का आयोजन (Venue) होना है। अभी तक श्रीलंका को ही एशिया कप की मेजबानी के लिए रखा हुआ है, लेकिन शनिवार को श्रीलंका राष्ट्रपति भवन (Sri Lanka President House) में जो कुछ हुआ उसके बाद अब एक बार फिर एशिया कप की मेजबानी को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। जल्द ही इस पर आधिकारिक फैसला लिया जाएगा, हो सकता है कि आयोजन को श्रीलंका से बाहर शिफ्ट किए जाने का फैसला लिया जाए। खेल की ताजा खबरों (Sports Latest News) के लिए Hindi.InsideSport.In
Sri Lanka President House में घुसे प्रदर्शनकारी
श्रीलंका क्रिकेट टीम इस समय ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी कर रही है। दोनों के बीच दौरे का आखिरी मैच (SL vs AUS Test) खेला जा रहा है, जो 12 जुलाई तक चलेगा। इस बीच श्रीलंका से खबर आई कि देश के राष्ट्रपति के घर पर प्रदर्शनकारियों ने हमला कर दिया।
Bakrid 2022: क्रिकेटर के घर से बकरे उठाकर ले गए चोर, लाख रूपये थी कीमत
Protesters inside President’s house pic.twitter.com/lN7x58XL6Q
— NewsWire 🇱🇰 (@NewsWireLK) July 9, 2022
प्रदर्शनकारियों की संख्या कम नहीं थी, सैटेलाइट से आई तस्वीरों में पता चला कि सड़कें खचाखच भरी हुई थी। हजारों की संख्या में प्रदर्शनकारियों के हमले के बीच राष्ट्रपति देश छोड़कर ही भाग गए, इसकी भी तस्वीरें सामने आई।
Video footage of Sri Lankan protesters taking over President’s office in Colombo
📸 Buddi U Chandrasiri pic.twitter.com/FINwaaqUat
— NewsWire 🇱🇰 (@NewsWireLK) July 9, 2022
Sri Lanka Latest News : वीडियो में आप देख सकते हो कि कैसे प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति भवन के अंदर घुसकर वहां उत्पाद मचाया। कई लोग वहां स्वीमिंग पूल में नहाते तो कई लोग बैडरूम में नजर आए।
📸 Protesters cool down in President’s swimming pool after storming his official residence in Fort. pic.twitter.com/jROaa4NDWy
— NewsWire 🇱🇰 (@NewsWireLK) July 9, 2022
India tour of Zimbabwe 2022: राहुल द्रविड़ नहीं ज़िम्बाब्वे दौरे पर कोच होंगे वीवीएस लक्ष्मण
Asia Cup 2022 Venue : श्रीलंका से बाहर जा सकता है एशिया कप
एशिया कप का आयोजन 27 अगस्त से 11 सितम्बर के बीच खेला जाएगा। अभी तक इसकी मेजबानी श्रीलंका के हाथों में ही है, लेकिन जल्द ही इस पर बड़ा फैसला लिया जाना है। श्रीलंका में बिगड़ी स्थिति के बीच एशिया कप श्रीलंका से बाहर शिफ्ट किया जा सकता है। इसको लेकर जल्द ही आधिकारिक सूचना दी जाएगी।
Asia Cup Sri Lanka : श्रीलंका ने की ऑस्ट्रेलिया की सफल मेजबानी
श्रीलंका ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20, वनडे और टेस्ट के लिए सफल मेजबानी की। स्टेडियम में भी भारी संख्या में फैंस टीम को सपोर्ट करने पहुंचे। पिछले कई दिनों से तनावपूर्ण हालत के बीच स्टेडियम में मिले दर्शकों के सपोर्ट के बाद उम्मीद जाएगी कि श्रीलंका में बिगड़े हालत जल्द ठीक होंगे। हालांकि ऐसा हुआ नहीं और अब एशिया कप के श्रीलंका में आयोजन पर खतरा मंडराने लगा है।
क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें।